08-11-26 प्रात:मुरलीओम् शान्ति”अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज: 18-10-71 मधुबन
विशेष दीपावली निमित्त अव्यक्त बापदादा के मधुर महावाक्य
आज बापदादा क्या देख रहे हैं? आप दीपकों की माला देखने के लिए आए हैं। जो दीपमाला का यादगार दिवस लोग मनाते हैं लेकिन बापदादा चैतन्य दीपकों की माला को देख रहे हैं। आप सभी भी जब दीपमाला के दिन जगे हुए दीपकों को देखते हो तो देखते हुए यह खुशी होती है कि हमारी ही यादगार मना रहे हैं? जैसे जगा हुआ दीपक प्यारा लगता है वैसे अपनी यादगार को देख स्मृति आने से आप सभी भी विश्व के बाप और सारे विश्व के आत्माओं को प्यारे लगते हो। तो आज यादगार रूप को प्रत्यक्ष रूप में देखने आए हैं। माला में एक दाना नहीं होता है, अनेकों की माला बनती है। अगर एक दीपक अलग जगा हुआ हो तो उसको दीपकों की माला नहीं कहेंगे। तो ऐसे ही अनेक दीपक जगे हुए, माला के रूप में दिखाई देते हें। तो हरेक अपने को इस दीपमाला के बीच पिरोया हुआ, जगा हुआ दीपक समझते हो? वा आप लोग भी अनेक जगे हुए दीपकों की माला को देखते हुए हर्षित होते हो? आज दीपमाला के दिन आप सभी ने दीपावली मनाई? आज विशेष रूप से दीपावली मनाई? यूं तो सदैव जगे हुए दीपक हो, लेकिन जब विशेष यादगार का दिवस होता है तो विशेष आत्माओं को क्या करना चाहिए? विशेष आत्माएं जो विशेष रूप से निमित्त बनते हैं, उन्हों को विशेष सर्विस क्या करनी है? विशेष आत्माओं को तो अन्य से विशेष कार्य करना है नाक्योंकि जो अन्य आत्माएं भी कर सकती हैं और कर रही हैं वह किया तो बाकी फर्क क्या हुआ? विशेष आत्माओं को विशेष कार्य करना है। बापदादा विशेष दिनों पर विशेष रूप से बच्चों की और भक्तों की तीनों ही रूप से सेवा करते हैं। विशेष आत्माओं को खास अपने यादगार के दिन साक्षात्कार-मूर्त्त बन, साक्षात् बापदादा समान आत्माओं के प्रति अपनी कल्याण की भावना से, अपने रूहानी स्नेह के स्वरूप से, अपने सूक्ष्म शक्तियों द्वारा आत्माओं में बल भरना चाहिए। जैसे अव्यक्त रूप में बापदादा चारों ओर बच्चों की सेवा करते हैं। वह समझते हैं कि बापदादा ने मेरे से मुलाकात की, मेरी याद का रेसपान्स दिया वा मेरी याद का प्रत्यक्ष फल मैंने अनुभव किया अथवा भक्त भी अनुभव करते हैं कि हमारे प्यार वा भावना का फल भगवान् ने पूरा किया, यह अनुभव प्रैक्टिकल रूप में होता रहता है।
ऐसे विशेष आत्माओं को अपने अव्यक्त स्थिति में, अपनी रूहानी लाइट और माइट की स्थिति द्वारा लाइट हाउस और माइट हाउस बन एक स्थान पर रहते हुए भी चारों ओर अलौकिक रूहानी सर्विस की भावना और वृत्ति द्वारा सर्विस करनी चाहिए इसको कहते हैं बेहद की सर्विस। ऐसे अनुभव वा महसूस होना चाहिए कि मेरी प्रजा वा भक्त आज विशेष रूप से यादगार के दिन मुझ विशेष आत्मा को याद कर रहे हैं। अल्पकाल के रिद्धि-सिद्धि वाले एक स्थान पर रहते हुए अपने भक्तों को अपने रूप का प्रत्यक्ष साक्षात्कार करा सकते हैं, तो क्या विशेष आत्माएं अपने लाइट और माइट द्वारा भक्तों को वा प्रजा को अपनी सेवा द्वारा अनुभव नहीं करा सकते हैं? तो जब ऐसे विशेष यादगार के दिन आते हैं तो विशेष आत्माओं को ऐसी विशेष सर्विस पर अनुभव करना चाहिए। ऐसी सर्विस की? अच्छा यह रही सर्विस। और दीपावली के