15 April 1971 | हिंदी · “त्रिमूर्ति बाप के बच्चों का त्रिमूर्ति कर्तव्य”
“त्रिमूर्ति बाप के बच्चों का त्रिमूर्ति कर्तव्य”
त्रिमूर्ति बाप के बच्चे आप सभी भी त्रिमूर्ति हो? त्रिमूर्ति बन तीनों कार्य करते हो? इस समय दो कर्तव्य करते हो वा तीन? कौन सा कर्तव्य करते हो वा तीनों ही कर्तव्य साथ-साथ करते हो? त्रिमूर्ति तो बने हो ना। जैसे त्रिमूर्ति बने हो वैसे ही त्रिकालदर्शी भी बने हो? हर कर्म व हर संकल्प की जो उत्पत्ति होती है वह त्रिकालदर्शी बनकर फिर संकल्प को कर्म में लाते हो? सदैव तीनों ही कार्य साथ-साथ ज़रूर चलते हैं। क्योंकि अगर पुराने संस्कार वा स्वभाव वा व्यर्थ संकल्पों का विनाश ही नहीं करेंगे तो नई रचना कैसे होगी। और अगर नई रचना करते हो, उनकी पालना न करेंगे तो प्रैक्टिकल कैसे दिखाई देंगे। तो त्रिमूर्ति बाप के त्रिमूर्ति बच्चे तीनों ही कर्तव्य साथ-साथ कर रहे हो। विनाश करते हो विकर्मों अथवा व्यर्थ संकल्पों का। यह तो और भी अब तेजी से करना पड़े। सिर्फ अपने व्यर्थ संकल्पों वा विकर्म भस्म नहीं करने हैं लेकिन तुम तो विश्व कल्याणकारी हो। इसलिए सारे विश्व के विकर्मों का बोझ हल्का करना वा अनेक आत्माओं के व्यर्थ संकल्पों को मिटाना यह शक्तियों का कर्तव्य है। तो वर्तमान समय यही विनाश का कर्तव्य और साथ-साथ नये शुद्ध संकल्पों की स्थापना का कर्तव्य – दोनों ही फुल फोर्स में चलना है। जैसे कोई बहुत तेज़ मशीनरी होती है तो एक सेकेण्ड में उस वस्तु का रूप, रंग, गुण, कर्तव्य आदि सब बदल जाता है। मशीनरी में पड़ा और बदली हुआ। ऐसे अभी यह विनाश और स्थापना की मशीनरी भी बहुत तेज होनी है। जैसे मशीनरी में पड़ते ही चीज का रूप-रंग बदल जाता है, ऐसे इस रूहानी मशीनरी में आप लोगों के सामने जो भी आत्मायें आयेंगी, आते ही उनके संकल्प, स्वरूप, गुण और कर्तव्य बदल जायेंगे। न सिर्फ आत्माओं के लेकिन 5 तत्वों के भी गुण और कर्तव्य बदलने वाले हैं। ऐसी मशीनरी अब प्रैक्टिकल में चलने वाली है। इसलिए बताया कि विनाश और स्थापना – दोनों कर्तव्य साथ-साथ चल रहा है। अभी और ही तेजी से चलने वाला है। जैसे महादानियों के पास सदैव भिखारियों की भीड़ लगी हुई होती है। वैसे आप सभी के पास भी भिखारियों की भीड़ लगने वाली है। आपके पास प्रदर्शनी में जब भीड़ होती है तो फिर क्या करते हो? क्यू-सिस्टम में शार्ट में सिर्फ संदेश देते हो। रचना की नालेज नहीं दे सकते हो, सिर्फ रचयिता बाप का परिचय और सन्देश दे सकते हो। वैसे ही जब भिखारियों की भीड़ होगी तो सिर्फ यही सन्देश देंगे। लेकिन वह एक सेकेण्ड का सन्देश पावरफुल होता है, जो वह सन्देश उन आत्माओं में संस्कार के रूप में समा जाता है। सर्व धर्म की आत्मायें भी यह भीख मांगने के लिए आयेंगी। कहते हैं ना कि क्राइस्ट भी बेगर रूप में है। तो धर्म-पितायें भी आप लोगों के सामने बेगर रूप में आयेंगे। उनको क्या भिक्षा देंगे? यही सन्देश। ऐसा पावरफुल सन्देश होगा जो इसी सन्देश के पावरफुल संस्कारों से धर्म स्थापन करने के निमित्त