09-11-2026 प्रात:मुरलीओम् शान्ति”बापदादा”‘ मधुबन
“मीठे बच्चे – यही पढ़ाई है जो तुम्हें नर से नारायण, नारी से लक्ष्मी बनाती है, इसलिए पढ़ाई पर बहुत-बहुत ध्यान देना है”
प्रश्नः- बाप द्वारा बच्चों को कौन सा वर्सा मिलता है जो किसी तीर्थ या जंगल में जाने से नहीं मिल सकता?
उत्तर:- बाप द्वारा बच्चों को सुख-शान्ति-सम्पत्ति का वर्सा मिलता है, जो कहीं भी नहीं मिल सकता है। मनुष्य शान्ति के लिए जंगल में जाते हैं, परन्तु तुम जानते हो शान्ति तो हम आत्माओं का स्वधर्म है।
गीत:- तुम्हें पाके हमने जहाँ पा लिया…
ओम् शान्ति। बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं क्योंकि तुम अभी धनके बने हो। बाकी जो भी मनुष्यमात्र हैं, वह निधनके हैं। धनी एक बाप को ही कहा जाता है। घर में जब लड़ते हैं तो कहा जाता है – तुम्हारे कोई धनी-धोरी नहीं है क्या? अभी सारी दुनिया के मनुष्य मात्र लड़ते झगड़ते रहते हैं। एक दो का खून भी कर देते हैं। बाप ही आकर समझाते हैं – यह काम तो महाशत्रु है, जिससे सभी आदि-मध्य-अन्त दु:ख पाते हैं। तुम बच्चे जानते हो – अभी हम बेहद बाप से बेहद सुख का वर्सा ले रहे हैं। मनुष्य भल कहते हैं हमको शान्ति चाहिए, परन्तु शान्ति क्या है, कहाँ से मिलती है, क्या जंगल में जाने से शान्ति मिलेगी? सुख-शान्ति कब और कौन देते, तीर्थों पर किसलिए जाते? यह भी कोई जानता नहीं। सिर्फ सुना है कि भक्ति करने से भगवान मिलेगा। जानते भगवान को भी नहीं। बाप कहते हैं मैं आकर तुम बच्चों को सुख-शान्ति देता हूँ। अब सुख-शान्ति, सम्पत्ति किसके पास नहीं है। देने वाले को भी कोई जानता नहीं। बाप आकर समझाते हैं तुम गाते भी हो, दु:ख हर्ता सुख कर्ता। गांधी जी भी पुकारते थे कि हे पतित-पावन आकर पावन बनाओ। गाते हैं पतित-पावन सीताराम, परन्तु अर्थ का पता नहीं। भक्ति क्यों करते, उससे क्या मिलेगा। कुछ भी जानते नहीं। यह भक्ति की भी ड्रामा में नूँध है। द्वापर से रावण-राज्य शुरू होता है। मनुष्य यह नहीं जानते कि रावण क्या चीज़ है! कब तक रावण को जलाते रहेंगे! भल उनका जन्म कब हुआ, रावण के भी बुत को बनाकर जलाते हैं। आत्मा कभी जलती नहीं। यह सब बातें तुम बच्चे ही जानते हो। आज से 5 हजार वर्ष पहले भारत स्वर्ग था। इन लक्ष्मी-नारायण का राज्य था। लक्ष्मी-नारायण को ही भगवती-भगवान कहा जाता है। फिर त्रेता में राम का राज्य था। उन्हों को यह राज्य कैसे मिला, फिर वह राज्य कहाँ गया, यह कोई नहीं जानते अर्थात् रचना के आदि-मध्य-अन्त को कोई जानता नहीं। तुम इस नॉलेज से स्वर्ग के मालिक बनते हो। स्कूल में पढ़ाई से कोई वकील, जज बनते हैं, लक्ष्मी-नारायण नहीं। यह किस पढ़ाई से पद पाया! यह किसको पता नहीं। भगवानुवाच मैं तुमको राजयोग सिखलाता हूँ। ऐसा कोई नहीं होगा जो कहे कि मैं तुमको यह बनाता हूँ। तुम बच्चे जानते हो यह लक्ष्मी-नारायण की डिनायस्टी इस पढ़ाई से बनी है। दुनिया इन बातों को नहीं जानती। सतयुग के लिए भी कह देते लाखों वर्ष, तो यह कैसे जाने कि लक्ष्मी-नारायण कहाँ गये? देख भी रहे हैं कि भारत में ही लक्ष्मी-नारायण के बहुत चित्र हैं। ढेर मन्दिर बने हुए हैं। समझते हैं इनसे हमको धन मिलेगा। महालक्ष्मी से हर दीपमाला पर धन मांगते हैं, परन्तु साथ में जरूर नारायण भी होगा। दीपमाला पर पूजा करेंगे फिर उन्हों की अल्पकाल सुख की भावना पूरी होती है तो समझते हैं लक्ष्मी से धन मिलता है। वास्तव में लक्ष्मी-नारायण दोनों हैं। लक्ष्मी, महालक्ष्मी कोई अलग-अलग नहीं हैं, यह बातें मनुष्य नहीं जानते। बाबा ही समझाते हैं। आजकल मनुष्य तो कह देते ईश्वर पत्थर भित्तर में है। बाप कहते हैं सब पत्थरबुद्धि हैं। पारसबुद्धि तो सतयुग में हैं। जब लक्ष्मी-नारायण का राज्य था तो सोने हीरे के महल थे। 