दिन अपने प्रति विशेष अटेन्शन रहा? आज के दिन अपने आत्मा के संस्कारों में सदा के लिए परिवर्तन लाने का विशेष अटेन्शन दिया? जब यादगार रूप में आज का दिन पुराने खाते खत्म करने की रीति रूप में चलता आ रहा है वह अवश्य प्रैक्टिकल रूप में आप आत्माओं ने किया है तब तो यादगार चलता आया है। तो आज के दिन अपने पुराने संस्कारों का जरा भी रहा हुआ खाता खत्म किया? खत्म करने के पहले अपने खाते को चेक किया जाता है। रिज़ल्ट निकाली जाती है। ऐसे आप सभी ने अपना पोतामेल चेक किया? क्या चेक करना है? आज के दिन तक जो भी पुरुषार्थ चला उसकी रिज़ल्ट अब तक किन बातों में और किस परसेन्टेज में सफलता मूर्त्त बने? पहले अपने मन्सा संकल्पों के पोतामेल को चेक करो कि अब तक सम्पूर्ण श्रेष्ठ संकल्पों के पुरुषार्थ में कहाँ तक सफलता आई है? व्यर्थ संकल्पों वा विकल्पों के ऊपर कहाँ तक विजयी बने हैं? और वाणी द्वारा कहाँ तक आत्माओं को बाप का परिचय दे सकते, कितनी आत्माओं को बाप के स्नेही वा सहयोगी बना सकते हैं? वाचा में कहाँ तक रूहानियत वा अलौकिकता वा आकर्षण आई है? ऐसे ही कर्मणा द्वारा सदा न्यारे और प्यारे, अलौकिक, असाधारण कर्म कहाँ तक कर सकते हैं? कर्मों में कहाँ तक कर्मयोगी का, योगयुक्त, युक्तियुक्त स्नेहयुक्त रूप लाया है? अपने संस्कारों और स्वरूपों में अर्थात् सूरत में कहाँ तक बाप समान आकर्षण रूप, स्नेही रूप, सहयोगी रूप बने? ऐसे अपना पोतामेल चेक करने से अब तक जो कमी वा कमज़ोरी रह गई है उसको समाप्त कर नया खाता शुरू कर सकेंगे? ऐसा अपना पोतामेल चेक करो।
इसको कहते हैं दीपावली मनाना अथवा अपने को सम्पूर्ण बनाने का दृढ़ संकल्प करना ही मनाना है। तो ऐसे दीपावली मनाई है कि सिर्फ मिलन मनाया? मिलन मनाने का यादगार माला के रूप में है लेकिन दृढ़ संकल्पों का यादगार दीपक के ज्योति रूप का है। तो दोनों रूप से मनाया? नये वस्त्र पहने? आत्मा को नया चोला किस आधार से मिलता है? संस्कारों के आधार से मिलता है ना। आत्मा के जैसे संस्कार होते हैं उस प्रमाण ही चोला तैयार होता है। तो नया चोला वा नये वस्त्र कौन-से पहनेंगे? आत्मा में नये युग के संस्कार वा नये युग के स्थापक बाप जैसे सम्पूर्ण संस्कारों को धारण करना – यही नये वस्त्र पहनना है। शरीर में नये वस्त्र भल कितने भी पहनों लेकिन आज के पुरानी दुनिया की नई वस्तु भी नई दुनिया के आगे पुरानी है क्योंकि जड़जड़ीभूत अवस्था को प्राप्त हो चुके हैं इसलिए नये वस्त्र पहनों तो भी नये नहीं कहेंगे। सतोप्रधान दुनिया में ही सब कुछ नया है। तमोप्रधान दुनिया की चीज़ें सभी पुरानी हैं। असार हैं। तो उनको नया कहेंगे क्या? तो नया वस्त्र अर्थात् अपनी आत्मा के नये संस्कार, श्रेष्ठ संस्कार धारण करना है। और क्या करेंगे? जब नये संस्कार धारण कर लिए हैं तो पोतामेल रखने से पोताई हो जायेगी ना। तो पोतामेल रखना यही पोताई अर्थात् सफाई, स्वच्छता है। जैसे पोताई करते हैं तो जो भी गन्दगी व कीटाणु होते हैं वह स्वत: ही खत्म हो जाते हैं। तो जब ऐसा पोतामेल चेक करेंगे तो जो भी कमजोरी होगी वह स्वत: ही खत्म हो जायेगी। एक दो में अपने मधुर बोल से लेन-देन क्या करेंगे? जैसे दीपावली पर एक दो से खर्ची लेते हैं ना। आप लोग एक दो में कौनसी खर्ची देंगे। आपके