18 June 1971 | हिंदी · “बुद्धि की अलौकिक ड्रिल”
“बुद्धि की अलौकिक ड्रिल”
आवाज़ से परे रहना अच्छा लगता है वा आवाज़ में रहना अच्छा लगता है? असली देश वा असली स्वरूप में आवाज़ है? जब अपनी असली स्थिति में स्थित हो जाते हो तो आवाज़ से परे स्थिति अच्छी लगती है ना। ऐसी प्रैक्टिस हरेक कर रहे हो? जब चाहें, जैसे चाहें वैसे ही स्वरूप में स्थित हो जायें। जैसे योद्धे जो युद्ध के मैदान में रहते हैं उन्हों को जब भी और जैसा आर्डर मिलता है, वैसे करते ही जाते हैं। ऐसे ही रूहानी वारियर्स को भी जब और जैसा डायरेक्शन मिले वैसे ही अपनी स्थिति को स्थित कर सकते हैं, क्योंकि मास्टर नालेजफुल भी हो और मास्टर सर्वशक्तिमान भी हो। तो दोनों ही होने कारण एक सेकेण्ड से भी कम समय में जैसी स्थिति में स्थित होना चाहें उस स्थिति में टिक जायें, ऐसे रूहानी वारियर्स हो? अभी-अभी कहा जाये परमधाम निवासी बन जाओ तो ऐसी प्रैक्टिस है, जो कहते ही इस देह और देह के देश को भूल अशरीरी परमधाम निवासी बन जाओ? अभी-अभी परमधाम निवासी से अव्यक्त स्थिति में स्थित हो जाओ, अभी-अभी सेवा के प्रति आवाज़ में आये, सेवा करते हुए भी अपने स्वरूप की स्मृति रहे – ऐसे अभ्यासी बने हो? ऐसा अभ्यास हुआ है? वा जब परमधाम निवासी बनने चाहें तो परमधाम निवासी के बजाय बार-बार आवाज़ में आ जायें – ऐसा अभ्यास तो नहीं करते हो? अपनी बुद्धि को जहाँ चाहो वहाँ एक सेकेण्ड से भी कम समय में लगा सकते हो? ऐसा अभ्यास हुआ है? मास्टर ऑलमाइटी अथॉरिटी अपने को समझते हो? जब ऑलमाइटी अथॉरिटी भी हो तो क्या अपनी बुद्धि की लगन को अथॉरिटी से जहाँ चाहे वहाँ नहीं लगा सकते? अथॉरिटी के आगे यह अभ्यास मुश्किल है वा सहज है? जैसे स्थूल कर्मेन्द्रियों को जब चाहो, जहाँ चाहो वहाँ लगा सकते हो ना। अभी हाथ को ऊपर वा नीचे करना चाहो तो कर सकते हो ना। तो जैसे स्थूल कर्मेन्द्रियों का मालिक बन जब कार्य में लगा सकते हो, वैसे ही संकल्प को वा बुद्धि को जहाँ लगाने चाहो वहाँ लगा सकते हो – इसको ही ईश्वरीय अथॉरिटी कहा जाता है। बुद्धि की लगन भी ऐसे ही सहज जहाँ चाहों वहाँ लगा सकते हो। जैसे स्थूल हाथ पांव को बिल्कुल सहज रीति जहाँ चाहों वहाँ चलाते हैं वा कर्म में लगाते हैं। ऐसे अभ्यासी को ही मास्टर सर्वशक्तिमान वा मास्टर नालेजफुल कहा जाता है। अगर यह अभ्यासी नहीं हैं तो मास्टर सर्वशक्तिमान वा नालेजफुल नहीं कह सकते। नालेजफुल का अर्थ ही है – जिसको फुल नालेज हो कि इस समय क्या करना है क्या नहीं करना है, इससे क्या लाभ है और न करने से क्या हानि है। यह नालेज रखने वाले ही नालेजफुल हैं और साथ-साथ मास्टर सर्वशक्तिमान होने कारण सर्व शक्तियों के आधार से यह अभ्यास सहज और निरन्तर बन ही जाता है। लास्ट पढ़ाई का कौन सा पाठ है और फर्स्ट पाठ कौन सा है? फर्स्ट पाठ और लास्ट पाठ यही अभ्यास है। जैसे बच्चे का लौकिक जन्म होता है तो पहले-पहले उनको एक शब्द याद दिलाया जाता है वा सिखलाया जाता है ना। यहाँ भी अलौकिक जन्म लेते पहला शब्द क्या सीखा? बाप को याद करो। तो जन्म का पहला शब्द लौकिक का भी, अलौकिक का भी वही याद रखना है। यह मुश्किल हो सकता है क्या? अपने आपको ड्रिल करने का अभ्यास नहीं डालते हो। यह है बुद्धि की ड्रिल। ड्रिल के अभ्यासी जो होते हैं तो पहले-पहले दर्द भी बहुत महसूस होता है और मुश्किल लगता है लेकिन जो अभ्यासी बन जाते हैं वह फिर ड्रिल करने के सिवाय रह नहीं सकते। तो यह भी बुद्धि की ड्रिल करने का अभ्यास कम होने के कारण पहले मुश्किल लगता है। फिर माथा भारी रहने का वा कोई न कोई विघ्न सामने बन आने का अनुभव होता रहता है। तो ऐसे अभ्यासी बनना ही है। इसके सिवाय राज्य-भाग्य की प्राप्ति होना मुश्किल है। जिन्हों को यह अभ्यास मुश्किल लगता है तो प्राप्ति भी मुश्किल है। इसलिए इस मुख्य अभ्यास को सहज और निरन्तर बनाओ। ऐसे अभ्यासी अनेक आत्माओं को साक्षात्कार कराने वाले साक्षात् बापदादा दिखाई दे। जैसे वाणी में आना कितना सहज है। वैसे यह वाणी से परे जाना भी इतना सहज होना है।