5 हजार वर्ष की बात है। शास्त्रों में कल्प की आयु लाखों वर्ष लिख दिया है। बाप कहते हैं – यह भक्ति मार्ग से सीढ़ी नीचे उतरनी पड़ती है। ड्रामा अनुसार जब दुर्गति को पायें तब मैं आऊं और आकर नई दुनिया बनाऊं। अभी तुम बच्चे नई दुनिया के मालिक बनने के लिए राजयोग सीख रहे हो। तुम जानते हो इस महाभारत लड़ाई से पुरानी दुनिया का विनाश होगा। यह ड्रामा बना बनाया है। सतयुग में देवी-देवताओं का राज्य था। उनको 5 हजार वर्ष हुए। 2500 वर्ष सूर्यवंशी चन्द्रवंशी राजधानी चली। बाकी द्वापर से रावणराज्य शुरू हुआ। मनुष्य पतित बनते जाते हैं। परन्तु उन्हों को यह पता नहीं तो हमको पतित किसने बनाया? हम पावन थे, पतित कैसे बनें? बाप आकर समझाते हैं। रावणराज्य शुरू होने से तुम पतित बनते जाते हो। रावण के जन्म को अभी 2500 वर्ष हुए। शिवबाबा के जन्म को 5 हजार वर्ष हुए। उनको राम, उनको रावण राज्य कहा जाता है। वास्तव में राम कहना नहीं चाहिए। आजकल मनुष्यों के नाम रामचन्द्र, कृष्ण चन्द्र रखते हैं।
5 हजार वर्ष पहले भारत सोने की चिड़िया थी। उनको गोल्डन एजड वर्ल्ड कहा जाता है। वैकुण्ठ था, परन्तु कहाँ था यह नहीं जानते। आत्मा क्या है, परमात्मा क्या है, सृष्टि क्या है। कुछ भी नहीं जानते। तब उनको कहा जाता है तुच्छ बुद्धि। ऋषि मुनि रचता और रचना के आदि मध्य अन्त को नहीं जानते। तब तो कहते हैं नेती-नेती, न बाप को, न वर्से को जानते। बाप द्वारा जो वर्सा विश्व की राजाई मिलती है उनको भी नहीं जानते। अभी सारे सृष्टि के आदि मध्य अन्त को तुम जानते हो, तो तुम डबल आस्तिक ठहरे। लोगों को तो यह भी मालूम नहीं कि शान्ति किससे और कहाँ से मिलेगी। संन्यासियों के पास जाकर कहते हैं हमको शान्ति चाहिए। अब हमको शान्ति यहाँ कहाँ से आ सकती है? कर्म तो करना है ना? शान्ति तो मिलेगी – शान्तिधाम में। अगर घर में एक अशान्त होगा तो भी सारे घर को अशान्त कर देगा। शान्ति मिलती है – स्वीट होम में। फिर वहाँ से हम आत्माओं को बाप भेज देते हैं पार्ट बजाने के लिए नई दुनिया में। बाप दोज़क में थोड़ेही भेजेगा। शान्तिधाम से सुखधाम में जायेंगे। तुम बच्चे जानते हो यह भगवान की पाठशाला है। यह कोई सतसंग नहीं है। यहाँ भगवानुवाच है बच्चों प्रति। निराकार शिवबाबा शरीर में प्रवेश कर तुम बच्चों से बात करते हैं। आत्मा भी शरीर में है ना। आत्मा को जब कर्मेन्द्रियाँ मिलती हैं तब बोलती हैं, सुनती हैं। अब आत्माओं को बाप बैठ पढ़ाते हैं, परमात्मा को बुलाते हैं हे पतित-पावन… हे सद्गति दाता, लिबरेटर, गाइड परन्तु यह नहीं जानते कि कैसे लिबरेट कर फिर गाइड बनकर कहाँ ले जायेंगे। सिर्फ चिल्लाते रहते हैं। अब गॉड फादर आया है। तुम बच्चों को गाइड कर रहे हैं। खुद तुमको शान्तिधाम में ले जाते। फिर तुम आपेही सुखधाम में चले जायेंगे। बाप एक ही बार आकर सबका गाइड बनता है। फिर नई दुनिया में बाप गाइड नहीं करेंगे। इस समय मनुष्य सब पतित होने के