पास कौनसी चीज़ है जो एक दो को खर्ची देंगे? (स्नेह की खर्ची) स्नेही तो एक दो के सदा के लिए हो, कि आज के दिन खास स्नेही बनेंगे? स्नेही तो हो और इसी स्नेह की निशानी, एक दो के समी-पता की निशानी दीपमाला कहा जाता है। विशेष दिनों पर विशेष खर्ची कौनसी देनी है? जो अब तक अपने पुरुषार्थ द्वारा सहज सफलता प्राप्त हुई हो वा अनुभव हुआ हो, ऐसा अपने अनुभव का ज्ञान रत्न, जिस द्वारा प्रैक्टिकल अनुभवी बन अनुभवी बना सकते हो, ऐसा रत्न एक दो को खर्ची के रूप में विशेष रूप से देना चाहिए। समझा? बाप के खज़ाने को अपने अनुभव द्वारा जो अपना बनाया ऐसा अपना बनाया हुआ ज्ञान रत्न एक दो को देना चाहिए जिससे वह आत्मा भी इससे सहज़ अनुभवी बन जाये, यह है खर्ची। तो एक-दो को ऐसी खर्ची देना चाहिए जो सदा के लिए याद रूप बन जाए। जब ऐसा रत्न किसको देंगे तो सदा के लिए उस आत्मा को बाप के साथ आपके दिये हुए रत्न की याद ज़रूर रहेगी। तो किसको सदा के लिए सम्पन्न करने वाली खर्ची देनी चाहिए। ऐसी दीपावली मनाओ और ऐसे ही श्रेष्ठ आत्मा बन अन्य आत्माओं की श्रेष्ठ सेवा करो।
आज के दिन सर्व आत्माएं धन के प्यासी हैं। तो ऐसी प्यासी आत्माओं को ऐसा रूहानी धन दो जिससे कभी भी आत्मा को धन मांगने की आवश्यकता ही न रहे। धन कौन मांगते हैं? भिखारी। आज के दिन आत्मा भिखारी बनती है। रॉयल भिखारी कहो। कितने भी करोड़पति हों, लेकिन आज के दिन भिखारी बनते हैं। ऐसी भिखारी आत्मा को भिखारीपन से छुड़ाओ, यह है बेहद की सेवा। दाता के बच्चे हो ना। तो दाता के बच्चे, वरदाता के बच्चे, अपने वरदान की शक्ति से, ज्ञान दान की शक्ति से भिखारियों को मालामाल बनाओ। आज के दिन इन भिखारी आत्माओं के ऊपर विधाता और वरदाता के बच्चों को तरस पड़ना चाहिए। जिन आत्माओं को ऐसा तरस पड़ता है, उन्हों को ही माया और विश्व की ऐसी आत्माएं नमस्कार करती हैं इसलिए अब तक भी दीपक जगाते हैं। जब लाइट जलाते हैं तो नमस्कार ज़रूर करते हैं। तो ऐसी ज्योति जगी हुई आत्माओं की यादगार अभी तक भी कायम है। बुझे हुए दीपक को नमस्कार नहीं करते तो सदा जागती ज्योति बनो। ऐसी आत्माओं को बापदादा भी नमस्ते करते हैं।
(महाराष्ट्र ज़ोन के भाई बहिनों प्रति अव्यक्त बापदादा के महावाक्य – रिवाइज-20-3-12)
इस ज़ोन की संख्या बहुत है। नाम है महाराष्ट्र। तो महा होंगे ना! तो जैसे नाम है वैसे ही संख्या भी महान है। बाम्बे और दिल्ली दोनों तरफ के बच्चे सर्विस तो अच्छी कर रहे हैं, वह तो कहने की बात नहीं है। अच्छी कर रहे हैं, करते रहेंगे लेकिन बाप-दादा देहली और बाम्बे से यही चाहते हैं कि जो आपके सम्बन्ध सम्पर्क में आये हुए विशेष आत्मायें जो माइक भी बन सकते हैं और फिर वारिस भी बन सकते हैं, ऐसे कोई ग्रुप निकालो क्योंकि लिस्ट सभी वर्गो ने मैजारिटी बापदादा को भेजी थी। देखी है वह लिस्ट। अच्छे अच्छे हैं लिस्ट में जो नाम बाला कर सकते हैं। अभी उनको प्रत्यक्ष करो। आपके बजाए वह भाषण करें। अनुभव सुनायें आपका, ज्ञान क्या है, हमने जीवन में क्या अन्तर आया है, वह वर्णन करें। जब फंक्शन होता है, अभी भी तो अपना अनुभव कई अच्छे-अच्छे सुनाते भी हैं लेकिन वह तो फंक्शन में सुनाया, लेकिन लगातार जीवन का अनुभव करें। यह अटेन्शन देंगे तो निकलने वाले हैं। कई