8 June 1971 | हिंदी · “जीवन के लिए तीन चीजों की आवश्यकता – खुराक, खुशी और खज़ाना”
“जीवन के लिए तीन चीजों की आवश्यकता – खुराक, खुशी और खज़ाना”
जीवन में मुख्य तीन चीजों की आवश्यकता होती है। वह कौनसी है? चाहे लौकिक जीवन, चाहे अलौकिक जीवन – दोनों में तीन चीजों की आवश्यकता है। वह कौनसी? एक चाहिए खुराक, दूसरा खुशी और तीसरा खज़ाना। यह तीनों बातें आवश्यक हैं। खज़ाने के बिना कुछ नहीं होता। खुशी के बिना भी जीवन नहीं और खुराक भी आवश्यक है। तो यह तीनों चीजें यहाँ भी आवश्यक हैं। खुराक किसको कहेंगे? खुशी तो हुई प्राप्ति की, बाकी खुराक कौनसी है? खज़ाना कौन सा है? खज़ाना है ज्ञान का, खुराक है याद से जो शक्ति भरती है। जीवन की इनर्जी खुराक है। तीनों ही प्राप्तियां हो चुकी हैं वा हो रही हैं? खज़ाना भी पूरा मिल चुका है ना। खुराक भी मिल चुकी है। खुशी तो है ही। अखुट खजाना मिला है ना। अच्छा, उस अखुट खज़ाने को बहुत सहज अगर किसको गिनती करके सुनाओ कि क्या-क्या मिला है, तो किस रीति सुना सकती हो? किसको वर्णन करके सुनाओ तो ऐसे सुनाओ जिससे सहज रीति सारा खजाना आ जाये। सागर को गागर में समाकर दिखाओ। खज़ाने का वर्णन ज़रूर एक, दो, तीन… ऐसे गिनती कर सुनायेंगे ना, कि इतना खजाना हमारे पास है। यहाँ भी एक, दो, तीन, चार, पाँच….. के अन्दर ही सारा खज़ाना गिनती कर सुना सकती हो। ‘एक’ में इकट्ठी बातें आ जाती हैं। एक बाप है, एक ही ज्ञान है। ऐसे ‘एक’ का ही वर्णन करो तो कितनी प्वॉइन्ट्स आ जायेंगी। ‘दो’ का वर्णन करो तो दो में भी कितनी प्वॉइन्ट्स हैं। ‘तीन’ को वर्णन करो तो भी कितनी प्वॉइन्ट्स हैं। तो एक, दो, तीन, चार, पाँच – इसमें ही सारा ज्ञान वर्णन कर सकती हो। जैसे खज़ाने को अंगुलियों पर गिनती करते हैं ना। ऐसे आप भी ज्ञान खज़ाने को इन 5 गिनती में वर्णन कर सुना सकती हो। यह क्लास कराना। फिर देखना 5 के अन्दर सारी प्वॉइन्ट्स आ जाती हैं। ऐसे-ऐसे मंथन करना चाहिए, जिससे सहज भी हो जाये और वही ज्ञान रमणीक भी बन जाये। 5 में सारा ज्ञान वर्णन कर सुनाओ। खज़ाने को भी वर्णन करके सुनाने के लिए सहज तरीका यह है। छोटे बच्चे को भी एक, दो, तीन,… ऐसे सिखाते हैं ना। तो इन पाँच में ही सारे खज़ाने का वर्णन हो। और जितना बार खज़ाने को वर्णन करते हैं वा मनन में लाते हैं इतनी खुशी जरुर होती है। और खजाने को मनन करने से मगन अवस्था ऑटोमेटीकली होती है। खुशी भी मिल जाती है, खुराक भी मिलती है और खज़ाने की स्मृति भी आ जाती है। तीनों ही बातें स्मृति में हैं। इस जीवन को श्रेष्ठ जीवन कहा जाता है। याद की यात्रा में रहने से कोई करामात आती है? (शक्तियों की प्राप्ति होती है) शक्तियों की प्राप्ति को करामात कहें? जैसे वह लोग कई अभ्यास करते हैं तो उनमें रिद्धि-सिद्धि की करामात आती है। इस प्राप्ति को करामात कहें? जिस शक्ति के आधार से आप कर्तव्य करती हो उसको करामात कहें? (करामात नहीं कहेंगे) करामात समझ कर प्रयोग नहीं करते हो लेकिन कर्तव्य समझ कर शक्ति का प्रयोग करते हो। कर्तव्य करने का तो फर्ज है। इस कारण स्वीकार नहीं होता है। यहाँ करामात की बात नहीं। इसको श्रीमत का प्रैक्टिकल कर्तव्य समझ कर चलते हो। उन मनुष्यों के पास करामात होती है। आप लोगों की बुद्धि में आयेगी श्रीमत। तो श्रीमत और करामात में फर्क