कारण यह नहीं जानते कि हम वापिस घर कैसे जायें, उड़ नहीं सकते। भक्ति बहुत करते हैं, वहाँ जाने के लिए। परन्तु यह नहीं जानते कि हम पतित हैं इसलिए जा नहीं सकते। पतित-पावन बाप आकर जब पावन बनाये तब हम जा सकें। अब बाप पावन बनने की तुमको युक्ति बताते हैं, सबको पतित से पावन बनना ही है। अभी कितने ढेर मनुष्य हैं। सतयुग में जब देवताओं का राज्य है तो 9 लाख नये झाड़ में होते हैं। पहले थोड़े पत्ते होते हैं ना। फिर बड़ा होता जाता है। पहले एक ही धर्म वाले हैं। तुम अभी अपने को नर्कवासी नहीं समझेंगे, बाकी सब हैं नर्कवासी। परन्तु अपने को समझते नहीं हैं। इस समय सूरत तो सबकी मनुष्य की हैं, सीरत बन्दर जैसी है। बड़े-बड़े राजायें भी लक्ष्मी-नारायण के चरणों में झुकते हैं। अब वह कोई पतित को पावन बनाने वाले नहीं हैं अथवा वह कोई रहमदिल थोड़ेही हैं। जब कोई दु:खी हों तो उन पर रहम किया जाए। रहमदिल एक बाप ही है। बाप ही आकर पत्थर बुद्धियों को पारसबुद्धि बनाते हैं। अभी तुम देवता बन रहे हो। यह है ही नर से नारायण बनने की पाठशाला। यह राजयोग है। ऋषि मुनि यह नहीं जानते कि गीता का राजयोग किसने सिखाया। गीता को बिल्कुल खण्डन कर दिया है। समझते हैं – श्रीकृष्ण ने राजयोग सिखाया था। कहते हैं श्रीकृष्ण भगवानुवाच मनमनाभव। अब श्रीकृष्ण तो परमात्मा है नहीं। वह तो सतयुग का प्रिन्स है। जो ही संगमयुग पर राजयोग सीखकर राजाई प्राप्त करते हैं। उनको फिर भगवान बना दिया है। ढेर मनुष्य गीता सुनते हैं। परन्तु एक को भी पता नहीं कि गीता का भगवान शिव है, न कि श्रीकृष्ण है। कह देते हैं सब एक ही हैं। ऐसे मनुष्यों से भी माथा मारना पड़ता है। 63 जन्मों से समझते आये हैं कि श्रीकृष्ण भगवान है। द्वापर से शास्त्र बने हैं। जरूर पहले-पहले गीता बनी होगी। यह शास्त्र सब हैं भक्ति मार्ग के। ज्ञान मार्ग का एक भी शास्त्र नहीं है। गीता है नम्बरवन। बाद में यह वेद उपनिषद बने हैं। वह भी गीता के सब बाल बच्चे हैं। वह पढ़ते-पढ़ते नीचे उतरते आये हैं। अब 84 जन्म पूरे हुए। अब चलना है – पहले नम्बर पर। अब तुम फिर सतयुगी लक्ष्मी-नारायण बनने के लिए यहाँ पढ़ने आये हो। सब तो लक्ष्मी-नारायण नहीं बनेंगे, यह राजधानी स्थापन हो रही है। परन्तु किसने राजधानी स्थापन की, यह किसकी बुद्धि में नहीं आयेगा। कलियुग में इतने ढेर मनुष्य हैं जो खाने के लिए अनाज भी नहीं मिलता और सतयुग में सिर्फ लक्ष्मी-नारायण की राजधानी होगी। यहाँ देखो कितने धर्म हैं। सामने महाभारी महाभारत लड़ाई भी खड़ी है, फिर भी मनुष्यों की आंखे नहीं खुलती हैं। तो यह महाभारी लड़ाई कल्प पहले भी लगी थी, उनके बाद क्या हुआ, कुछ नहीं जानते। यह सब बातें तुम ब्राह्मण ब्राह्मणियाँ ही जानते हो। तुमको बाप ने ब्रह्मा द्वारा एडाप्ट किया है। भगवान तुमको पढ़ाकर यह लक्ष्मी-नारायण बनाते हैं, तो अच्छी तरह पढ़ना चाहिए। सिर्फ बाप को और नई दुनिया को याद करो तो तुम नई दुनिया में चले जायेंगे। फिर अगर अच्छी तरह पढ़ेंगे और पढ़ायेंगे तो राजा रानी बन सकते हैं। जितनी रूहानी सर्विस करेंगे। तुम हो रूहानी सोशल वर्कर। बाकी सारी दुनिया है जिस्मानी सोशल वर्कर। तुम आत्माओं को बाप रोज़ ज्ञान देते हैं। आत्माओं की सेवा करते हैं ना। उनको कहा जाता है आत्माओं की सेवा, जो सिखलाते भी हैं स्प्रीचुअल फादर। यह है मनुष्य को देवता