बनेंगे। वह संस्कार अविनाशी बन जायेंगे। क्योंकि आप लोगों के भी अन्तिम सम्पूर्ण स्टेज के समय अविनाशी संस्कार होते हैं। अभी संस्कार अविनाशी बना रहे हो इसलिए अब जिन्हों को सन्देश देते हो और मेहनत करते हो, तो भी वह सदा काल के लिए नहीं रहता है। कुछ समय रहता है फिर ढीले हो जाते हैं। लेकिन अन्त के समय आप लोगों के संस्कार ही अविनाशी हो जाते हैं। तो अविनाशी संस्कारों की शक्ति होने के कारण उन्हों को भी ऐसी शिक्षा वा सन्देश देते हो जो उनके संस्कार अविनाशी बन जाते हैं। तो अभी पुरुषार्थ क्या करना पड़े? संस्कारों को पलटना तो है लेकिन अविनाशी की छाप लगाओ। जैसे गवर्मेन्ट की मुहर लगती है ना। सील करते हैं जो कोई खोल नहीं सकता। ऐसी सील लगाओ जो माया आधा कल्प के लिए फिर खोल ही न सके। तो अविनाशी संस्कार बनाने का तीव्र पुरुषार्थ करना है। यह तब होगा जब मास्टर त्रिकालदर्शी बन संकल्प को कर्म में लायेंगे। जो भी संकल्प उत्पन्न होता है, संकल्प को ही चेक करो। मास्टर त्रिकालदर्शी की स्टेज पर हूँ? अगर उस स्टेज पर स्थित होकर कर्म करेंगे तो कोई भी कर्म व्यर्थ नहीं होगा। विकर्म की तो बात ही नहीं है। अभी विकर्म के खाते से ऊपर आ गये हो। विकल्प भी खत्म तो विकर्म भी खत्म। अभी है व्यर्थ कर्म और व्यर्थ संकल्प की बात। इन व्यर्थ को बदलकर समर्थ संकल्प और समर्थ कार्य करना है। इसको कहते हैं सम्पूर्ण स्टेज। तो अब महादानी बने हो?
कितने प्रकार के दान करती हो? डबल दानी हो वा ट्रिबल या ट्रिबल से भी ज्यादा हो? (हरेक ने अपना विचार बताया) मुख्य तीन दान बताये। ज्ञान का दान भी करते हो, योग द्वारा शक्तियों का दान भी कर रहे हो और तीसरा दान है कर्म द्वारा गुणों का दान। तो एक है मनसा का दान, दूसरा है वाचा का और तीसरा है कर्म द्वारा दान। मनसा द्वारा सर्व शक्तियों का दान। वाणी द्वारा ज्ञान का दान, कर्म द्वारा सर्व गुणों का दान। तो सदैव जो दिन आरम्भ होता है उसमें पहले यह प्लेन बनाओ कि आज के दिन यह तीनों दान किस-किस रूप से करना है और फिर दिन समाप्त होने के बाद चेक करो कि हम महादानी बने? तीनों ही प्रकार का दान किया? क्योंकि तीनों प्रकार के दान की अपनी-अपनी प्रारब्ध वा प्राप्ति है। जैसे भक्तिमार्ग में जो-जो जिस प्रकार का दान करता है उसको उस प्रकार की प्राप्ति होती है। ऐसे ही जो इस महान जीवन में जितना और जैसा दान करता है उतना और वैसा ही भविष्य बनता है। न सिर्फ भविष्य लेकिन प्रत्यक्ष फल भी मिलता है। अगर कोई वाणी का वा कर्म का दान नहीं करते हैं सिर्फ मनसा का दान करते हैं, तो उनको प्रत्यक्ष फल और मिलता है। अभी आप लोग कर्म फिलासाफी को अच्छी रीति जान गये हो ना। तीनों दान की प्राप्ति अपनी-अपनी है। जो तीनों ही दान करते हैं उनको तीनों ही फल प्रत्यक्ष रूप में मिलते हैं। आप कर्मों की गति को जानते हो ना। बताओ, मनसा दान का प्रत्यक्ष फल क्या है? मनसा महादानी बनने वाले को प्रत्यक्ष फल यहीं प्राप्त होता है – एक तो वह अपनी मनसा अर्थात् संकल्पों के ऊपर एक सेकेण्ड