18 April 1971 | हिंदी · “मन के भावों को जानने की विधि तथा फायदे”
“मन के भावों को जानने की विधि तथा फायदे”
सभी जो भी यहाँ बैठे हैं, सभी मनमनाभव की स्थिति में स्थित हो? जो स्वयं मनमनाभव की स्थिति में स्थित हैं वह औरों के मन के भाव को जान सकते हैं। कोई भी व्यक्ति आपके सामने आये तो मनमनाभव की स्थिति में स्थित होकर उसके मन के भाव को स्पष्ट समझ सकते हो। क्योंकि जब मनमनाभव की स्थिति सूक्ष्म स्थिति बन जाती है तो सूक्ष्म स्थिति और सूक्ष्म भाव को समझ सकते हैं। तो यह प्रैक्टिस अनुभव में आती जाती है। बोल भले क्या भी हो लेकिन भाव किसका क्या है – उसको जानने का अभ्यास करते जाओ। जब किसके मन के भाव को समझते जायेंगे तो इससे रिज़ल्ट क्या होगी? हरेक के मन के भाव को समझने से उनकी जो चाहना है, अथवा प्राप्ति की इच्छा है उसको वही मिलने से क्या होगा? आप जो उनको बनाने चाहते हो वह बन जायेंगे अर्थात् सर्विस की सफलता बहुत जल्दी निकलेगी। क्योंकि उनकी चाहना प्रमाण उनको प्राप्ति होगी। अगर कोई शान्ति का प्यासा है, उसको शान्ति मिल जाये तो क्या होगा? प्राप्ति से अविनाशी पुरुषार्थी बन जायेंगे। तो मन के भाव को परखने से, समझने से परिणाम क्या निकलेगा? सर्विस की सफलता थोड़े समय में बहुत दिखाई देगी क्योंकि सफलता स्वरूप बन जायेंगे। अभी पुरुषार्थ स्वरूप हो। इस लक्षण के आने से सफलता स्वरूप हो जायेंगे। समझा।
अभी सफलता को लाने के लिए आप लोगों को समय और संकल्प, सम्पत्ति, शक्ति बहुत लगानी पड़ती है। फिर क्या होगा? स़फलता स्वयं आपके सामने आयेगी। सम्पत्ति लगानी नहीं पड़ेगी। सम्पत्ति आपके सामने स्वयं स्वाहा होने आयेगी। समझा! इतना अन्तर है सिर्फ एक बात की धारणा से। वह कौनसी बात? मनमनाभव होकर हरेक के मन के भाव को जानना।
जो गायन है प्रकृति दासी बनती है, वह क्या सतयुग में होनी है? सतयुग में तो यह मालूम ही नहीं पड़ेगा कि प्रकृति के ऊपर विजय प्राप्त करने से प्राप्ति हुई है। लेकिन अभी जो इतना पुरुषार्थ करते हो प्रकृति के ऊपर विजयी होने का। उस पर विजय का फल वा प्राप्ति इस श्रेष्ठ जन्म में ही देखेंगे। प्रकृति आपके सामने आपको अधीन नहीं बनायेगी। लेकिन अधिकारी बनकर प्रकृति के कर्तव्य को देखेंगे। समझा? ऐसी सम्पूर्ण स्टेज जिसमें कोई भी प्रकार की अधीनता नहीं रहेगी, सर्व पर अधिकार अनुभव करेंगे। ऐसे बनने के लिए क्या करना पड़े? एक तो रुहानियत, दूसरा चेहरे से सदैव ईश्वरीय रुहाब दिखाई दे और तीसरा सर्विस में सदैव रहमदिल का संस्कार वा गुण प्रत्यक्ष हर आत्मा को अनुभव हो। तीनों ही बातें रुहानियत, रुहाब और रहमदिल का गुण भी