योग्य हैं लेकिन थोड़ा पुरुषार्थ करके उन्हों को आगे बढ़ाओ। हर एक वर्ग को वास्तव में यह लिस्ट प्रत्यक्ष रूप में परिवार और बाप के सामने लानी चाहिए। कार्य किया है वर्गो ने। बापदादा ने देखा कार्य किया है लेकिन बहुत समय से कर रहे हैं, अभी कोई नवीनता लाओ। नवीनता यह है वारिस बनाओ। कम से कम जो सम्पर्क वाले हैं वह सम्बन्ध में आवे, सम्बन्ध के बाद सेवा में लगे। सम्बन्ध यह नहीं, आने जाने का संबंध नहीं लेकिन बाप और परिवार के साथी बन जाएं। यह भी होना है, अभी बापदादा ने देखा कि अगर ब्राह्मण मिलके कोई भी एक संकल्प करें तो हुआ ही पड़ा है लेकिन सबका एक ही संकल्प हो क्योंकि अभी वायुमण्डल बदल गया है। तो बापदादा ऐसे माइक क्वालिटी के बच्चों का संगठन कराना चाहते हैं। मधुबन में मिलने आते हैं वह बात अलग है लेकिन परिवार के बनके आवें क्योंकि सर्विस में कोई न कोई नवीनता तो चाहिए ना! अच्छा।
बाकी बापदादा की एक आशा और भी ज़ोन वालों के प्रति रह गई है। वह कौन सी है? हर सेन्टर यह खुशखबरी लिखे कि हमारा सेन्टर निर्विघ्न है, मिलनसार है। सब बाबा के बच्चे एक्यूरेट, जो कार्यक्रम बना हुआ है उस तरफ बिजी हैं, निर्विघ्न हैं। यह अभी किसी ज़ोन का नहीं आया है। तो महाराष्ट्र तो महान कार्य करेंगे ना! किसी भी ज़ोन ने अभी यह खुशखबरी नहीं भेजी है। बनना है, बनना तो आपको ही है और कौन बनेंगे! आपकी तपस्या कम नहीं है। चाहे टीचर है, चाहे स्टूडेन्ट हैं, दुनिया के हिसाब से हर एक महान आत्मायें हैं। अभी-अभी देखना आपको यह निर्विघ्न का थोड़ा सा करो तो सभी आपको जैसे आपके जड़ चित्र में शुभ भावना से देखते हैं, ऐसे आपको चैतन्य रूप में देवियों के रूप में, देवताओं के रूप में देखेंगे। बाकी सेवा सभी ने अच्छी की है। उसकी बापदादा मुबारक दे रहे हैं। अच्छा।
वरदान:- दिव्य गुणों के आह्वान द्वारा अवगुणों को समाप्त करने वाले दिव्यगुणधारी भव
जैसे दीपावली पर श्रीलक्ष्मी का आह्वान करते हैं ऐसे आप बच्चे स्वयं में दिव्यगुणों का आह्वान करो तो अवगुण आहुति रूप में खत्म होते जायेंगे। फिर नये संस्कारों रूपी नये वस्त्र धारण करेंगे। अब पुराने वस्त्रों से जरा भी प्रीत न हो, जो भी कमजोरियां, कमियां, निर्बलता, कोमलता रही हुई है – वो सब पुराने खाते आज से सदा-काल के लिए समाप्त करो तब दिव्यगुणधारी बनेंगे और भविष्य में ताजपोशी होगी। उसी का ही यादगार यह दीपावली है।
स्लोगन:- स्वराज्य अधिकारी बनना है तो मन रूपी मत्री को अपना सहयोगी बना लो।
ये अव्यक्त इशारे – ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
“बिन्दु और सिन्धु” यह दो शब्द भी अगर याद रखो तो सम्पूर्णता सहज आ सकती है। एक बिन्दू की याद और एकरस अवस्था, एक की ही मत और एक के ही कर्तव्य में मददगार। सिर्फ बिन्दु और एक, उसके आगे विस्तार में जाने की दरकार नहीं। विस्तार में जाना है तो सिर्फ सर्विस प्रति। उसके आगे अपनी बुद्धि को चलाने की आवश्यकता नहीं है।
मुरली मंथन–137
08 नवम्बर 2026 | प्रातः मुरली | मधुबन
मूल अव्यक्त मुरली: 18 अक्टूबर 1971 (रिवाइज)
विशेष विषय: दीपावली निमित्त अव्यक्त बापदादा के मधुर महावाक्य
मुख्य YouTube टाइटल
“सच्ची दीपावली कैसे मनाएँ? — पुराने संस्कारों का खाता समाप्त कर आत्म-ज्योति जगाओ!”