है। आप लोगों को शक्तियां प्राप्त होंगी तो स्मृति में आयेगा – श्रीमत द्वारा अथवा इस मत की यह गति प्राप्त हुई। करामात नहीं लेकिन श्रीमत समझेंगे। करामात समझ शक्तियों का प्रयोग नहीं करेंगे, कर्तव्य समझ शक्तियों का प्रयोग करेंगे। शक्तियां आनी ज़रूर हैं, मुख से बोलने की भी ज़रूरत नहीं। संकल्प से कर्तव्य सिद्ध कर देंगे। जैसे मुख द्वारा कर्तव्य सिद्ध करने के अभ्यास में भी पहले आप लोगों को ज्यादा बोलना पड़ता था तब सिद्धि मिलती थी। अभी कम बोलने से भी कर्तव्य होता है। तो जैसे यह अन्तर्यामी वैसे फिर यह प्रैक्टिस हो जायेगी। आप का संकल्प कर्तव्य को पूरा करेगा। संकल्प से किसको बुला सकेंगे, किसको संकल्प से कार्य की प्रेरणा देंगे। यह भी शक्तियां है लेकिन उनको कर्तव्य समझ प्रयोग करना है। यह प्राप्ति श्रीमत से हुई। यह जैसे बटन दबाने से सारा नज़ारा टेलीविजन में आता है, वैसे ही आप संकल्प यहाँ करेंगे, वहाँ उसकी बुद्धि में क्लियर चित्र खिंच जायेगा। ऐसे कनेक्शन चलेगा। यह सभी शक्तियों की प्राप्ति होगी। इस प्राप्ति के लिए जब तक बुद्धि में और सभी बातें समाप्त हों और सिर्फ श्रीमत की आज्ञा जो मिली हुई है वही चलती रहे। और कुछ भी मिक्स न हो। व्यर्थ संकल्प श्रीमत नहीं हैं, यह अपनी मनमत है। तो जब ऐसी बुद्धि हो जाये जिसमें सिवाय श्रीमत के कुछ भी मिक्स न हो, तब शक्तियां आयेंगी। नज़दीक आ रही हो। गायन शक्तियों का ज्यादा है। कर्तव्य के सम्बन्ध में शक्तियों का गायन ज्यादा है। क्योंकि साकार में अन्तिम कर्तव्य की समाप्ति शक्तियों द्वारा है। इसलिए कर्तव्य की स्मृति वा यादगार भी शक्तियों का ज्यादा है। दिन प्रतिदिन भविष्य देवताओं के स्वरूप का पूजन वा यादगार कम होता जायेगा, शक्तियों का पूजन गायन बढ़ता जायेगा। गायन होते-होते ही प्रत्यक्ष हो जायेंगे। अच्छा।
(निर्मलशान्ता दादी बापदादा के सम्मुख बैठी है) कलकत्ता में सर्विस का साधन तो स्थापन कर लिया है, लेकिन जैसे सर्विस के साधन की स्थापना की है वैसे पालना का रूप अभी विस्तार को पाना चाहिए। कलकत्ते के म्युज़ियम द्वारा सभी आत्माओं को कैसे शान्ति का वरदान प्राप्त हो सके। क्योंकि कलकत्ता में अशान्ति ज्यादा है ना। तो इतना आवाज़ फैलना चाहिए जो गवर्मेन्ट तक यह आवाज़ जाये कि इस स्थान द्वारा शान्ति सहज प्राप्त हो सकती है। गवर्मेन्ट द्वारा शान्ति दल के रूप में ऑफर हो सकती है। जैसे जेल आदि में भाषण के लिए आफर करते हैं। क्योंकि पापात्माओं को पुण्यात्मा बनाने का साधन है, तब निमन्त्रण देते हैं। ऐसे ही कहाँ अशान्ति होगी तो यह शक्ति-दल, शान्ति-दल समझा जायेगा। ऐसी भी गवर्मेन्ट द्वारा आफर होगी तब तो आफरीन गाई जायेगी। ऐसा कुछ प्लैन बनाओ जो आवाज़ फैले चारों ओर। अशान्ति के बीच यह शान्ति दल सेफ्टी का साधन है, ऐसे तुम प्रसिद्ध हो जायेंगे। जैसे भट्ठी के प्रोग्राम का गायन है। आग जलते हुए भी वह स्थान सेफ्टी का साधन रहा। चारों ओर आग होगी लेकिन यह एक ही स्थान शान्ति का है, ऐसा अनुभव करेंगे। इसी स्थान से ही हमको सेफ्टी वा शान्ति मिल सकती है। यह पालना का कर्तव्य बढ़ाओ। वह तब होगा जब कोई एक स्थान बनाओ जो विशेष (योग) अभ्यास का हो। जिसमें जाने से ही ऐसा अनुभव करें कि ना मालूम हम कहाँ आ गये हैं। स्थान भी अवस्था को बढ़ाता है। मधुबन का स्थान ही