बनाने की पाठशाला। बनेंगे भी जरूर। जब तुम पढ़कर तैयार हो जायेंगे और विनाश शुरू होगा फिर तुम भी जायेंगे। कहते हैं ना – राम गयो, रावण गयो… सिर्फ थोड़े रह जाते हैं जो फिर अदली-बदली होते रहते हैं। फिर तुम आयेंगे स्वर्ग में। तुम्हारे लिए अब नई दुनिया स्थापन हो रही है, तुम स्वर्गवासी बनने के लिए पढ़ रहे हो। यह नर्क है। अब तुम हो संगम पर। अभी तुम ब्राह्मण ब्राह्मणियाँ नहीं बनेंगे तो वर्सा ले नहीं सकेंगे। वर्सा ब्राह्मणों को मिलता है, जो एक बाप के सिवाए और कोई भी देहधारी को याद नहीं करते हैं। बाकी कुछ न कुछ सुना तो प्रजा में आ जायेंगे। अच्छा!
मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
धारणा के लिए मुख्य सार:-
- रूहानी सोशल वर्कर बन पढ़ना और पढ़ाना है। बाप के साथ-साथ आने वाली नई दुनिया को भी याद करना है।
- बाप समान रहमदिल बन सबको पारसबुद्धि बनाने की सेवा करनी है।
वरदान:- निराकार सो साकार – इस मन्त्र की स्मृति से सेवा का पार्ट बजाने वाले रूहानी सेवाधारी भव
जैसे बाप निराकार सो साकार बन सेवा का पार्ट बजाते हैं ऐसे बच्चों को भी इस मन्त्र का यंत्र स्मृति में रख सेवा का पार्ट बजाना है। यह साकार सृष्टि, साकार शरीर स्टेज है। स्टेज आधार है, पार्टधारी आधारमूर्त हैं, मालिक हैं। इस स्मृति से न्यारे बनकर पार्ट बजाओ तो सेन्स के साथ इसेंसफुल, रूहानी सेवाधारी बन जायेंगे।
स्लोगन:- साक्षी बन हर खेल को देखने वाले ही साक्षी दृष्टा हैं।
ये अव्यक्त इशारे – ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
स्नेह और शक्ति जब इन दोनों का मिलन हो जाता है तो अवस्था अति न्यारी और अति प्यारी होती है, जिसके लिए स्नेह है उसके समान बनना है, यही स्नेह का सबूत है। लेकिन सिर्फ स्नेह रखने से सम्पूर्ण नहीं बनेंगे, स्नेह के साथ-साथ शक्ति भी होगी तो खुद सम्पूर्ण बन औरों को भी सम्पूर्ण बनायेंगे।
मुरली मंथन–96
09 नवम्बर 2026 | प्रातः मुरली | मधुबन
मुख्य YouTube टाइटल
“नर से नारायण कैसे बनें? — ईश्वरीय पढ़ाई, राजयोग और रूहानी सेवा का रहस्य!”
उपशीर्षक: “शान्ति आत्मा का स्वधर्म है, लेकिन सुख-शान्ति-सम्पत्ति का बेहद वर्सा कैसे प्राप्त होता है?”
आज की मुरली का केंद्रीय संदेश
आज की मुरली में बाबा स्पष्ट करते हैं कि यह साधारण सत्संग नहीं, बल्कि ईश्वरीय पाठशाला है। इस पढ़ाई का लक्ष्य आत्मा को पवित्र, गुणवान और योग्य बनाकर नर से नारायण तथा नारी से लक्ष्मी बनने का पुरुषार्थ कराना है।
मुरली की मुख्य शिक्षा है कि ईश्वरीय पढ़ाई, एक बाप की याद, राजयोग और रूहानी सेवा से आत्मा अपनी स्थिति बदलती है और बाप से सुख, शान्ति तथा सम्पत्ति का बेहद वर्सा प्राप्त करने की अधिकारी बनती है।
आज के मंथन का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न:
“यदि शान्ति आत्मा का स्वधर्म है, तो मनुष्य शान्ति को बाहर क्यों खोजता है?” Pasted text (2)(20261108-085730).txt
मुख्य मंथन बिंदु
- ईश्वरीय पढ़ाई — नर से नारायण बनने की शिक्षा
बाबा कहते हैं कि लौकिक विद्यालय की पढ़ाई से कोई डॉक्टर, वकील या जज बन सकता है, लेकिन यह ईश्वरीय पढ़ाई नर से नारायण और नारी से लक्ष्मी बनाने वाली है।
मंथन: क्या हम मुरली को केवल धार्मिक प्रवचन समझकर सुनते हैं, या अपने भविष्य और संस्कारों को बनाने वाली पढ़ाई समझकर पढ़ते हैं?