अव्यक्त मुरली — 18 जून 1971
बुद्धि की अलौकिक ड्रिल
मुख्य सार
बुद्धि की अलौकिक ड्रिल है अपनी बुद्धि को जहाँ चाहें, जब चाहें, वहाँ लगाना और इच्छित स्थिति में टिक जाना। मुरली में इसकी पहचान बताई गई है कि वाणी से परे जाना भी उतना ही सहज हो, जितना वाणी में आना।
मुख्य बिंदु
- असली स्थिति आवाज़ से परे है। जब आत्मा अपने असली स्वरूप में स्थित होती है, तब उसे आवाज़ से परे की स्थिति अच्छी लगती है।
- रूहानी योद्धा निर्देश मिलते ही अपनी स्थिति बदल सकता है। जैसे योद्धा आदेश मिलते ही उसके अनुसार कार्य करता है, वैसे ही रूहानी योद्धा एक सेकण्ड से भी कम समय में इच्छित स्थिति में टिकने का अभ्यास करता है।
- ड्रिल में तीन स्थितियों का अभ्यास है। निर्देश मिलते ही देह और देह के देश को भूलकर अशरीरी परमधाम निवासी बनना, फिर अव्यक्त स्थिति में स्थित होना और सेवा के लिए वाणी में आना।
- सेवा में भी अपने स्वरूप की स्मृति रहे। वाणी में आने पर भी अपने स्वरूप की याद बनी रहे, यह इस अभ्यास का हिस्सा है।
- संकल्प और बुद्धि पर अधिकार ही ईश्वरीय अथॉरिटी है। जैसे हाथ-पाँव को अपनी इच्छा से काम में लगाते हैं, वैसे ही संकल्प और बुद्धि को इच्छित दिशा में लगाने का अभ्यास करना है।
- मास्टर नालेजफुल को समय के अनुसार क्या करना है, इसकी समझ होती है। उसे पता होता है कि अभी क्या करना है, क्या नहीं करना है, करने से क्या लाभ है और न करने से क्या हानि है।
- सर्व शक्तियों के आधार से अभ्यास सहज और निरन्तर बनता है। मुरली बुद्धि की इस ड्रिल में अभ्यासी बनने को मास्टर सर्वशक्तिमान और मास्टर नालेजफुल की पहचान बताती है।
- पहला और अंतिम पाठ एक ही है। अलौकिक जन्म का पहला शब्द है “बाप को याद करो।” यही स्मृति पढ़ाई के अंतिम पाठ तक साथ रहती है।
- नियमित अभ्यास से शुरुआती कठिनाई दूर होती है। जैसे शारीरिक ड्रिल शुरू में कठिन लगती है और फिर स्वभाव का हिस्सा बन जाती है, वैसे ही बुद्धि की ड्रिल भी नियमित अभ्यास से सहज होती है।
- इस अभ्यास का सम्बन्ध राज्य-भाग्य और साक्षात्कार कराने वाली स्थिति से है। मुरली के अनुसार इस अभ्यास के बिना राज्य-भाग्य की प्राप्ति मुश्किल है। ऐसे अभ्यासी में अनेक आत्माओं को साक्षात् बापदादा दिखाई दें, यह लक्ष्य बताया गया है। छोटे प्रश्न–उत्तर
क्र. प्रश्न संक्षिप्त उत्तर
1 बुद्धि की अलौकिक ड्रिल क्या है?
बुद्धि को जब चाहें, जहाँ चाहें लगाकर उस स्थिति में टिक जाना।
2 असली स्थिति में क्या अच्छा लगता है?
आवाज़ से परे रहना।
3 रूहानी योद्धा की पहचान क्या है?
निर्देश मिलते ही उसके अनुसार अपनी स्थिति बना लेना।
4 इच्छित स्थिति में कितने समय में टिकने का अभ्यास करना है?
एक सेकण्ड से भी कम समय में।
5 परमधाम निवासी बनने की ड्रिल कैसे करें?
देह और देह के देश को भूलकर अशरीरी परमधाम निवासी की स्थिति में स्थित हों।
6 परमधाम निवासी की स्थिति के बाद किस स्थिति का अभ्यास बताया है?
अव्यक्त स्थिति में स्थित होने का।
7 सेवा के लिए वाणी में आते समय क्या याद रहे?
अपने स्वरूप की स्मृति।
8 ईश्वरीय अथॉरिटी किसे कहा गया है?
संकल्प और बुद्धि को जहाँ चाहें, वहाँ लगाने के अधिकार को।
9 मास्टर नालेजफुल को किस बात की समझ होती है?
समय के अनुसार क्या करना है, क्या नहीं करना है और उसके लाभ-हानि की समझ।
10 कौन-सा आधार ड्रिल को सहज और निरन्तर बनाता है?
सर्व शक्तियों का आधार।
11 अलौकिक जन्म का पहला शब्द क्या है?
“बाप को याद करो।”
12 बुद्धि की ड्रिल शुरू में कठिन क्यों लगती है?
अभ्यास कम होने के कारण।
13 इस अभ्यास के बिना कौन-सी प्राप्ति मुश्किल बताई गई है?
राज्य-भाग्य की प्राप्ति।
14 ड्रिल सहज हो जाने की कसौटी क्या है?
वाणी से परे जाना भी वाणी में आने जितना सहज हो।
📝 111. अव्यक्त मुरली | 18.6.1971
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
मुरली रिसर्च एवं मंथन — Om Shanti AI
Research linked to WordPress Post ID: 2211