स्थिति को बढ़ाता है ना। तो ऐसा कोई स्थान बनाओ जो कोई कभी भी परेशान दु:खी आत्मा हो, चिन्ता में डूबी हुई हो तो वह आने से ही महसूस करे कि हम कहाँ आये हैं। ऐसा प्लैन बनाओ। अपने को सफलता मूर्त समझते हो? सफलता-मूर्त बनने के लिए मुख्य कौन सा गुण धारण करने से सफलता-मूर्त बन जायेंगे? सफलता-मूर्त बनने के लिए मुख्य गुण चाहिए सहनशीलता। सहनशीलता और सरलता कोई भी कार्य को सफल बना देंगी। जैसे कोई धैर्यता वाला मनुष्य सोच समझ कर कार्य करते हैं तो सफलता प्राप्त होती है। वैसे ही सहनशील जो होते हैं वह अपनी ही सहनशीलता की शक्ति से, कैसा भी कठोर संस्कार वाला हो वा कैसे भी कठिन कार्य हो, उनको शीतल बना देते हैं वा सहज कर देते हैं। सहनशीलता का गुण जिसमें होगा वह गम्भीर भी ज़रूर होगा। जो गम्भीर होता है वह गहराई में जाने वाला होता है और जो गहराई में जाने वाला होता है वह कोई भी कार्य में कभी घबरायेगा नहीं। गहराई में जाकर सफलता प्राप्त करेगा। सहनशीलता वाले बाहरमुखता के वायब्रेशन को ही नहीं, लेकिन मन के संकल्प भी जो उत्पन्न होते हैं उन संकल्पों की उत्पत्ति को देख कर भी घबरायेंगे नहीं। अपनी सहनशीलता से सामना करेंगे और सहनशीलता के गुण वाले की सूरत से क्या दिखाई देगा? जिसमें सहनशीलता का गुण होता है वह सूरत से सदैव सन्तुष्ट दिखाई देगा। उनके नैन चैन कभी भी असन्तुष्टता के नहीं दिखाई देंगे। तो जो स्वयं सन्तुष्ट मूर्त रहते हैं वह औरों को भी सन्तुष्ट बना देंगे और चलते-फिरते वह फरिश्ता अनुभव होगा। सहनशीलता बहुत मुख्य धारणा है। जितनी सहनशीलता अपने में देखेंगे। उतना समझो स्वयं से भी सन्तुष्ट हैं, दूसरे भी सन्तुष्ट हैं। सन्तुष्ट होना माना सफलता पाना। जो कोई भी बात को सहन कर लेता है तो सहन करना अर्थात् उसकी गहराई में जाना। जैसे सागर के तले में जाते हैं तो रत्न लेकर आते हैं। ऐसे ही जो सहनशील होते हैं वह गहराई में जाते हैं, जिस गहराई से बहुत शक्तियों की प्राप्ति होती है। सहनशील ही मनन शक्ति को प्राप्त कर सकते हैं। सहनशील जो होता है वह अन्दर ही अन्दर अपने मनन में तत्पर रहता है और जो मनन में तत्पर रहता है वही मगन रहता है। तो सहनशीलता बहुत आवश्यक है। उनका चेहरा ही गुण मूर्त बन जायेगा। सहनशीलता की धारणा पर इतना अटेन्शन रखना है। सहनशील ही ड्रामा की ढाल पर ठहर सकता है। सहनशीलता नहीं तो ड्रामा की ढाल को पकड़ना भी मुश्किल है। सहनशीलता वाला ही साक्षी बन सकता है और ड्रामा की ढाल को पकड़ सकता है। इतना अटेन्शन इस पर है? सदैव कोई-न-कोई गुण सामने देख उनकी गहराई में जाना हैं। जितना-जितना गहराई में जायेंगे उतना ही गुण की वैल्यू का पता पड़ेगा और जितना जिस चीज़ की वैल्यू का मालूम होता है उतना ही हर गुण को ग्रहण करना वा वर्णन करना सहज है। लेकिन एक-एक गुण की गहराई कितनी है – यह जो जानते हैं वही इतने वैल्युएबल बनते हैं, उनका ही गायन सर्व गुण सम्पन्न का होता है अर्थात् गुणों के आधार पर ही इतनी वैल्यू है। तो जिन गुणों के आधार से इतने वैल्युएबल बने, उस एक-एक गुण की कितनी वैल्यू होगी! ऐसी गहराई में जाना है और जितना स्वयं को वैल्यू का पता मालूम होगा उतना ही औरों को भी उस वैल्यू से सुनायेंगे। अच्छा। अपने को वैल्युएबल की लिस्ट में समझते हो? वैल्युएबल का मुख्य लक्षण क्या होता है?