में विजयी बनता है अर्थात् संकल्पों के ऊपर विजयी बनने की शक्ति प्राप्त होती है और कितना भी कोई चंचल संकल्प वाला हो यानी एक सेकेण्ड भी उनका मन एक संकल्प में न टिक सके – ऐसे चंचल संकल्प वाले को भी अपनी विजय की शक्ति में टेप्रेरी टाइम के लिए शांत व चंचल से अचल बना देंगे। जैसे कोई भी दु:ख में तड़पते हुए को इन्जेक्शन द्वारा बेहोश कर देते हैं उनके दु:ख की चंचलता खत्म हो जाती है। ऐसे ही मनसा द्वारा महादानी बनने वाला अपनी दृष्टि वृत्ति और स्मृति की शक्ति से ऐसे ही उनको शान्ति का अनुभवी बना सकते हैं लेकिन टेप्रेरी टाइम के लिए। क्योंकि उनका अपना पुरुषार्थ नहीं होता है। लेकिन महादानी की शक्ति के प्रभाव से थोड़े समय के लिए वह अनुभव कर सकता है। तो जो मनसा के महादानी होंगे उनके संकल्प में इतनी शक्ति होती है जो संकल्प किया उसकी सिद्धि मिली। तो मनसा-महादानी संकल्पों की सिद्धि को प्राप्त करने वाला बन जाता है। जहाँ संकल्प को चाहे वहाँ संकल्पों को टिका सकते हैं। संकल्प के वश नहीं होंगे लेकिन संकल्प उनके वश होता है। जो संकल्पों की रचना रचे, वह रच सकता है। जब संकल्प को विनाश करना चाहे तो विनाश कर सकते हैं तो ऐसे महादानी में संकल्पों के रचने, संकल्पों को विनाश करने और संकल्पों की पालना करने की तीनों ही शक्ति होती है। तो यह है मनसा का महादान। ऐसे ही समझो मास्टर सर्वशक्तिमान का प्रत्यक्ष स्वरूप दिखाई देता है। समझा।
वह हो गया मास्टर सर्व शक्तिमान और जो वाचा के महादानी हैं उनको क्या मिलता है? वह हैं मास्टर नालेजफुल। उनके एक-एक शब्द की बहुत वैल्यू होती है। एक रत्न की वैल्यू अनेक रत्नों से अधिक होती है। वाचा द्वारा तुम रत्नों का दान करते हो ना। तो जो ज्ञान रत्नों का दान करते हैं उनका एक-एक रत्न इतना वैल्युएबल हो जाता है जो उनके एक-एक वचन सुनने के लिए अनेक आत्माएं प्यासी होती हैं। अनेक प्यासी आत्माओं की प्यास बुझाने वाला एक वचन बन जाता है। मास्टर नालेजफुल, वैल्युएबल और तीसरा फिर सेन्सीबुल बन जाता है। उनके एक-एक शब्द में सेन्स भरा हुआ होता है। सेन्स अर्थात् सार के बिना कोई शब्द नहीं होता। जब कोई ऐसे सेन्स से शब्द बोलता है तो कहते हैं ना – यह तो बहुत सेन्सीबुल है। वाणी द्वारा सेन्स का मालूम पड़ता है। तो दोनों सेन्सीबुल भी बन जाते हैं। यह तो हुआ लक्षण। प्राप्ति क्या होती है? वाचा के दानी बनने वाले को विशेष प्राप्ति एक तो खुशी रहती है, क्योंकि धन को देख हर्षित होता है ना। और दूसरा वह कभी भी असंतुष्ट नहीं होंगे। क्योंकि खजाना भरपूर होने के कारण, कोई अप्राप्त वस्तु न होने के कारण सदैव सन्तुष्ट और हर्षित रहेंगे। उनका एक-एक बोल तीर समान लगेगा। जिसको जो बोलेंगे उनको वह लग जायेगा। उनके बोल प्रभावशाली होते हैं। वाणी का दान करने से वाणी में बहुत गुण आ जाते हैं। अवस्था में सहज ही खुशी की प्राप्ति होगी। प्राप्ति करने का पुरुषार्थ नहीं करेंगे लेकिन स्वत: ही प्राप्त होगी। जैसे कोई खान से चीज निकलती है तो अखुट होती है ना। ऐसे ही अन्दर से खुशी स्वत: ही निकलती रहेगी। यह वरदान के रूप में प्राप्त होता है। खुशी के लिए पुरुषार्थ नहीं किया। पुरुषार्थ तो वाणी द्वारा दान करने का किया। प्राप्ति खुशी की हुई।