उपशीर्षक: केवल दीपक जलाना नहीं, बल्कि मनसा, वाचा, कर्मणा का पोतामेल चेक करके दिव्य गुणों के नए वस्त्र धारण करना ही सच्ची दीपावली है।
आज की मुरली का केंद्रीय संदेश
आज बापदादा चैतन्य दीपकों की माला देख रहे हैं। स्थूल दीपावली के आध्यात्मिक अर्थ को समझाते हुए बाबा विशेष आत्माओं को तीन मुख्य कार्य बताते हैं—अपना पुराना खाता समाप्त करना, नए श्रेष्ठ संस्कार धारण करना और रूहानी लाइट-माइट द्वारा विश्व की सेवा करना।
इस मुरली का सबसे गहरा प्रश्न है:
“क्या हमने केवल दीपावली का मिलन मनाया, या अपने को सम्पूर्ण बनाने का दृढ़ संकल्प भी किया?” Pasted markdown(20261107-155219).md
मुख्य मंथन बिंदु
- चैतन्य दीपमाला — जगी हुई आत्माओं का संगठन
बाबा कहते हैं कि एक अकेला दीपक दीपमाला नहीं कहलाता। अनेक जगे हुए दीपक मिलकर माला बनाते हैं।
मंथन: क्या हम केवल स्वयं ज्ञानवान बनने तक सीमित हैं, या अन्य आत्माओं को भी ज्ञान और योग का प्रकाश दे रहे हैं?
2. विशेष आत्माओं का विशेष कर्तव्य
विशेष आत्माओं को केवल वही कार्य नहीं करना है जो सामान्य रूप से सभी करते हैं। उन्हें अपनी अव्यक्त स्थिति, कल्याणकारी भावना और सूक्ष्म शक्तियों से सेवा करनी है।
मंथन: मेरी आध्यात्मिक विशेषता दूसरों के लिए कितनी उपयोगी बन रही है?
3. लाइट हाउस और माइट हाउस बनना
एक स्थान पर रहते हुए भी शुभभावना, रूहानी स्नेह और शक्तिशाली वृत्ति द्वारा बेहद की सेवा करने की प्रेरणा दी गई है।
व्यावहारिक अभ्यास: योग में बैठकर किसी व्यक्ति या समुदाय के प्रति शुभकामना रखना, स्वयं की शान्त स्थिति को मजबूत करना और अवसर मिलने पर सहयोग करना।
4. दीपावली पर पुराना खाता समाप्त करना
मुरली में दीपावली के पुराने खाते समाप्त करने की परंपरा को संस्कार-परिवर्तन से जोड़ा गया है।
- पुराने व्यर्थ संकल्प समाप्त करना।
- कमज़ोरियों और अवगुणों को पहचानना।
- श्रेष्ठ संस्कारों का नया खाता आरम्भ करना।
मंथन: क्या मेरा पुराना क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार या व्यर्थ चिंतन अभी भी चल रहा है?
- मनसा, वाचा, कर्मणा का पोतामेल
मनसा श्रेष्ठ संकल्पों में सफलता कितनी? व्यर्थ संकल्पों पर विजय कितनी?
वाचा बोल में रूहानियत, स्नेह, आकर्षण और बाप का परिचय देने की शक्ति कितनी?
कर्मणा कर्मों में योगयुक्त, युक्तियुक्त, स्नेहयुक्त और न्यारे-प्यारे रहने की स्थिति कितनी?
संस्कार क्या मेरा स्वभाव बाप समान आकर्षण और सहयोग देने वाला बन रहा है?
विशेष शिक्षा: अपना पोतामेल चेक करना ही आत्मिक सफाई का साधन है।
6. नए वस्त्र पहनना — नए संस्कार धारण करना
मुरली में नए वस्त्रों का आध्यात्मिक अर्थ आत्मा में नए युग के श्रेष्ठ संस्कार धारण करना बताया गया है।
मंथन: बाहर से नया दिखाई देना और भीतर से नया बनना—दोनों में कितना अंतर है?