जैसे बापदादा को त्रिमूर्ति कहते हैं वैसे आप एक-एक के एक मूर्त से तीन मूर्त का साक्षात्कार होता है? बाप तो तीन देवताओं का रचयिता होने के कारण त्रिमूर्ति कहलाते हैं। लेकिन आप एक-एक के मूर्त से तीन मूर्त का साक्षात्कार होता है? वह तीन मूर्त कौनसी हैं? शक्तियों द्वारा कौनसी तीन मूर्तियों का साक्षात्कार होता है? आप लोगों द्वारा अभी तीन कर्तव्य होते हैं। कई आत्माओं के अन्दर दैवी संस्कारों की रचना वा स्थापना कराते हो। तो यह स्थापना का कार्य भी करते हो और कई आत्माओं के संस्कार ऐसे हैं जो कुछ निर्बल हैं। अपने संस्कारों का परिवर्तन नहीं कर सकते वा अपने संस्कारों को सेवा में नहीं लगा सकते, उन्हों को मदद दे आगे बढ़ाना यह है पालना। पालना में छोटे से बड़ा करना होता है। और फिर कई आत्मायें जो अपनी शक्ति से पुराने संस्कारों को मिटा नहीं सकती, उन्हों के भी मददगार बन उनके विकर्मों को नाश करने में मददगार बनते हो। तीनों कर्तव्य चल रहे हैं। इन तीन कर्तव्यों के लिए तीन मूर्त कौनसी हैं? जिस समय कोई आत्मा में नये दैवी संस्कारों की रचना कराती हो उस समय बनती हो ज्ञानमूर्त। और जिस समय पालना कराती हो तो उस समय रहम और स्नेह दोनों मूर्ति की आवश्यकता है। अगर रहम नहीं आता है तो स्नेह भी नहीं। तो पालना के समय एक रहम दिल और स्नेह मूर्त। और जिस समय कोई के पुराने संस्कारों का नाश कराती हो उस समय शक्ति स्वरूप और दूसरा रोब के बजाय रुहाब में। जब तक रुहाब में नहीं ठहरते तब तक उनके विकर्मों का विनाश नहीं करा सकते। जैसे अज्ञान काल में कोई की बुराई छुड़ाने के लिए रोब रखा जाता है। यहाँ रोब तो नहीं लेकिन रुहाब में ठहराना पड़ता है। अगर रुहाब में न ठहरो तो उनके पुराने संस्कारों का नाश नहीं करा सकेंगी। शक्ति रूप में विशेष इस रुहाब की धारणा करती हो। इन गुणों द्वारा यह तीन कर्तव्य करती हो। कोई में अगर रुहाब की कमी है तो पालना कर सकती हो लेकिन उनके संस्कारों को नाश नहीं कर सकती। सिर्फ तरस और स्नेह है, विनाश कराने का कर्तव्य नहीं। स्नेह, रहम नहीं तो पालना का कर्तव्य नहीं। रुहाब ज्यादा है लेकिन रहम कम है तो पालना में इतना मददगार नहीं, लेकिन कोई के विकर्मों का नाश कराने में मददगार हैं और फिर नालेजफुल नहीं हैं तो नये संस्कारों की रचना नहीं करा सकती। कोई में कौन सा विशेष गुण है कोई में कौन सा विशेष गुण है। लेकिन चाहिए तीनों ही। अगर तीनों में ही प्रैक्टिकल में समानता है तो फिर स़फलता बहुत जल्दी मिलती है। नहीं तो कोई बात की कमी होने कारण जो सम्पूर्ण स़फलता होनी चाहिए और जल्दी होनी चाहिए उसमें टाइम लग जाता है। तो अभी लक्ष्य यह रखना है कि तीनों कर्तव्य करने के लिए यह मुख्य गुण मूर्त बनना है। उसमें कमी न हो। फिर समय को नज़दीक लायेंगे। यह समानता लानी है। जो बाप में सर्व गुणों की समानता है, अभी कोई में कौन सा गुण, कोई में कौनसी विशेषता है। फर्क है ना।