हो। यह तीनों ही बातें प्रत्यक्ष रूप में, स्थिति में, चेहरे में और सर्विस अर्थात् कर्म में दिखाई दें तब समझो कि अब स़फलता हमारे समीप आ रही है। तीनों ही साथ में चाहिए। अभी क्या होता है? अगर रहमदिल बनते हो तो जो रहमदिल के साथ रुहाब भी दिखाई दे, यह दोनों साथ नहीं दिखाई देते हैं। या तो रहमदिल या तो रुहाब का गुण दिखाई देता है। रुहाब के साथ रुहानियत भी दिखाई दे। तीनों का साथ प्रत्यक्ष रूप में हो। वह अभी अजुन कम है। अभ्यासी हो। अभी सिर्फ अपने को सर्व आत्माओं से महान् आत्मा समझते हो। महान आत्मा बनकर हर संकल्प और हर कर्म करते हो? समझना है लक्ष्य और करना वह है प्रैक्टिकल। सर्व आत्माओं से श्रेष्ठ से श्रेष्ठ महान आत्मा हूँ – इस स्मृति से किसके भी सामने जाओ तो क्या अनुभव करेंगे? आप की महानता के आगे सभी के सिर झुक जायेंगे। जैसे आपके जड़ चित्रों के सामने कितना भी कोई आज कलियुग के महान मर्तबे वाला जाये तो क्या होगा? सिर झुकायेंगे। जब चित्रों के आगे सिर झुक जाता है तो क्या चैतन्य चरित्रवान, सर्व गुणों में बाप समान चैतन्य मूर्त के सामने सिर नहीं झुकायेंगे? या समझते हो कि यह रिजल्ट भविष्य की है। अभी होना है? कब? अन्त में भी कितना समय पड़ा है?
अगर झुक कर झुकाया तो क्या बड़ी बात है? यह जो लक्ष्य रखते हो कि कहाँ सर्विस के कारण झुकना पड़ेगा। यह लक्ष्य राँग है। इस लक्ष्य में ही कमजोरी भरी हुई है। जब बीज ही कमजोर है तो फल क्या निकलेगा? कोई भी नई स्थापना करने वाला यह नहीं सोचता कि कुछ झुक करके करना है। जब आत्माएं भी झुकाने का लक्ष्य रखकर कइयों को अपने आगे झुका कर दिखाती हैं, इसकी भेंट में देखो – यह स्थापना का कार्य कितना ऊंच है और किसकी मत पर है! उसके आगे सर्व आत्माओं को झुकना है – यह लक्ष्य रखकर, यह ईश्वरीय रुहाब धारण कर किसके भी सामने जाओ तो देखो रिज़ल्ट क्या निकलती है?
महानता लाने के लिए ज्ञान की महीनता में जाना पड़े। जितना-जितना ज्ञान की महीनता में जायेंगे उतना अपने को महान बना सकेंगे। महानता कम अर्थात् ज्ञान की महीनता का अनुभवी कम। तो अपने को चेक करो। महान आत्मा का कर्तव्य क्या होता है – वह स्मृति में रखो। वैसे भी महान आत्मा उसको कहते हैं जो महान कर्तव्य करके दिखाये। अगर कोई साधारण कर्तव्य करे उनको महान आत्मा नहीं कहेंगे। तो महान् आत्माओं का कर्तव्य भी महान होना चाहिए। सारे दिन की दिनचर्या में यह चेक करो कि महान आत्मा होने के नाते से सारे दिन के अन्दर आज कौन सा महान कर्तव्य किया? महादानी बने? वैसे भी महान आत्माओं का कर्तव्य दान पुण्य होता है। तो यह सभी से महान आत्मायें कहलाने