7. दीपावली की सच्ची खर्ची — अनुभव का ज्ञान रत्न
बाबा समझाते हैं कि विशेष अवसर पर एक-दूसरे को ऐसा ज्ञान रत्न देना चाहिए जो स्वयं के पुरुषार्थ और अनुभव से प्राप्त हुआ हो।
उदाहरण: यदि किसी ने क्रोध पर विजय पाने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया है, तो उसका तरीका दूसरों को बताना सच्ची रूहानी खर्ची हो सकती है।
8. रूहानी धन द्वारा आत्माओं को सम्पन्न बनाना
मुरली में धन की प्यासी आत्माओं को ज्ञान और वरदानों की शक्ति से सम्पन्न बनाने की प्रेरणा है।
यहाँ रूहानी धन का अर्थ भौतिक धन से अलग, आध्यात्मिक समझ, गुणों और शक्तियों की प्राप्ति है।
9. सदा जागती ज्योति बनना
दीपावली केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि सदा ज्ञान और योग की ज्योति जागृत रखने की प्रेरणा है।
मंथन: क्या मेरी आत्मिक जागृति केवल मुरली-क्लास तक सीमित रहती है, या व्यवहार में भी दिखाई देती है?
10. केवल मिलन नहीं, सम्पूर्णता का दृढ़ संकल्प
बाबा के अनुसार दीपावली मनाने का विशेष अर्थ स्वयं को सम्पूर्ण बनाने का दृढ़ संकल्प करना है।
विशेष चिंतन: क्या हम हर उत्सव के बाद अपने संस्कारों में कोई स्थायी परिवर्तन लेकर आगे बढ़ते हैं?
11. सेवा में नवीनता — सम्पर्क से सम्बन्ध और सहयोग तक
08 नवम्बर की पाठ्य-सामग्री में 20 मार्च 2012 की रिवाइज सेवा-संबंधी शिक्षा भी शामिल है।
- सम्पर्क में आने वाली योग्य आत्माओं को आगे बढ़ाना।
- उन्हें अपने अनुभव सुनाने का अवसर देना।
- केवल आने-जाने के सम्पर्क से आगे बढ़कर परिवार और सेवा में सहयोगी बनाना।
- सेवा में नवीनता लाना।
- निर्विघ्न और मिलनसार सेवाकेन्द्र
बापदादा चाहते हैं कि प्रत्येक सेन्टर निर्विघ्न, मिलनसार और कार्यक्रम के अनुसार सक्रिय हो।
मंथन: क्या हमारे संगठन में सहयोग, एकता और सन्तुष्टता है?
13. दिव्य गुणों का आह्वान — अवगुणों की समाप्ति
आज के वरदान में समझाया गया है कि दिव्य गुणों का आह्वान करने से अवगुण समाप्त होते जाते हैं।
व्यावहारिक प्रयोग: क्रोध के स्थान पर शान्ति, ईर्ष्या के स्थान पर शुभभावना और अहंकार के स्थान पर नम्रता धारण करना।
14. स्वराज्य अधिकारी — मन को सहयोगी बनाओ
आज का स्लोगन मन रूपी मंत्री को सहयोगी बनाने की शिक्षा देता है।
मंथन: क्या मेरा मन मेरी श्रेष्ठ बुद्धि और संकल्पों का सहयोगी है, या मुझे बार-बार व्यर्थ विचारों में ले जाता है?
15. बिन्दु और सिन्धु — सम्पूर्णता का सहज अभ्यास
अव्यक्त इशारे में “बिन्दु और सिन्धु” की स्मृति, एकरस अवस्था, एक की मत और एक के कर्तव्य में सहयोगी बनने का महत्व बताया गया है।
धारणा: विस्तार में सेवा करो, लेकिन अपनी आत्मिक स्थिति को सरल, एकाग्र और स्थिर रखो।
Pasted markdown(20261107-155219).md
अन्य मुरलियों से दिनांक सहित तुलना
विशेष शोध विषय: “पुराने संस्कारों का खाता समाप्त करना ही सच्ची दीपावली क्यों है?”