बापदादा कौनसी गिफ्ट देने आये हैं? निराकार बाप की गिफ्ट कौनसी है और साकार की गिफ्ट कौनसी है? दोनों गिफ्ट मिली हैं? दोनों की गिफ्ट एक ही है वा अलग-अलग है? गिफ्ट तो सबको मिली है। बाप और दादा द्वारा गिफ्ट मिलती है। जो सर्व आत्माओं प्रति गिफ्ट है स्वर्ग का राज-भाग, वह तो सबको मिलता ही है लेकिन जो अनन्य बच्चे स्नेही वा सर्व कार्य में सहयोगी बनते हैं उन्हों को फिर अपनी गिफ्ट मिलती है दोनों द्वारा। साकार बापदादा द्वारा एक ही विशेष गिफ्ट कौनसी मिली है? जो स्नेही और सहयोगी रत्नों को ही मिलती है। वह स्वर्ग की गिफ्ट तो वरदान में मिलती है। साकार और निराकार द्वारा हर एक को स्पेशल वरदान भी मिला है और गिफ्ट भी मिली है। कई ऐसे वरदान हरेक को अपने-अपने मिले हुए हैं जो बिना मेहनत के वरदान द्वारा सफलता को पाते रहते हैं। वरदान तो अपने-अपने जानते हो। कोई को कोई विशेष शक्ति का वरदान मिला हुआ है, कोई को किस विशेष शक्ति का वरदान मिला हुआ है। उन वरदानों का अनुभव भी हरेक करते हैं। कोई को सर्व के सदा सहयोगी बनने का भी वरदान मिलता है, किसको सर्व के स्नेही बनने का वरदान मिलता है, किसको सर्व के सम्बन्ध में आने का वरदान मिलता है, कोई को कोई भी समस्या आये उसको सामना करने की शक्ति का भी वरदान मिलता है। तो हरेक को अपना-अपना वरदान भी मिला हुआ है। लेकिन साथ-साथ गिफ्ट भी मिली हुई है। एक-एक के अन्दर देखेंगे तो सर्व शक्तियों में से एक श्रेष्ठ शक्ति वरदान रूप में प्राप्त है, जिसके लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती है। नेचुरल प्राप्ति है। एक दो से सम्पर्क में आने से अनुभव होता है। जैसे एक दो के गुणों का वर्णन करते हो वैसे हरेक के वरदान का भी मालूम पड़ जाता है। लेकिन जो भी पर्सनल गिफ्ट होती है उससे विशेष स्नेह रहता है। वह कौनसी गिफ्ट है? यह सोचना और दूसरा यह सोचना कि पर्सनल गिफ्ट को सदैव कायम रखने के लिए विशेष किस बात का अटेन्शन रखने की आवश्यकता है? अमृतवेले इस पर विचार सागर मंथन करना।
याद की यात्रा से आत्मा में विल पावर आती है। जितनी-जितनी विल पावर धारण करेंगे उतनी बुद्धि को जहाँ चाहें, जितना समय चाहें उतना लगा सकते हैं। विल पावर कैसे आ सकती है? (विल करने से) विल करने की निशानी अपनी विल पावर से समझ सकते हो? सर्व शक्तियों को विल किया तो बाप सर्व शक्तियाँ विल कर देते हैं। सर्वशक्तिमान साथी बन गये और सर्व शक्तियाँ साथी बन गयीं, तो फिर विजय ही विजय है। भक्ति मार्ग में भी कोई कार्य करते हैं तो समझते हैं ना मालूम पूरा हो या न हो। इसलिए भगवान के ऊपर छोड़ देते हैं कि हे भगवान्! आपका कार्य आप ही जानो। तो यह जो भक्ति मार्ग में संस्कार भरे वह अब प्रैक्टिकल किया है। भक्तिमार्ग में कहने मात्र था। यहाँ ज्ञान मार्ग में किया है। ज्ञान मार्ग में करने की शक्ति, भक्तिमार्ग में कहने की शक्ति। रात दिन का फर्क है।
अव्यक्त मुरली — 108