वाले हैं। तो आज सारे दिन में कितने को दान दिया और कौन सा दान दिया? जैसे महान आत्माओं का भोजन, खान-पान आदि महान होता है। वैसे देखना है आज हमारी बुद्धि का भोजन महान रहा? शुद्ध भोजन स्वीकार किया? जैसे देखो, महान आत्मा कहलाने वाले अशुद्ध भोजन स्वीकार करते हैं तो उनको देखकर के सभी क्या कहते हैं? कहेंगे यह महान आत्मा है? तो अपने को आप ही चेक करो कि आज हमने बुद्धि द्वारा कोई भी अशुद्ध संकल्प का भोजन तो नहीं पान किया? महान आत्माओं का आहार-विहार यही तो देखा जाता है। तो आज सारे दिन में बुद्धि का आहार कौन सा रहा? अगर कोई अशुद्ध संकल्प वा विकल्प वा व्यर्थ संकल्प भी बुद्धि ने ग्रहण किया तो समझना चाहिए कि आज मेरे आहार में अशुद्धि रही। जो महान आत्मा होते हैं उनके हर व्यवहार अर्थात् चलन से सर्व आत्माओं को सुख का दान देने का लक्ष्य होता है। वह सुख देता है और सुख लेता है। तो ऐसे अपने आप को चेक करो कि महान आत्मा के हिसाब से आज के दिन कोई को भी दु:ख दिया वा लिया तो नहीं? पुण्य का कार्य क्या होता है? पुण्य अर्थात् किसको ऐसी चीज देना जिससे उस आत्मा से आशीर्वाद निकले। इसको कहते हैं पुण्य का कर्तव्य। जिसको सुख देंगे उसके अन्दर से आपके प्रति आर्शीवाद निकलेगी। तो यह है पुण्य का काम। और मुख्य लक्षण है अहिंसा। आप सारे दिन में यह भी चेक करना कि कोई हिंसा तो नहीं की? कौनसी हिंसा होती है, जिसको चेक करना है? आप अपने को डबल अहिंसक कहलाती हो ना। मनसा में अपने संस्कारों से युद्ध भी बहुत चलती है। तो माया को मारने की हिंसा करते हो ना। युद्ध होते हुए भी इसको अहिंसा क्यों कहते हैं? क्योंकि इस युद्ध का परिणाम सुख और शान्ति का निकलता है। हिंसा अर्थात् जिससे दु:ख अशान्ति की प्राप्ति हो। लेकिन इससे शान्ति और सुख की वा कल्याण की प्राप्ति होती है इसलिए इसको हिंसा नहीं कहते हैं। तो डबल अहिंसक ठहरे। तो महान आत्माओं का यह जो लक्षण गाया हुआ है वह भी देखना है। आज के सारे दिन में किसी भी प्रकार की हिंसा तो नहीं की। अगर कोई शब्द द्वारा किसकी स्थिति को डगमग कर देते हैं तो यह भी हिंसा हुई। जैसे तीर द्वारा किसको घायल करना हिंसा हुई ना। इस प्रकार अगर कोई शब्द द्वारा कोई की ईश्वरीय स्थिति को डगमग अर्थात् घायल कर दिया तो यह हिंसा हुई ना। असली सतोप्रधान संस्कार वा जो अपने ओरीजनल ईश्वरीय संस्कार आत्मा के हैं उनको दबाकर दूसरे संस्कारों को प्रैक्टिकल में लाते हैं तो मानो जैसे कि किसका गला दबाया जाता है तो वह हिंसा मानी जाती है। तो अपने ओरीजनल अथवा सतोप्रधान स्थिति के संस्कारों को दबाना – यह भी हिंसा है। समझा!