इस विषय पर 29 अक्टूबर 1970 की अव्यक्त मुरली विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसमें भी पुराने संस्कारों रूपी वस्त्र त्यागने और कमजोरियों का खाता सदा के लिए समाप्त करने की शिक्षा है।
हिंदी Avyakt Murli
मूल मुरली की तारीख मुख्य शिक्षा 18 अक्टूबर 1971 से संबंध
29 अक्टूबर 1970 “दीपमाला का सच्चा रहस्य” — पुराने संस्कारों रूपी वस्त्र पुनः धारण न करना और कमजोरियों का खाता समाप्त करना।
हिंदी Avyakt Murli सच्ची दीपावली का अर्थ स्थायी संस्कार-परिवर्तन है।
31 दिसम्बर 2005 नए वर्ष में पुराने संस्कारों को योग-अग्नि में समाप्त कर त्याग, तपस्या और सेवा में बाप समान बनने का लक्ष्य।
Avyakt Murli Topic संस्कार-परिवर्तन के लिए योग और पुरुषार्थ आवश्यक हैं।
31 दिसम्बर 2007 पुराने संकल्पों और संस्कारों को विदाई देकर नए उमंग-उत्साह को व्यवहार में लाने की शिक्षा।
Murli Assistant केवल नया अवसर मनाना नहीं, भीतर नवीनता लाना है।
31 अक्टूबर 2007 चंचल मन, भटकती बुद्धि और पुराने संस्कारों पर ध्यान दिलाया गया है; पुराने संस्कारों को अपना मानकर पकड़े न रहने की शिक्षा।
omshanti.co.in पुराने संस्कारों से अपनी पहचान अलग करके परिवर्तन करना है।
तारीखें मूल मुरली की हैं। 31 अक्टूबर 2007 की मुरली का 02 नवम्बर 2025 का रिवाइज पाठ भी उपलब्ध है।
चार मुरलियों का संयुक्त मंथन
- 1970: पुराने संस्कारों रूपी वस्त्र उतारो।
- 1971: मनसा, वाचा, कर्मणा का पोतामेल चेक करके नया खाता खोलो।
- 2005: योग-अग्नि द्वारा पुराने संस्कार समाप्त करने का पुरुषार्थ करो।
- 2007: पुराने को विदाई देकर नए उमंग और श्रेष्ठ संस्कार व्यवहार में लाओ।
निष्कर्ष: सच्ची दीपावली एक दिन की बाहरी सजावट नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और स्थायी परिवर्तन का आध्यात्मिक उत्सव है।
ये शिक्षाएँ अलग-अलग मुरलियों से ली गई विषयगत समानताएँ हैं, एक संयुक्त शब्दशः उद्धरण नहीं।
छोटे प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. बापदादा दीपावली के दिन क्या देखने आए हैं?
उत्तर: चैतन्य दीपकों की माला।
प्रश्न 2. दीपमाला किसे कहा गया है?
उत्तर: अनेक जगे हुए दीपकों की माला को।
प्रश्न 3. विशेष आत्माओं को क्या विशेष कार्य करना है?
उत्तर: अव्यक्त स्थिति, रूहानी स्नेह और सूक्ष्म शक्तियों द्वारा आत्माओं की सेवा करनी है।
प्रश्न 4. लाइट हाउस और माइट हाउस बनकर क्या करना है?
उत्तर: एक स्थान पर रहते हुए भी चारों ओर बेहद की रूहानी सेवा करनी है।
प्रश्न 5. दीपावली पर कौन-सा पुराना खाता समाप्त करना है?
उत्तर: पुराने संस्कारों, कमजोरियों और व्यर्थ संकल्पों का खाता।
प्रश्न 6. अपना पोतामेल किन बातों में चेक करना है?
उत्तर: मनसा, वाचा, कर्मणा, संस्कार और स्वरूप में।
प्रश्न 7. मनसा का पोतामेल कैसे चेक करना है?
उत्तर: श्रेष्ठ संकल्पों में सफलता तथा व्यर्थ संकल्पों पर विजय की स्थिति देखकर।
प्रश्न 8. वाचा में किस विशेषता की जाँच करनी है?
उत्तर: रूहानियत, अलौकिकता, आकर्षण तथा बाप का परिचय देने की क्षमता की।
प्रश्न 9. कर्मणा में कौन-सी स्थिति चाहिए?
उत्तर: योगयुक्त, युक्तियुक्त, स्नेहयुक्त तथा न्यारे-प्यारे कर्मयोगी की स्थिति।
प्रश्न 10. सच्ची दीपावली मनाना किसे कहा गया है?
उत्तर: अपने को सम्पूर्ण बनाने का दृढ़ संकल्प करना।
प्रश्न 11. नए वस्त्र पहनने का आध्यात्मिक अर्थ क्या है?
उत्तर: आत्मा में नए युग के श्रेष्ठ संस्कार धारण करना।
प्रश्न 12. पोतामेल रखने को किसके समान बताया गया है?
उत्तर: पोताई अर्थात् सफाई और स्वच्छता के समान।
प्रश्न 13. दीपावली की विशेष रूहानी खर्ची क्या है?
उत्तर: अपने अनुभव से प्राप्त ज्ञान रत्न दूसरों को देना।
प्रश्न 14. रूहानी धन से किसे सम्पन्न बनाना है?
उत्तर: आध्यात्मिक प्राप्तियों के लिए प्यासी आत्माओं को।
प्रश्न 15. सदा जागती ज्योति किसे बनना है?