कर्मणा द्वारा गुणों का दान करने के कारण कौनसी मूर्त बन जायेंगे? फरिश्ता। कर्म अर्थात् गुणों का दान करने से उनकी चलन और चेहरा – दोनों ही फरिश्ते की तरह दिखाई देंगे। दोनों प्रकार की लाइट होगी अर्थात् प्रकाशमय भी और हल्कापन भी। जो भी कदम उठेगा वह हल्का। बोझ महसूस नहीं करेंगे। जैसे कोई शक्ति चला रही है। हर कर्म में मदद की महसूसता करेंगे। हर कर्म में सर्व द्वारा प्राप्त हुआ वरदान अनुभव करेंगे। दूसरे हर कर्म द्वारा महादानी बनने वाला सर्व की आशीर्वाद के पात्र बनने के कारण सर्व वरदान की प्राप्ति अपने जीवन में अनुभव करेंगे। मेहनत से नहीं, लेकिन वरदान के रूप में। तो कर्म में दान करने वाला एक तो फरिश्ता रूप नज़र आयेगा, दूसरा सर्व वरदान-मूर्त अपने को अनुभव करेगा। तो अपने को चेक करो – कोई भी दान करने में कमी तो नहीं करते हैं? तीनों दान करते हैं? तीनों का हिसाब किस-न-किस रूप से पूरा करना चाहिए। इसके लिए तरीके, चान्स ढूंढो। ऐसे नहीं चान्स मिले तो करेंगे। चान्स लेना है न कि चान्स मिलेगा। ऐसे महादानी बनने से फिर लाइट और माइट का गोला नज़र आयेगा। आपके मस्तक से लाइट का गोला नज़र आयेगा और चलन से, वाणी से नालेज रूपी माइट का गोला नज़र आयेगा अर्थात् बीज नज़र आयेगा। मास्टर बीज रूप हो ना। ऐसे लाइट और माइट का गोला नज़र आने वाले साक्षात् और साक्षात्कार-मूर्त बन जायेंगे। समझा।
यहाँ इस हॉल में ऐसा कोई चित्र है जिसमें लाइट और माइट के दोनों गोले हों? (कोई ने कहा श्री लक्ष्मी-नारायण का, कोई ने कहा ब्रह्मा का) देखो, चित्र को देखने से चेहरा ही जैसे बदल जाता है। तो आप लोग भी ऐसे चैतन्य चित्र बनो जो देखते ही सभी के चरित्र और नैन-चैन बदल जायें। ऐसा बनना है और बन भी रहे हो। वरदान भूमि में आना अर्थात् वरदान के अधिकारी बनना। जैसे यात्रा पर जाते हैं, क्यों जाते हैं? (पाप मिटाने) उस भूमि में यह विशेषता है तब तो जाते हैं। इस भूमि में फिर क्या विशेषता है? जो है ही वरदान भूमि, वहाँ वरदान तो प्राप्त है ही। अपने आप ही वरदान तो मिलेगा ना। मांगने की दरकार नहीं है। इसलिए आज से मांगना बंद। अपने को अधिकारी समझो।
अव्यक्त मुरली — 99
15 अप्रैल 1971 | हिंदी
“त्रिमूर्ति बाप के बच्चों का त्रिमूर्ति कर्तव्य”
मुख्य विषय: त्रिमूर्ति कर्तव्य, मास्टर त्रिकालदर्शी स्थिति, अविनाशी संस्कार, तीन प्रकार के महादान, मनसा-वाचा-कर्मणा की शक्तियाँ, मास्टर सर्वशक्तिमान, मास्टर नॉलेजफुल, फरिश्ता स्वरूप तथा वरदानों का अधिकारी बनना।
अध्ययन आधार: आपके द्वारा दी गई मूल अव्यक्त मुरली। सभी प्रश्न-उत्तर उसी पाठ पर आधारित हैं।
भाग 1 — मुख्य बिंदु, शीर्षक और संक्षिप्त प्रश्नोत्तर
- त्रिमूर्ति बाप के बच्चों के तीन कर्तव्य
प्रश्न 1. त्रिमूर्ति बाप के बच्चों के तीन मुख्य कर्तव्य कौन-से हैं?