2. सुख, शान्ति और सम्पत्ति — बाप का बेहद वर्सा
आज के प्रश्नोत्तर में स्पष्ट है कि बाप बच्चों को सुख, शान्ति और सम्पत्ति का वर्सा देते हैं।
मुरली के अनुसार यह वर्सा तीर्थों पर जाने या जंगल में रहने मात्र से प्राप्त नहीं होता।
मंथन: क्या बाहरी परिस्थितियाँ बदलने से स्थायी शान्ति प्राप्त होगी, या आत्मा की स्थिति भी बदलनी होगी?
3. शान्ति आत्मा का स्वधर्म है
मुरली में शान्ति को आत्मा का स्वधर्म और शान्तिधाम को आत्माओं का मूल निवास बताया गया है।
यहाँ दो बातों में अंतर समझना आवश्यक है:
- शान्ति आत्मा का स्वधर्म: आत्मा की मूल शान्त स्थिति।
- शान्तिधाम: मुरली की शिक्षा के अनुसार आत्माओं का मूल घर।
विशेष चिंतन: शान्ति का अनुभव करने और शान्तिधाम में स्थित होने की बात को एक समान नहीं समझना चाहिए।
- पतित-पावन बाप — दुःखहर्ता, सुखकर्ता, लिबरेटर और गाइड
मुरली में परमात्मा को पतित-पावन, सद्गति दाता, लिबरेटर और गाइड कहा गया है।
बाबा समझाते हैं कि वे आत्माओं को पावन बनाकर शान्तिधाम की ओर मार्गदर्शन करते हैं।
मंथन: परमात्मा को केवल पुकारना और उनके बताए मार्ग पर चलना—इन दोनों में क्या अंतर है?
5. शान्तिधाम से सुखधाम — आत्मा की यात्रा
मुरली में समझाया गया है कि आत्माएँ शान्तिधाम से सृष्टि पर अपना पार्ट बजाने आती हैं।
आज की मुरली का क्रम है:
शान्तिधाम
आत्माओं का मूल घर
सुखधाम
पावन नई दुनिया
सृष्टिचक्र
आत्माओं का पार्ट
यह मुरली की आध्यात्मिक अवधारणा का सरल चित्रण है, भौतिक या वैज्ञानिक स्थान-मानचित्र नहीं।
6. काम महाशत्रु — पवित्रता क्यों आवश्यक है?
मुरली में काम विकार को महाशत्रु कहा गया है और पतित से पावन बनने पर विशेष बल दिया गया है।
मंथन: क्या पवित्रता केवल बाहरी नियमों का पालन है, या संकल्पों, दृष्टि और व्यवहार की शुद्धता भी आवश्यक है?
7. राजयोग — लक्ष्मी-नारायण का राज्यभाग्य कैसे बना?
आज की मुरली में बताया गया है कि लक्ष्मी-नारायण ने संगमयुग की ईश्वरीय पढ़ाई और राजयोग द्वारा अपना राज्यभाग्य प्राप्त किया।
मंथन: क्या केवल भविष्य के पद की इच्छा पर्याप्त है, या वर्तमान में उस पद के योग्य गुण भी धारण करने होंगे?
8. गीता के भगवान का प्रश्न
आज की मुरली में ब्रह्माकुमारी मान्यता के अनुसार निराकार शिव परमात्मा को गीता-ज्ञान और राजयोग का शिक्षक बताया गया है, जबकि श्रीकृष्ण को सतयुग का राजकुमार बताया गया है।
महत्वपूर्ण स्पष्टता: यह ब्रह्माकुमारी मुरली की व्याख्या है। अन्य हिन्दू परंपराओं में भगवद्गीता के वक्ता श्रीकृष्ण को भगवान के रूप में स्वीकार किया जाता है। इसलिए दोनों मतों को अलग-अलग संदर्भ में प्रस्तुत करना उचित है।
9. पत्थरबुद्धि से पारसबुद्धि
मुरली में बाप को आत्माओं की बुद्धि परिवर्तन करने वाला बताया गया है।
व्यावहारिक मंथन: पारसबुद्धि बनने का अर्थ केवल ज्ञान की बातें याद करना नहीं, बल्कि विवेक, पवित्रता और श्रेष्ठ निर्णय-शक्ति विकसित करना भी समझा जा सकता है।
10. 5000 वर्ष का सृष्टिचक्र
मुरली में सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग के चक्र को 5000 वर्ष का बताया गया है तथा संगमयुग में नई दुनिया की स्थापना की शिक्षा दी गई है।
शोध संबंधी सावधानी: 5000 वर्ष का सृष्टिचक्र ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक मान्यता है; इसे आधुनिक इतिहास, पुरातत्त्व या खगोल-विज्ञान द्वारा प्रमाणित तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं करना चाहिए।
11. ब्राह्मण जन्म — ईश्वरीय वर्से का अधिकार
मुरली के अनुसार ब्रह्मा द्वारा ईश्वरीय गोद में लिए गए ब्राह्मण बच्चे बाप से वर्सा प्राप्त करने की पढ़ाई करते हैं।
मंथन: क्या ब्राह्मण बनने के साथ हमारी सोच, संस्कार और कर्मों में भी परिवर्तन हो रहा है?