तो यह सभी लक्षण कहाँ तक प्रैक्टिकल में हैं वह चेक करना है। अब समझा, महान आत्मा के लक्षण क्या हैं? सारे दिन दान भी करते रहो, पुण्य का कर्म भी करो और अहिंसक भी बनो। तो बताओ, स्थिति क्या बन जायेगी? फिर ऐसी महीनता में जाने वाले, सम्पूर्ण स्थिति में स्थित रहने वाले महान आत्माओं के आगे सभी जरूर सिर झुकायेंगे। स्थूल सिर झुकायेंगे क्या? सिर होता है सभी से ऊंचा। तो सिर झुकाया गोया सारा झुकाया। तो आजकल जो अपने को ऊंच महान समझते हैं वा अपने कर्तव्य को ऊंच महान समझते हैं वह सिर झुकायेंगे अर्थात् महसूस करेंगे कि इस श्रेष्ठ कर्तव्य के आगे हम सभी के कर्तव्य तो कुछ भी नहीं हैं। अपनी श्रेष्ठता को श्रेष्ठ न समझ साधारण समझेंगे तो इसको कहते हैं सर्व आत्मायें आपके आगे सिर झुकायेंगी। अब समझा, क्या चेक करना है? सारे दिन में महान आत्मा के जो महान कर्तव्य वा लक्षण हैं वह कहाँ तक प्रैक्टिकल में लाये? फिर यह रिज़ल्ट पूछेंगे।
पहले सुनाया था ना कि आप त्रिमूर्ति बाप के बच्चे हो, तो आप से त्रिमूर्ति लाइट दिखाई दे अर्थात् आप एक-एक द्वारा तीन लाइट का साक्षात्कार हो। कोई भी आपके सामने आये तो एक तो मस्तक से मणि दिखाई दे, दूसरा दोनों नयनों से ऐसा अनुभव हो जैसे कि दो लाइट के बल्ब जग रहे हैं और तीसरा मस्तक के ऊपर लाइट का क्राउन दिखाई दे। इन तीनों लाइट्स का साक्षात्कार हो। कईयों को होता भी है। जब याद की यात्रा में बिठाते हो तो यह दोनों नयन प्रकाश के गोले दिखाई देते हैं और कईयों के मस्तक से लाइट के क्राउन का साक्षात्कार भी होता है। तो आप द्वारा यह तीनों लाइट्स का साक्षात्कार हो तो क्या होगा? खुद भी लाइट हो जायेंगे। अनुभवी तो हो ना। साकार रूप में देखा – मस्तक से और नयनों से प्योरिटी के क्राउन का साक्षात्कार अनेकों को हुआ। तो फॉलो फादर करना है। अगर ऐसे ही स्वरूप का साक्षात्कार आत्माओं को कराओ तो सर्विस में सफलता आपके चरणों में झुकेगी। ऐसी महान आत्मा बनो जो किसके भी सामने जाओ तो उसको साक्षात्कार हो। फिर बताओ वह अपना सिर आप साक्षात्कार-मूर्त के आगे दिखा सकेंगे? झुक जायेंगे। जब अभी यह सिर झुकायेंगे तब आपके जड़ चित्रों के आगे स्थूल सिर झुकायेंगे। जो जितनों का अभी सिर झुकायेंगे उतने उनके जड़ चित्रों के आगे सिर झुकायेंगे। प्रजा के साथ भक्त भी बनाने हैं। सारे कल्प की प्रारब्ध की नूँध अभी ही होनी है। वारिस भी बनाने हैं और प्रजा भी अभी बनाना है। द्वापर युग के भक्त भी अभी बनेंगे। समझा! आपके भक्तों में भी आप लोगों द्वारा भक्ति के अर्थात् भावना के संस्कार अभी भरने हैं। यह बहुत ऊंचे हैं – सिर्फ इस भावना के संस्कार भरने से भक्त बन जायेंगे। तो भक्त भी अभी बनाने हैं। अभी तक तो प्रजा बनाने में ही मेहनत कर रहे हो। जैसे जैसे आप लोगों की स्थिति प्रत्यक्ष होती जायेगी वैसे वैसे आपके वारिस अर्थात् रॉयल फैमिली, प्रजा और भक्त तीनों ही प्रत्यक्ष होते जायेंगे। अभी तो मिक्स हैं। क्योंकि अभी आपकी स्थिति ही फिक्स नहीं हुई है। इसलिए वह भी मिक्स हो जाते हैं। फिर प्रत्यक्ष दिखाई पड़ेंगे। आप महसूस करेंगे कि भक्त हैं। यह भी महसूस करेंगे क्योंकि त्रिकालदर्शी का गुण प्रत्यक्ष हो जायेगा। तो अपनी भी तीनों कालों की प्रारब्ध को स्पष्ट देख सकेंगे। दिव्य-दृष्टि से नहीं, प्रत्यक्ष साक्षात्कार करेंगे।