उत्तर: प्रत्येक श्रेष्ठ आत्मा को।
प्रश्न 16. सेवा में कौन-सी नवीनता लाने की प्रेरणा है?
उत्तर: सम्पर्क में आने वाली योग्य आत्माओं को सम्बन्ध और सेवा में आगे बढ़ाना।
प्रश्न 17. प्रत्येक सेवाकेन्द्र के लिए बापदादा की क्या आशा है?
उत्तर: प्रत्येक सेन्टर निर्विघ्न और मिलनसार बने।
प्रश्न 18. आज के वरदान में अवगुणों को समाप्त करने की विधि क्या है?
उत्तर: स्वयं में दिव्य गुणों का आह्वान करना।
प्रश्न 19. स्वराज्य अधिकारी बनने के लिए क्या करना है?
उत्तर: मन रूपी मंत्री को अपना सहयोगी बनाना है।
प्रश्न 20. सम्पूर्णता सहज प्राप्त करने के लिए कौन-से दो शब्द याद रखने हैं?
उत्तर: बिन्दु और सिन्धु। Pasted markdown(20261107-155219).md
आत्म-परीक्षण — अपना दीपावली पोतामेल तैयार करें
यह स्व-अध्ययन का अभ्यास है, मुरली में दिया गया आधिकारिक अंक-निर्धारण नहीं। प्रत्येक विषय में अपनी स्थिति 0 से 5 तक आँकें।
मनसा 0/5 व्यर्थ संकल्पों पर विजय
वाचा 0/5 मधुर, रूहानी और कल्याणकारी बोल
कर्मणा 0/5 योगयुक्त और स्नेहयुक्त कर्म
संस्कार 0/5 एक पुरानी कमजोरी में स्थायी परिवर्तन
सेवा 0/5 किसी आत्मा को अपने अनुभव का ज्ञान रत्न देना
आज का स्व-मूल्यांकन 0/25 पोतामेल कॉपी करें
आज का वरदान
“दिव्य गुणों के आह्वान द्वारा अवगुणों को समाप्त करने वाले दिव्यगुणधारी भव।”
आज का स्लोगन
“स्वराज्य अधिकारी बनना है तो मन रूपी मंत्री को अपना सहयोगी बना लो।”
आज का विशेष संकल्प
मैं आज से अपने पुराने संस्कारों और व्यर्थ संकल्पों का पोतामेल नियमित चेक करूँगा। दिव्य गुणों के नए वस्त्र धारण करूँगा। अपनी आत्म-ज्योति जागृत रखकर मनसा, वाचा और कर्मणा द्वारा सबके कल्याण में सहयोगी बनूँगा।
YouTube वीडियो के लिए डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर — मुरली मंथन–137
आज का मुरली मंथन 08 नवम्बर 2026 की प्रातः मुरली पर आधारित है, जिसमें 18 अक्टूबर 1971 की अव्यक्त मुरली को रिवाइज किया गया है। पाठ में 20 मार्च 2012 के रिवाइज सेवा-संबंधी महावाक्य भी सम्मिलित हैं।
इस प्रस्तुति में मूल मुरली की शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। मुख्य बिंदु, उदाहरण, प्रश्नोत्तर और निष्कर्ष अध्ययन तथा आत्म-चिंतन के लिए हैं। जहाँ हमारी अपनी व्याख्या या व्यावहारिक सुझाव हैं, उन्हें मूल मुरली के शब्दशः महावाक्य न समझें।
अन्य मुरलियों की तारीख सहित तुलना विषयगत समानता के आधार पर की गई है। अलग-अलग समय और प्रसंग में उच्चारित शिक्षाओं को उनके मूल संदर्भ में ही समझना उचित है।
दीपावली की परंपराओं का यहाँ आध्यात्मिक अर्थ प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य किसी धार्मिक परंपरा, उत्सव या श्रद्धालु की भावना का अपमान करना नहीं है।
हमारा उद्देश्य है—मुरली को पढ़ना, समझना, मंथन करना और अपने जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन लाना।
ओम् शान्ति।
समापन संदेश
“घर की सफाई से पहले मन की सफाई, नए वस्त्रों से पहले नए संस्कार और स्थूल दीपकों के साथ आत्म-ज्योति की जागृति—यही आज के मुरली मंथन का विशेष संदेश है।”
आज का अंतिम प्रश्न:
क्या इस दीपावली के बाद मेरे जीवन से कोई एक पुराना संस्कार सदा के लिए विदा हो जाएगा?
यही प्रश्न हमारे पुरुषार्थ को एक नया मोड़ दे सकता है।
📝 137. अव्यक्त मुरली |18-10-1971 रिवाइज़ 08-11-26
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