12. रूहानी सोशल वर्कर — आत्माओं की सेवा
बाबा बच्चों को रूहानी सोशल वर्कर कहते हैं।
मुरली में रूहानी सेवा का विशेष अर्थ आत्माओं को ज्ञान देना, बाप का परिचय देना और राजयोग की पढ़ाई में सहयोग करना है।
विशेष अंतर: लौकिक सामाजिक सेवा शारीरिक और सामाजिक आवश्यकताओं में सहायता करती है, जबकि यहाँ रूहानी सेवा का लक्ष्य आध्यात्मिक उन्नति है। दोनों सेवाओं को एक-दूसरे का विरोधी मानना आवश्यक नहीं है।
13. पढ़ना और पढ़ाना — सेवा से राज्यभाग्य
मुरली में अच्छी तरह पढ़ने, पढ़ाने और रूहानी सेवा करने का विशेष महत्व बताया गया है।
मंथन: क्या मैं जो ज्ञान सुनता हूँ, उसे स्वयं धारण करके दूसरों को भी स्पष्ट रूप में समझा सकता हूँ?
14. बाप समान रहमदिल बनना
आज की धारणा में बाप समान रहमदिल बनकर दूसरों को पारसबुद्धि बनाने की सेवा करने को कहा गया है।
व्यावहारिक धारणा: किसी को अज्ञानी समझकर उसका अपमान नहीं, बल्कि स्नेह, धैर्य और सम्मान से समझाना।
15. निराकार सो साकार — सेवा का पार्ट
आज के वरदान में बताया गया है कि जिस प्रकार बाप निराकार से साकार माध्यम द्वारा सेवा का पार्ट बजाते हैं, वैसे ही बच्चे स्वयं को आत्मा समझकर शरीर रूपी स्टेज पर अपना पार्ट बजाएँ।
मंथन: क्या मैं शरीर और भूमिका को ही अपनी सम्पूर्ण पहचान समझता हूँ, या स्वयं को भूमिका निभाने वाली आत्मा भी अनुभव करता हूँ?
16. स्नेह और शक्ति का संतुलन
आज के अव्यक्त इशारे में स्पष्ट है कि केवल स्नेह पर्याप्त नहीं। स्नेह के साथ शक्ति होने पर ही सम्पूर्णता का पुरुषार्थ प्रभावशाली होता है।
विशेष शिक्षा: बाप से स्नेह का वास्तविक प्रमाण बाप समान बनने का पुरुषार्थ है।
Pasted text (2)(20261108-085730).txt
अन्य मुरलियों में इसी विषय पर क्या कहा गया है?
विशेष शोध विषय: “क्या केवल बाप से स्नेह रखने से सम्पूर्ण बन सकते हैं, या स्नेह के साथ शक्ति भी आवश्यक है?”