उत्तर: स्थापना, पालना और विनाश।
प्रश्न 2. इन तीनों कर्तव्यों को कब करना है?
उत्तर: तीनों कर्तव्य साथ-साथ करने हैं।
प्रश्न 3. विनाश किसका करना है?
उत्तर: पुराने संस्कारों, व्यर्थ संकल्पों और विकर्मों का।
प्रश्न 4. स्थापना किसकी करनी है?
उत्तर: नए शुद्ध और समर्थ संकल्पों की।
प्रश्न 5. पालना किसकी करनी है?
उत्तर: नई श्रेष्ठ रचना और शुद्ध संस्कारों की।
2. मास्टर त्रिकालदर्शी बनकर कर्म करो
प्रश्न 6. मास्टर त्रिकालदर्शी बनकर क्या करना है?
उत्तर: प्रत्येक संकल्प को कर्म में लाने से पहले त्रिकालदर्शी स्थिति में स्थित होना है।
प्रश्न 7. मास्टर त्रिकालदर्शी स्थिति में कर्म करने का क्या लाभ है?
उत्तर: कर्म व्यर्थ नहीं होंगे।
प्रश्न 8. वर्तमान पुरुषार्थ में किसे बदलना है?
उत्तर: व्यर्थ संकल्प और व्यर्थ कर्म को समर्थ संकल्प और समर्थ कर्म में।
प्रश्न 9. सम्पूर्ण स्टेज किसे कहा गया है?
उत्तर: व्यर्थ को समाप्त कर समर्थ संकल्प और समर्थ कार्य करना।
3. रूहानी मशीनरी द्वारा तीव्र परिवर्तन
प्रश्न 10. तेज मशीनरी का उदाहरण क्यों दिया गया है?
उत्तर: जैसे मशीन वस्तु का रूप, रंग और गुण बदल देती है, वैसे रूहानी शक्ति से आत्माओं का परिवर्तन होना है।
प्रश्न 11. रूहानी मशीनरी द्वारा आत्माओं में क्या परिवर्तन होगा?
उत्तर: उनके संकल्प, स्वरूप, गुण और कर्तव्य बदलेंगे।
प्रश्न 12. आत्माओं के अतिरिक्त किनका परिवर्तन बताया गया है?
उत्तर: पाँच तत्वों के गुण और कर्तव्य का।
प्रश्न 13. वर्तमान समय किन दो कर्तव्यों को विशेष तेजी से करने का है?
उत्तर: पुराने का विनाश और नए शुद्ध संकल्पों की स्थापना।
4. एक सेकण्ड के शक्तिशाली सन्देश का महत्त्व
प्रश्न 14. भविष्य में आत्माओं की भीड़ को मुख्यतः क्या सन्देश देना होगा?
उत्तर: रचयिता बाप का परिचय और सन्देश।
प्रश्न 15. एक सेकण्ड का सन्देश भी प्रभावशाली कैसे बनेगा?
उत्तर: जब उसमें इतनी शक्ति होगी कि वह आत्मा में संस्कार के रूप में समा जाए।
प्रश्न 16. मुरली में किन आत्माओं के सन्देश लेने आने की बात कही गई है?
उत्तर: सर्व धर्मों की आत्माओं और धर्म-पिताओं की भी।
प्रश्न 17. अन्तिम सम्पूर्ण स्थिति के संस्कार कैसे बताए गए हैं?
उत्तर: अविनाशी संस्कार।
5. अविनाशी संस्कारों की छाप लगाओ
प्रश्न 18. संस्कार परिवर्तन के साथ क्या विशेष करना है?
उत्तर: संस्कारों पर अविनाशी छाप लगानी है।
प्रश्न 19. अविनाशी संस्कारों की तुलना किससे की गई है?
उत्तर: सरकारी सील या मुहर से, जिसे कोई खोल न सके।
प्रश्न 20. ऐसी सील का आध्यात्मिक उद्देश्य क्या बताया गया है?