अव्यक्त मुरली — 100
18 अप्रैल 1971 | हिंदी
“मन के भावों को जानने की विधि तथा फायदे”
मुरली का मुख्य संदेश: मनमनाभव की सूक्ष्म स्थिति, रूहानियत, ईश्वरीय रूहाब और रहमदिल के गुणों को धारण करके सफलता स्वरूप बनना। महान आत्मा की पहचान केवल ज्ञान सुनाना नहीं, बल्कि अपने संकल्प, बोल, व्यवहार और कर्म द्वारा महानता का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है।
भाग 1 — मुरली मंथन के मुख्य शीर्षक एवं बिंदु
- मनमनाभव स्थिति द्वारा मन के भावों को जानना
- मनमनाभव की सूक्ष्म स्थिति में स्थित होने का अभ्यास।
- सामने वाली आत्मा के शब्दों के साथ उसके भाव को समझना।
- आत्मा की वास्तविक चाहना और प्राप्ति की इच्छा को पहचानना।
- मन के भावों को समझकर उसी अनुसार सेवा करना।
मुख्य शिक्षा: केवल शब्द नहीं, भाव को समझने का अभ्यास बढ़ाओ।
- मन के भावों को समझने से सेवा में सफलता
- शान्ति के प्यासे को शान्ति की अनुभूति कराना।
- आत्मा की चाहना अनुसार प्राप्ति कराने का लक्ष्य।
- कम समय और कम साधनों में अधिक सफलता।
- पुरुषार्थ स्वरूप से सफलता स्वरूप बनने का अभ्यास।
मुख्य शिक्षा: मनमनाभव की स्थिति सेवा को अधिक प्रभावशाली बनाती है।
- प्रकृति पर विजय और अधिकारीपन
- प्रकृति के अधीन नहीं, अधिकारी बनना।
- सम्पूर्ण स्थिति में किसी भी प्रकार की अधीनता न रहना।
- प्रकृति पर विजय का अनुभव वर्तमान श्रेष्ठ जन्म में करना।
- अधिकारी स्थिति से प्रकृति के कार्यों को देखना।
- सफलता के तीन आधार — रूहानियत, रूहाब और रहमदिल
रूहानियत
आत्मिक स्थिति और आध्यात्मिकता की झलक।
ईश्वरीय रूहाब
चेहरे और व्यवहार में ईश्वरीय अधिकार तथा श्रेष्ठता का प्रभाव।
रहमदिल
प्रत्येक आत्मा के प्रति दया, स्नेह और कल्याण की भावना।
मुख्य शिक्षा: तीनों गुण एक साथ स्थिति, चेहरे और कर्म में दिखाई दें।
5. महान आत्मा बनने के लिए ज्ञान की महीनता
- केवल महान समझना नहीं, महान कर्म करना।
- ज्ञान की गहराई और सूक्ष्मता का अनुभवी बनना।
- साधारण कर्मों के स्थान पर श्रेष्ठ कर्म करना।
- प्रतिदिन अपने महान कर्तव्यों की जाँच करना।
मुख्य सूत्र: जितनी ज्ञान की महीनता, उतनी महानता।
- महान आत्मा का शुद्ध मानसिक आहार
- बुद्धि का भोजन अर्थात् संकल्पों की गुणवत्ता।
- अशुद्ध, विकल्प और व्यर्थ संकल्पों से बचना।
- बुद्धि को शुद्ध और समर्थ संकल्पों का भोजन देना।
- दिनभर अपने मानसिक आहार की जाँच करना।
- महान आत्मा के तीन मुख्य कर्तव्य
दान
सुख और श्रेष्ठ प्राप्ति देना
पुण्य
आशीर्वाद योग्य कर्म
अहिंसा
दुःख-अशान्ति न देना
- डबल अहिंसक बनने की विधि
- किसी को अपने शब्दों से दुःख या अशान्ति न देना।