आज के अव्यक्त इशारे में कहा गया है कि स्नेह के साथ शक्ति भी चाहिए। इसी विषय पर 18 जनवरी 1988 की अव्यक्त मुरली का शीर्षक है—“स्नेह और शक्ति की समानता”। यह आज की मुरली से विशेष रूप से संबंधित है।
Brahma Kumaris Murli Portal+1
मूल मुरली की तारीख अन्य मुरली का विषय आज की मुरली से संबंध
16 जून 1977 “एक ही पढ़ाई द्वारा नम्बरवार पूज्य पद पाने का गुह्य रहस्य।”
Brahma Kumaris Murli Portal ईश्वरीय पढ़ाई से श्रेष्ठ पद प्राप्त करने का विषय।
22 मार्च 1986 “सुख, शान्ति और खुशी का आधार — पवित्रता।”
Brahma Kumaris Murli Portal सुख-शान्ति के वर्से और पावन बनने के पुरुषार्थ का संबंध।
18 जनवरी 1988 “स्नेह और शक्ति की समानता।”
Brahma Kumaris Murli Portal आज के अव्यक्त इशारे में स्नेह के साथ शक्ति धारण करने की शिक्षा।
31 मार्च 1990 “रहमदिल और बेहद की वैराग वृत्ति।”
Brahma Kumaris Murli Portal बाप समान रहमदिल बनकर रूहानी सेवा करना।
18 जनवरी 1992 “बाप से स्नेह की निशानी — बाप समान बनना।”
Brahma Kumaris Murli Portal स्नेह को गुणों और व्यवहार में परिवर्तन द्वारा प्रमाणित करना।
07 नवम्बर 1995 “बापदादा की विशेष पसन्दगी और ज्ञान का फाउण्डेशन — पवित्रता।”
Brahma Kumaris Murli Portal ईश्वरीय पढ़ाई में पवित्रता की अनिवार्य भूमिका।
इन संदर्भों की तारीखें और शीर्षक ब्रह्माकुमारी मुरली पोर्टल की विषय-सूचियों से सत्यापित हैं। तुलना विषयगत है; इन शीर्षकों को पूरी मुरलियों के शब्दशः उद्धरण नहीं माना गया है।
तुलनात्मक मंथन का निष्कर्ष
09 नवम्बर 2026 की मुरली में पढ़ाई और रूहानी सेवा पर जोर है। 18 जनवरी 1988 और 18 जनवरी 1992 की अव्यक्त मुरलियों के विषय यह समझने में सहायता करते हैं कि केवल स्नेह का अनुभव करना पर्याप्त नहीं; उस स्नेह को शक्ति, धारणा और बाप समान बनने के पुरुषार्थ में बदलना भी आवश्यक है।
छोटे प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. आज की मुरली का मुख्य महावाक्य क्या है?
उत्तर: यही पढ़ाई बच्चों को नर से नारायण और नारी से लक्ष्मी बनाती है, इसलिए पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना है।
प्रश्न 2. बाप द्वारा कौन-सा वर्सा मिलता है?
उत्तर: सुख, शान्ति और सम्पत्ति का वर्सा।
प्रश्न 3. शान्ति आत्मा का क्या है?
उत्तर: शान्ति आत्मा का स्वधर्म है।
प्रश्न 4. आत्माओं का मूल घर क्या कहलाता है?
उत्तर: शान्तिधाम अथवा स्वीट होम।
प्रश्न 5. बाप को दुःखहर्ता-सुखकर्ता क्यों कहते हैं?
उत्तर: क्योंकि मुरली के अनुसार बाप बच्चों को दुःख से मुक्त करके सुख-शान्ति का वर्सा देते हैं।
प्रश्न 6. आज की मुरली में काम विकार को क्या कहा गया है?
उत्तर: महाशत्रु।
प्रश्न 7. नर से नारायण बनाने वाली पाठशाला कौन-सी है?
उत्तर: ईश्वरीय पाठशाला, जहाँ बाप राजयोग सिखाते हैं।
प्रश्न 8. मुरली के अनुसार राजयोग कौन सिखाते हैं?
उत्तर: निराकार शिव परमात्मा।
प्रश्न 9. लक्ष्मी-नारायण ने अपना राज्यभाग्य कैसे प्राप्त किया?
उत्तर: संगमयुग में ईश्वरीय पढ़ाई और राजयोग द्वारा।
प्रश्न 10. मुरली के अनुसार गीता का भगवान कौन है?
उत्तर: निराकार शिव परमात्मा। यह ब्रह्माकुमारी व्याख्या है।
प्रश्न 11. परमात्मा को लिबरेटर और गाइड क्यों कहते हैं?
उत्तर: क्योंकि मुरली के अनुसार वे आत्माओं को पावन बनाकर वापस शान्तिधाम जाने का मार्ग बताते हैं।
प्रश्न 12. पत्थरबुद्धि को पारसबुद्धि कौन बनाते हैं?
उत्तर: परमपिता परमात्मा शिवबाबा।
प्रश्न 13. बच्चों को बाप के साथ किसकी याद रखनी है?
उत्तर: आने वाली नई दुनिया की।
प्रश्न 14. रूहानी सोशल वर्कर कौन हैं?
उत्तर: वे बच्चे जो आत्माओं को ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर रूहानी सेवा करते हैं।
प्रश्न 15. अच्छी तरह पढ़ने और पढ़ाने का क्या फल बताया गया है?
उत्तर: श्रेष्ठ राज्यभाग्य प्राप्त करने का पुरुषार्थ मजबूत होता है।
प्रश्न 16. बाप समान कौन-सा विशेष गुण धारण करना है?