8 जून 1971 | हिंदी
“जीवन के लिए तीन चीजों की आवश्यकता — खुराक, खुशी और खज़ाना”
मुख्य बिंदु • अध्यायवार शीर्षक • गहन मुरली मंथन • 20 संक्षिप्त प्रश्नोत्तर
डिस्क्लेमर
यह अध्याय आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई 8 जून 1971 की मूल अव्यक्त मुरली पर आधारित है। मुरली की शिक्षाओं को सरल हिन्दी में व्यवस्थित किया गया है। मूल उद्धरण और व्याख्यात्मक मंथन में अन्तर रखा गया है। संकल्प-शक्ति, दृष्टि और आध्यात्मिक प्राप्तियों से सम्बन्धित वर्णन मुरली के आध्यात्मिक संदर्भ में प्रस्तुत हैं; इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित क्षमताओं का दावा न समझें।
भाग 1 — मुरली के 15 मुख्य बिंदु
- अलौकिक जीवन की तीन आवश्यकताएँ: ज्ञान का खज़ाना, याद की खुराक और प्राप्तियों की खुशी।
- पाँच अंकों में ज्ञान का विस्तार: एक, दो, तीन, चार और पाँच के आधार पर सम्पूर्ण ज्ञान का सहज वर्णन करने का अभ्यास।
- मनन से मगन अवस्था: ज्ञान-खज़ाने का बार-बार मनन करने से खुशी और याद की शक्ति बढ़ती है।
- श्रीमत और करामात में अन्तर: प्राप्त शक्तियों का उपयोग चमत्कार दिखाने के लिए नहीं, बल्कि ईश्वरीय कर्तव्य समझकर करना।
- संकल्प-शक्ति द्वारा सेवा: मुरली में भविष्य की शक्तिशाली संकल्प-सेवा का वर्णन।
- शुद्ध श्रीमत की धारणा: बुद्धि में मनमत और व्यर्थ संकल्पों का मिश्रण समाप्त करना।
- शान्ति-दल और शक्ति-दल: अशान्त आत्माओं को शान्ति का अनुभव कराने वाली सेवा का विस्तार।
- सफलता का मुख्य गुण — सहनशीलता: सहनशीलता और सरलता से कठिन कार्यों को सहज बनाना।
- सहनशीलता से गम्भीरता: परिस्थितियों की गहराई में जाकर समाधान करना।
- सन्तुष्टमूर्त से सफलता-मूर्त: स्वयं सन्तुष्ट रहकर दूसरों को भी सन्तुष्ट बनाना।
- ड्रामा की ढाल: सहनशीलता और साक्षीपन द्वारा परिस्थितियों में स्थिर रहना।
- तीन कर्तव्य — स्थापना, पालना और विनाश: दैवी संस्कारों की रचना, निर्बल आत्माओं का सहयोग और पुराने संस्कारों के परिवर्तन में मदद।
- तीन आवश्यक स्वरूप: ज्ञानमूर्त, रहमदिल-स्नेहमूर्त और शक्ति स्वरूप।
- व्यक्तिगत वरदान और विशेष गिफ्ट: प्रत्येक आत्मा को प्राप्त विशेष शक्तियों और वरदानों की पहचान।
- समर्पण से विल पावर: अपनी शक्तियों को बाप पर समर्पित कर बाप की सर्वशक्तियों का अनुभव करना।
भाग 2 — अध्यायवार शीर्षक एवं मुरली मंथन
अध्याय 1. जीवन की तीन अनिवार्य प्राप्तियाँ — खुराक, खुशी और खज़ाना
बापदादा समझाते हैं कि लौकिक और अलौकिक दोनों जीवनों में तीन चीजें आवश्यक हैं।
खज़ाना
ज्ञान का अखुट खज़ाना
खुराक
याद से मिलने वाली शक्ति
खुशी
ईश्वरीय प्राप्तियों का अनुभव
मुरली के अनुसार ज्ञान का खज़ाना प्राप्त है, याद से शक्ति मिलती है और प्राप्तियों से खुशी का अनुभव होता है।
मंथन: क्या मेरे दैनिक जीवन में ज्ञान, याद और खुशी — तीनों का सन्तुलन है?