- किसी की ईश्वरीय स्थिति को डगमग न करना।
- अपने मूल सतोप्रधान संस्कारों को न दबाना।
- स्वयं भी सुख-शान्ति में रहना और दूसरों को भी देना।
मुख्य शिक्षा: शब्दों से किसी की स्थिति को घायल करना भी इस मुरली में हिंसा बताया गया है।
- त्रिमूर्ति लाइट का साक्षात्कार
मुरली में तीन प्रकार की लाइट का वर्णन है: - मस्तक की मणि: आत्मिक प्रकाश की झलक।
- दो नयनों की लाइट: नयनों से प्रकाश का अनुभव।
- लाइट का क्राउन: मस्तक के ऊपर पवित्रता के प्रकाशमय ताज का अनुभव।
ये मुरली में वर्णित आध्यात्मिक अनुभूतियाँ हैं। - साक्षात् मूर्त से साक्षात्कार मूर्त बनना
- स्वयं श्रेष्ठ स्थिति का अनुभव करना।
- चेहरे, दृष्टि और चरित्र से गुणों की झलक देना।
- साकार ब्रह्मा बाप को फॉलो करना।
- ऐसी सेवा करना जिससे आत्माओं को आध्यात्मिक अनुभूति हो।
- वारिस, प्रजा और भक्त बनाने का कर्तव्य
- अपनी स्थिति को स्थिर और श्रेष्ठ बनाना।
- वारिस अर्थात् रॉयल फैमिली की आत्माओं की पहचान।
- प्रजा बनने वाली आत्माओं की पहचान।
- भक्त आत्माओं में श्रेष्ठ भावना के संस्कार भरना।
- त्रिकालदर्शी स्थिति द्वारा भविष्य की प्रारब्ध का अनुभव।
मुख्य शिक्षा: मुरली के अनुसार अपनी स्थिति फिक्स होने से वारिस, प्रजा और भक्तों की पहचान स्पष्ट होगी।
भाग 2 — लघु प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मन के भावों को जानने का मुख्य साधन क्या है?
उत्तर: मनमनाभव की सूक्ष्म स्थिति में स्थित होने का अभ्यास।
प्रश्न 2. मन के भावों को जानने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: आत्माओं की चाहना अनुसार प्राप्ति कराकर सेवा में शीघ्र सफलता मिलती है।
प्रश्न 3. पुरुषार्थ स्वरूप से सफलता स्वरूप कैसे बनेंगे?
उत्तर: मनमनाभव होकर आत्माओं के भाव समझने और उसी अनुसार सेवा करने से।
प्रश्न 4. सफलता के तीन आवश्यक गुण कौन-से हैं?
उत्तर: रूहानियत, ईश्वरीय रूहाब और रहमदिल।
प्रश्न 5. प्रकृति पर विजय की निशानी क्या है?
उत्तर: प्रकृति के अधीन न होकर अधिकारी स्थिति में रहना।
प्रश्न 6. महान आत्मा बनने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: ज्ञान की महीनता का अनुभवी बनकर महान कर्म करना।
प्रश्न 7. महान आत्मा का मानसिक भोजन क्या होना चाहिए?
उत्तर: शुद्ध और समर्थ संकल्प।
प्रश्न 8. बुद्धि का अशुद्ध भोजन किसे कहा गया है?
उत्तर: अशुद्ध संकल्प, विकल्प और व्यर्थ संकल्पों को।
प्रश्न 9. महान आत्मा के तीन मुख्य कर्तव्य क्या हैं?
उत्तर: दान करना, पुण्य कर्म करना और अहिंसक बनना।
प्रश्न 10. पुण्य कर्म की पहचान क्या है?
उत्तर: ऐसा सुख देना जिससे आत्मा के मन से आशीर्वाद निकले।
प्रश्न 11. शब्दों द्वारा हिंसा कैसे होती है?
उत्तर: जब हमारे शब्द किसी की ईश्वरीय स्थिति को डगमगा देते हैं।
प्रश्न 12. अपने प्रति हिंसा किसे कहा गया है?
उत्तर: अपने मूल सतोप्रधान संस्कारों को दबाकर दूसरे संस्कारों को व्यवहार में लाना।
प्रश्न 13. डबल अहिंसक बनने का क्या अर्थ है?