उत्तर: रहमदिल बनना है।
प्रश्न 17. आज के वरदान का मुख्य मंत्र क्या है?
उत्तर: “निराकार सो साकार।”
प्रश्न 18. साकार शरीर को किसके समान बताया गया है?
उत्तर: स्टेज के समान, जिस पर आत्मा अपना पार्ट बजाती है।
प्रश्न 19. साक्षी दृष्टा कौन है?
उत्तर: जो साक्षी बनकर हर खेल को देखता है।
प्रश्न 20. सम्पूर्ण बनने के लिए स्नेह के साथ क्या आवश्यक है?
उत्तर: शक्ति।
Pasted text (2)(20261108-085730).txt
आत्म-परीक्षण के प्रश्न
- क्या मैं मुरली को रोज़ एक विद्यार्थी की तरह ध्यानपूर्वक पढ़ता हूँ?
- क्या मुझे आत्मा के शान्त स्वरूप का अनुभव होता है?
- क्या मेरी शान्ति बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर रहती है?
- क्या मैं ज्ञान सुनने के साथ उसे अपने व्यवहार में भी धारण करता हूँ?
- क्या मैं दूसरों को सम्मान और रहमभाव से समझाता हूँ?
- क्या मेरी रूहानी सेवा में स्नेह और शक्ति दोनों का संतुलन है?
आज की धारणा
मूल मुरली के अनुसार: - रूहानी सोशल वर्कर बनकर पढ़ना और पढ़ाना है। बाप के साथ आने वाली नई दुनिया को याद करना है।
- बाप समान रहमदिल बनकर सबको पारसबुद्धि बनाने की सेवा करनी है।
आज का वरदान
“निराकार सो साकार — इस मन्त्र की स्मृति से सेवा का पार्ट बजाने वाले रूहानी सेवाधारी भव।”
आज का स्लोगन
“साक्षी बन हर खेल को देखने वाले ही साक्षी दृष्टा हैं।”
आज का विशेष संकल्प
मैं स्वयं को शान्त स्वरूप आत्मा समझकर ईश्वरीय पढ़ाई पर पूरा ध्यान दूँगा। बाप की याद में रहकर पवित्रता, ज्ञान और दिव्य गुण धारण करूँगा। रूहानी सेवाधारी बनकर स्नेह और शक्ति के संतुलन से सबके कल्याण में सहयोगी बनूँगा।
YouTube वीडियो के लिए डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर — मुरली मंथन–96
यह प्रस्तुति 09 नवम्बर 2026 की प्रातः मुरली, मधुबन के आधार पर तैयार की गई है।
इसमें मूल मुरली की शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाने के लिए मुख्य बिंदु, उदाहरण, प्रश्नोत्तर और आत्म-चिंतन के प्रश्न शामिल किए गए हैं। व्यावहारिक उदाहरण और विश्लेषण मंथनकर्ता की व्याख्या हैं, मूल मुरली के शब्दशः महावाक्य नहीं।
अन्य तिथियों की मुरलियों से की गई तुलना विषयगत समानता पर आधारित है। प्रत्येक मुरली का अपना मूल संदर्भ है, इसलिए किसी तुलना को बिना मूल पाठ देखे शब्दशः उद्धरण न समझें।
आत्मा, परमात्मा, शान्तिधाम, सृष्टिचक्र, राजयोग, पुनर्जन्म तथा गीता के भगवान से संबंधित विचार ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक शिक्षाओं के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए हैं। विभिन्न धर्मों, दार्शनिक परंपराओं और वैज्ञानिक अध्ययन की अपनी-अपनी व्याख्याएँ हैं।
इस प्रस्तुति का उद्देश्य किसी धर्म, धार्मिक व्यक्तित्व या परंपरा का अनादर करना नहीं, बल्कि मुरली का अध्ययन, आत्म-चिंतन, श्रेष्ठ संस्कारों की धारणा और विश्व-कल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
मुरली को सुनें, समझें, मंथन करें और जीवन में धारण करें।
ओम् शान्ति।
समापन संदेश
“शान्ति को बाहर खोजने से पहले अपने आत्मिक स्वरूप को पहचानो। ईश्वरीय पढ़ाई से अपनी योग्यता बढ़ाओ और रूहानी सेवा द्वारा दूसरों को भी समर्थ बनाओ।”
आज की मुरली हमें एक महत्वपूर्ण प्रश्न पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है:
“क्या मैं केवल लक्ष्मी-नारायण बनने की इच्छा रखता हूँ, या आज अपने संकल्प, संस्कार और कर्मों को भी उस लक्ष्य के योग्य बना रहा हूँ?”
यही आज के मुरली मंथन का विशेष पुरुषार्थ है।
ओम् शान्ति।
📝 96. साकार मुरली | 09-11-2026
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