उत्तर: माया आधा कल्प तक संस्कारों को बदल न सके।
प्रश्न 21. अविनाशी संस्कार बनाने की विधि क्या है?
उत्तर: मास्टर त्रिकालदर्शी बनकर प्रत्येक संकल्प को कर्म में लाना।
6. महादानी आत्मा के तीन प्रकार के दान
प्रश्न 22. मुरली में महादान के कितने मुख्य प्रकार बताए गए हैं?
उत्तर: तीन — मनसा, वाचा और कर्मणा।
प्रश्न 23. मनसा द्वारा कौन-सा दान किया जाता है?
उत्तर: सर्व शक्तियों का दान।
प्रश्न 24. वाचा द्वारा कौन-सा दान किया जाता है?
उत्तर: ज्ञान रत्नों का दान।
प्रश्न 25. कर्मणा द्वारा कौन-सा दान किया जाता है?
उत्तर: सर्व गुणों का दान।
प्रश्न 26. तीनों प्रकार के दान की प्राप्ति कैसी होती है?
उत्तर: प्रत्येक दान की अपनी अलग प्राप्ति और प्रत्यक्ष फल होता है।
महादानी बनने के तीन आधार
मनसा
शक्तियों का दान
मास्टर सर्वशक्तिमान
वाचा
ज्ञान का दान
मास्टर नॉलेजफुल
कर्मणा
गुणों का दान
फरिश्ता स्वरूप
- मनसा महादानी की पहचान
प्रश्न 27. मनसा महादानी बनने का पहला प्रत्यक्ष फल क्या है?
उत्तर: एक सेकण्ड में अपने संकल्पों पर विजय प्राप्त करना।
प्रश्न 28. मनसा महादानी अन्य आत्माओं को क्या अनुभव करा सकता है?
उत्तर: अपनी दृष्टि, वृत्ति और स्मृति की शक्ति से थोड़े समय के लिए शान्ति और अचलता का अनुभव।
प्रश्न 29. मनसा महादानी के संकल्पों में कौन-सी विशेषता होती है?
उत्तर: संकल्पों की सिद्धि प्राप्त करने की शक्ति।
प्रश्न 30. मनसा महादानी संकल्पों का अधिकारी कैसे होता है?
उत्तर: वह जहाँ चाहे संकल्पों को टिका सकता है; संकल्प उसके वश होते हैं।
प्रश्न 31. मनसा महादानी में संकल्पों से सम्बन्धित कौन-सी तीन शक्तियाँ होती हैं?
उत्तर: संकल्पों की रचना, पालना और विनाश की शक्ति।
प्रश्न 32. मनसा महादानी किसका प्रत्यक्ष स्वरूप बनता है?
उत्तर: मास्टर सर्वशक्तिमान का।
8. वाचा महादानी — मास्टर नॉलेजफुल
प्रश्न 33. वाचा महादानी किस स्वरूप को प्राप्त करता है?
उत्तर: मास्टर नॉलेजफुल।
प्रश्न 34. वाचा महादानी के प्रत्येक शब्द की क्या विशेषता होती है?
उत्तर: उसका एक-एक शब्द मूल्यवान और सारयुक्त होता है।
प्रश्न 35. वाचा महादानी को सेन्सीबुल क्यों कहा गया है?
उत्तर: क्योंकि उसके प्रत्येक शब्द में सेन्स अर्थात् सार होता है।
प्रश्न 36. वाचा महादानी के वचन सुनने के लिए आत्माओं की क्या स्थिति होती है?
उत्तर: अनेक आत्माएँ उसके ज्ञान-वचनों की प्यासी होती हैं।
प्रश्न 37. वाचा महादानी को कौन-सी दो विशेष प्राप्तियाँ होती हैं?
उत्तर: स्वतः खुशी और सन्तुष्टता।
प्रश्न 38. उसके बोलों का प्रभाव कैसा होता है?
उत्तर: उसके बोल तीर के समान प्रभावशाली होते हैं।
प्रश्न 39. वाचा महादानी को खुशी प्राप्त करने के लिए अलग पुरुषार्थ करना पड़ता है?
उत्तर: नहीं। ज्ञानदान के फलस्वरूप खुशी स्वतः प्राप्त होती है।
9. कर्मणा महादानी — फरिश्ता स्वरूप
प्रश्न 40. कर्मणा महादानी किस स्वरूप में दिखाई देता है?