अध्याय 2. पाँच अंकों में सम्पूर्ण ज्ञान का वर्णन
बापदादा ने ज्ञान को सहज और रमणीक बनाने की विशेष विधि बताई है।
“सागर को गागर में समाकर दिखाओ।”
एक से पाँच तक की गिनती में ज्ञान के मुख्य बिंदुओं को व्यवस्थित करके सुनाने का अभ्यास करना है।
मुरली में ‘एक’ के उदाहरण के रूप में एक बाप और एक ज्ञान का उल्लेख है। शेष अंकों के लिए स्वयं मंथन करके बिंदु निकालने का निर्देश दिया गया है।
मंथन: क्या हम ज्ञान को इस प्रकार व्यवस्थित कर सकते हैं कि छोटा बच्चा भी उसे सहज समझ सके?
अध्याय 3. ज्ञान के मनन से खुशी और मगन अवस्था
ज्ञान का खज़ाना जितना मनन में आता है, उतनी प्राप्तियों की खुशी बढ़ती है।
मुरली के अनुसार मनन से तीनों प्राप्तियों का अनुभव होता है:
- ज्ञान-खज़ाने की स्मृति।
- खुशी का अनुभव।
- याद की शक्ति रूपी खुराक।
मुख्य शिक्षा: ज्ञान का मनन केवल जानकारी बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभव को गहरा बनाने के लिए है।
अध्याय 4. श्रीमत और करामात में अन्तर
बापदादा पूछते हैं कि याद की यात्रा से प्राप्त शक्तियों को करामात कहना चाहिए या नहीं।
मुरली में स्पष्ट किया गया है कि इन शक्तियों को चमत्कार प्रदर्शन का साधन नहीं समझना है।
करामात श्रीमत
चमत्कार की धारणा ईश्वरीय आज्ञा का पालन
विशेष प्रदर्शन का भाव कर्तव्य निभाने का भाव
शक्ति को करामात समझना शक्ति को श्रीमत की प्राप्ति समझना
मंथन: क्या हमारा ध्यान विशेष शक्तियों के प्रदर्शन पर है या ईश्वरीय कर्तव्य को श्रेष्ठ ढंग से निभाने पर?
अध्याय 5. संकल्प-शक्ति से सेवा का भविष्य स्वरूप
मुरली में शक्तिशाली संकल्पों द्वारा कार्य सिद्ध होने और अन्य आत्माओं तक प्रेरणा पहुँचने का आध्यात्मिक वर्णन है।
बापदादा टेलीविजन के बटन और चित्र का उदाहरण देकर इस भावी सेवा की समझ देते हैं।
यहाँ विशेष ध्यान संकल्पों की शुद्धता और श्रीमत की धारणा पर है।
अध्याय 6. बुद्धि में केवल श्रीमत — मनमत का मिश्रण समाप्त
मुरली में बताया गया है कि जब बुद्धि में श्रीमत के अतिरिक्त व्यर्थ संकल्पों और मनमत का मिश्रण नहीं रहेगा, तब शक्तियों की प्राप्ति होगी।
मुख्य सूत्र: व्यर्थ संकल्प श्रीमत नहीं, अपनी मनमत हैं।
मंथन: मेरे संकल्पों में श्रीमत कितनी है और व्यक्तिगत मनमत कितनी?
अध्याय 7. शक्ति-दल और शान्ति-दल द्वारा विश्व सेवा
कलकत्ता के म्यूज़ियम और सेवा-स्थान के संदर्भ में बापदादा शान्ति की सेवा बढ़ाने का निर्देश देते हैं।
- अशान्त आत्माओं को शान्ति का अनुभव कराना।
- शान्ति और शक्ति के सेवा-स्थान विकसित करना।
- ऐसे वातावरण की रचना करना जहाँ परेशान आत्माएँ राहत अनुभव करें।
- आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक संस्थाओं और सरकारी सेवाओं तक शान्ति का संदेश पहुँचाना।
मंथन: क्या हमारा सेवास्थान केवल ज्ञान सुनने का स्थान है या वहाँ आने वाली आत्माओं को शान्ति का अनुभव भी होता है?