उत्तर: स्वयं के और दूसरों के प्रति ऐसी वृत्ति और व्यवहार रखना जिससे दुःख-अशान्ति उत्पन्न न हो।
प्रश्न 14. त्रिमूर्ति लाइट की तीन निशानियाँ क्या हैं?
उत्तर: मस्तक की मणि, दोनों नयनों की लाइट और मस्तक के ऊपर लाइट का क्राउन।
प्रश्न 15. साक्षात्कार मूर्त बनने के लिए किसे फॉलो करना है?
उत्तर: साकार ब्रह्मा बाप के श्रेष्ठ स्वरूप और चरित्र को।
प्रश्न 16. आत्माओं का सिर झुकने का आध्यात्मिक अर्थ क्या है?
उत्तर: श्रेष्ठ ईश्वरीय कर्तव्य के सामने अपने कर्तव्यों को साधारण अनुभव करना।
प्रश्न 17. तीन प्रकार की आत्माओं का वर्णन कौन-सा है?
उत्तर: वारिस, प्रजा और भक्त।
प्रश्न 18. इन तीनों की पहचान स्पष्ट कब होगी?
उत्तर: जब अपनी आध्यात्मिक स्थिति स्थिर और प्रत्यक्ष होगी।
प्रश्न 19. त्रिकालदर्शी गुण प्रत्यक्ष होने से क्या अनुभव होगा?
उत्तर: अपनी तीनों कालों की प्रारब्ध को स्पष्ट अनुभव कर सकेंगे।
प्रश्न 20. इस मुरली का मुख्य पुरुषार्थ क्या है?
उत्तर: मनमनाभव, महानता, शुद्ध संकल्प, दान, पुण्य और अहिंसा द्वारा सफलता तथा साक्षात्कार स्वरूप बनना।
भाग 3 — दैनिक स्व-चेकिंग चार्ट
आज का आत्मनिरीक्षण
0/8
[ ] क्या मैंने आज मनमनाभव स्थिति का अभ्यास किया?
[ ] क्या सेवा में किसी आत्मा की वास्तविक चाहना समझी?
[ ] क्या मेरे व्यवहार में रूहानियत, रूहाब और रहमदिली थी?
[ ] क्या मेरी बुद्धि का आहार शुद्ध और समर्थ रहा?
[ ] क्या मैंने आज किसी को सुख देकर आशीर्वाद प्राप्त किया?
[ ] क्या मेरे किसी शब्द से किसी की स्थिति डगमगाई?
[ ] क्या आज मैंने कोई विशेष महान कर्तव्य किया?
[ ] क्या मेरी दृष्टि, वृत्ति और कर्म में आध्यात्मिक श्रेष्ठता रही?
पुनः जाँच करें
भाग 4 — मुरली का सार एवं निष्कर्ष
इस मुरली में बापदादा ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि ज्ञान सुनाने के साथ आत्माओं को प्राप्ति का अनुभव कराना ही सेवा की सफलता का आधार है।
महान आत्मा की पहचान केवल उसके ज्ञान से नहीं, बल्कि उसके शुद्ध संकल्प, श्रेष्ठ कर्म, सुखदायी बोल, रहमदिल वृत्ति और अहिंसक व्यवहार से होती है।
विशेष स्मरणीय सूत्र:
- मनमनाभव बनो — मन के भावों को समझो।
- रूहानियत, रूहाब और रहमदिल — तीनों को साथ रखो।
- ज्ञान की महीनता में जाओ — महानता को कर्म में लाओ।
- दान, पुण्य और अहिंसा — महान आत्मा के लक्षण बनाओ।
- अपनी स्थिति फिक्स करो — सेवा की सफलता को प्रत्यक्ष करो।
मंथन का अंतिम प्रश्न: क्या मैं केवल महान आत्मा होने का ज्ञान रखता हूँ, या मेरे संकल्प, बोल, दृष्टि और कर्म भी मेरी महानता का प्रत्यक्ष प्रमाण देते हैं?
📝 100. अव्यक्त मुरली | 18 April 1971
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