उत्तर: फरिश्ता स्वरूप में।
प्रश्न 41. कर्मणा महादानी की चलन और चेहरे की क्या विशेषता होती है?
उत्तर: दोनों में फरिश्तेपन की झलक दिखाई देती है।
प्रश्न 42. फरिश्ता स्वरूप में दो प्रकार की लाइट कौन-सी हैं?
उत्तर: प्रकाशमय स्वरूप और हल्कापन।
प्रश्न 43. कर्मणा महादानी अपने कर्मों में क्या अनुभव करता है?
उत्तर: हल्कापन, मदद और वरदानों की प्राप्ति।
प्रश्न 44. कर्मणा द्वारा गुणों का दान करने से आत्मा किसकी पात्र बनती है?
उत्तर: सर्व की आशीर्वादों की।
प्रश्न 45. कर्मणा महादानी स्वयं को किस रूप में अनुभव करता है?
उत्तर: सर्व वरदान-मूर्त के रूप में।
10. महादानी बनने के लिए अवसर स्वयं लो
प्रश्न 46. क्या महादान के लिए अवसर मिलने की प्रतीक्षा करनी चाहिए?
उत्तर: नहीं। स्वयं अवसर ढूँढ़ना और लेना चाहिए।
प्रश्न 47. दिन आरम्भ करते समय कौन-सा प्लान बनाना है?
उत्तर: आज मनसा, वाचा और कर्मणा द्वारा किस प्रकार दान करना है।
प्रश्न 48. दिन समाप्त होने पर क्या चेक करना है?
उत्तर: क्या मैंने तीनों प्रकार का महादान किया?
प्रश्न 49. तीनों प्रकार के दान करने से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: तीनों प्रकार के दान का प्रत्यक्ष फल।
11. लाइट और माइट का गोला
प्रश्न 50. महादानी आत्मा के मस्तक से क्या दिखाई देने की बात कही गई है?
उत्तर: लाइट का गोला।
प्रश्न 51. उसकी चलन और वाणी से क्या अनुभव होगा?
उत्तर: ज्ञान रूपी माइट का प्रभाव।
प्रश्न 52. लाइट और माइट से सम्पन्न आत्मा किस स्वरूप में बनती है?
उत्तर: साक्षात् और साक्षात्कार-मूर्त।
प्रश्न 53. चैतन्य चित्र बनने का क्या अर्थ है?
उत्तर: ऐसा श्रेष्ठ जीवन बनाना, जिसे देखकर अन्य आत्माओं के चरित्र और नैन-चैन में परिवर्तन आए।
12. वरदान भूमि में मांगने वाले नहीं, अधिकारी बनो
प्रश्न 54. मधुबन को मुरली में किस भूमि के रूप में बताया गया है?
उत्तर: वरदान भूमि।
प्रश्न 55. वरदान भूमि में आने का क्या अर्थ है?
उत्तर: वरदानों का अधिकारी बनना।
प्रश्न 56. वरदान प्राप्ति के सम्बन्ध में बापदादा ने क्या निर्देश दिया?
उत्तर: मांगना बन्द करो और स्वयं को अधिकारी समझो।
प्रश्न 57. इस मुरली का अन्तिम सन्देश क्या है?
उत्तर: वरदानों को मांगने के बजाय उनका अधिकारी बनकर अनुभव करो।
भाग 2 — मुरली की 12 मुख्य शिक्षाएँ
- त्रिमूर्ति बनो: स्थापना, पालना और विनाश — तीनों कर्तव्य साथ-साथ करो।
- त्रिकालदर्शी बनो: हर संकल्प को कर्म में लाने से पहले श्रेष्ठ स्थिति में स्थित हो।
- व्यर्थ को समर्थ बनाओ: व्यर्थ संकल्प और व्यर्थ कर्म को समाप्त करो।
- रूहानी परिवर्तन की शक्ति बढ़ाओ: आत्माओं के संकल्प, गुण और कर्तव्य बदलने के निमित्त बनो।
- अविनाशी संस्कार बनाओ: श्रेष्ठ संस्कारों पर ऐसी छाप लगाओ जो माया मिटा न सके।
- मनसा महादानी बनो: अपनी संकल्प शक्ति से आत्माओं को शान्ति का अनुभव कराओ।
- वाचा महादानी बनो: प्रत्येक शब्द को ज्ञानयुक्त, सारयुक्त और प्रभावशाली बनाओ।
- कर्मणा महादानी बनो: प्रत्येक कर्म द्वारा गुणों का दान करो।
- संकल्पों के अधिकारी बनो: मन के वश नहीं, मन को अपने वश में रखो।
- फरिश्ता स्वरूप बनो: हर कर्म में प्रकाशमय स्थिति और हल्केपन का अनुभव करो।
- अवसर स्वयं लो: महादान के लिए अवसर की प्रतीक्षा मत करो।
- वरदानों के अधिकारी बनो: मांगने के बजाय अधिकार की स्मृति में रहो।
भाग 3 — आत्म-जाँच के लिए 10 प्रश्न - क्या मैं पुराने संस्कारों का विनाश, श्रेष्ठ संकल्पों की स्थापना और उनकी पालना साथ-साथ करता हूँ?
- क्या मैं प्रत्येक कर्म से पहले मास्टर त्रिकालदर्शी स्थिति में स्थित होता हूँ?
- क्या मेरे श्रेष्ठ संस्कार अल्पकाल के हैं या अविनाशी बन रहे हैं?
- क्या मैं अपने संकल्पों का अधिकारी हूँ या संकल्प मेरे ऊपर शासन करते हैं?
- क्या मेरी मनसा द्वारा अन्य आत्माओं को शान्ति का अनुभव होता है?
- क्या मेरे प्रत्येक बोल में ज्ञान, सार और प्रभावशाली शक्ति है?
- क्या मेरे प्रत्येक कर्म से किसी-न-किसी गुण का दान होता है?
- क्या मेरी चलन और चेहरे से फरिश्तेपन का अनुभव होता है?
- क्या मैं सेवा के अवसर स्वयं लेता हूँ या अवसर मिलने की प्रतीक्षा करता हूँ?
- क्या मैं वरदान मांगता हूँ या स्वयं को वरदानों का अधिकारी अनुभव करता हूँ?
भाग 4 — मुरली मंथन के लिए विशेष सूत्र
त्रिमूर्ति कर्तव्य से महादानी जीवन तक
पुराने व्यर्थ संस्कारों का विनाश
शुद्ध संकल्पों की स्थापना
श्रेष्ठ संस्कारों की पालना
मनसा • वाचा • कर्मणा महादान
मास्टर सर्वशक्तिमान • मास्टर नॉलेजफुल • फरिश्ता
भाग 5 — मुरली का सार
इस मुरली में बापदादा ने स्पष्ट किया है कि त्रिमूर्ति बाप के बच्चे भी त्रिमूर्ति हैं। उनका कर्तव्य केवल ज्ञान सुनाना नहीं, बल्कि पुराने व्यर्थ संस्कारों का विनाश करना, नए श्रेष्ठ संकल्पों की स्थापना करना और उनकी पालना करना है।
महादानी बनने के लिए तीनों प्रकार के दान आवश्यक हैं। मनसा द्वारा शक्तियों का दान करने से संकल्पों पर विजय और सिद्धि की शक्ति प्राप्त होती है। वाचा द्वारा ज्ञानदान करने से आत्मा मास्टर नॉलेजफुल, सन्तुष्ट और हर्षित बनती है। कर्मणा द्वारा गुणों का दान करने से फरिश्ता स्वरूप और सर्व वरदानों का अनुभव होता है।
विशेष स्लोगन:
“चान्स लेना है न कि चान्स मिलेगा।”
“आज से मांगना बंद। अपने को अधिकारी समझो।”
विशेष संकल्प: मैं त्रिमूर्ति बाप का त्रिमूर्ति बच्चा, मास्टर त्रिकालदर्शी और महादानी आत्मा हूँ। मैं अपने व्यर्थ संकल्पों का विनाश कर श्रेष्ठ संकल्पों की स्थापना और पालना करता हूँ। मनसा से शक्तियों का, वाचा से ज्ञान का और कर्मणा से गुणों का दान करता हूँ। मैं सर्व वरदानों का अधिकारी हूँ।
📝 99. अव्यक्त मुरली | 15 April 1971
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