अध्याय 8. सेवा के साथ पालना का विस्तार
बापदादा बताते हैं कि सेवा के साधन स्थापित करना पर्याप्त नहीं है।
सेवा में आने वाली आत्माओं की पालना भी आवश्यक है।
स्थापना: सेवा के साधन और स्थान तैयार करना।
पालना: आत्माओं को आगे बढ़ने के लिए नियमित सहयोग देना।
अध्याय 9. सफलता-मूर्त बनने का मुख्य गुण — सहनशीलता
मुरली का विशेष सूत्र है:
“सहनशीलता और सरलता कोई भी कार्य को सफल बना देंगी।”
सहनशील आत्मा कठिन परिस्थितियों और कठोर संस्कारों के सामने भी धैर्य और समझ से काम करती है।
मंथन: कठिन परिस्थितियों में मेरी पहली प्रतिक्रिया घबराहट होती है या सहनशीलता?
अध्याय 10. सहनशीलता से गम्भीरता और गहराई
बापदादा सहनशीलता को गम्भीरता से जोड़ते हैं।
सहनशीलता
गम्भीरता
गहराई में जाना
मनन शक्ति
मगन अवस्था
जैसे सागर की गहराई में रत्न मिलते हैं, वैसे ही गुणों की गहराई में जाने से उनकी वास्तविक शक्ति और मूल्य समझ में आते हैं।
अध्याय 11. सन्तुष्टमूर्त ही सफलता-मूर्त
मुरली में सहनशील आत्मा की पहचान उसके चेहरे और नयनों से बताई गई है।
- चेहरे पर सन्तुष्टता।
- नयनों में असन्तुष्टता का अभाव।
- स्वयं सन्तुष्ट रहना।
- दूसरों को भी सन्तुष्ट बनाना।
- चलते-फिरते फरिश्ते समान अनुभव होना।
मुख्य सूत्र: सन्तुष्ट होना अर्थात् सफलता पाना।
अध्याय 12. सहनशीलता और ड्रामा की ढाल
मुरली में सहनशीलता को साक्षी अवस्था और ड्रामा की ढाल से जोड़ा गया है।
सहनशील आत्मा परिस्थितियों से घबराने के बजाय साक्षी होकर उन्हें समझने का अभ्यास करती है।
मंथन: क्या मैं परिस्थिति के सामने स्थिर रहता हूँ या तुरन्त प्रतिक्रिया देकर अपनी स्थिति खो देता हूँ?
अध्याय 13. हर गुण की गहराई में जाकर मूल्य पहचानना
बापदादा कहते हैं कि किसी भी गुण को केवल नाम से जानना पर्याप्त नहीं है।
उसकी गहराई, उपयोगिता और वास्तविक मूल्य को समझना आवश्यक है।
जब आत्मा किसी गुण का मूल्य समझती है, तब उसे धारण करना और दूसरों को समझाना सहज हो जाता है।
अध्याय 14. त्रिमूर्ति समान तीन कर्तव्य
मुरली में प्रत्येक सेवाधारी को तीन कर्तव्यों का निमित्त बनने की शिक्षा दी गई है।
स्थापना
ज्ञानमूर्त
नये दैवी संस्कारों की रचना
पालना
रहमदिल-स्नेहमूर्त
निर्बल आत्माओं को आगे बढ़ाना
विनाश
शक्ति स्वरूप
पुराने संस्कारों के नाश में सहयोग
विशेष शिक्षा: तीनों कर्तव्यों में सफलता के लिए ज्ञान, रहम-स्नेह और शक्ति का सन्तुलन आवश्यक है।
अध्याय 15. रोब नहीं, रूहाब
पुराने संस्कारों के परिवर्तन में सहयोग देने के लिए बापदादा शक्ति स्वरूप के साथ रूहाब की धारणा बताते हैं।
मुरली में लौकिक रोब और आध्यात्मिक रूहाब के बीच अन्तर रखा गया है।
इसका मंथन है कि किसी आत्मा के परिवर्तन में सहायता करते समय केवल कठोरता या दबाव के बजाय आत्मिक शक्ति और गरिमा की स्थिति रखी जाए।
अध्याय 16. सर्व गुणों की समानता
मुरली में समझाया गया है कि किसी आत्मा में ज्ञान की विशेषता हो सकती है, किसी में रहम और स्नेह, किसी में शक्ति।
लेकिन सम्पूर्ण सफलता के लिए तीनों का सन्तुलन आवश्यक है।
मंथन: मेरे अन्दर कौन-सा गुण अधिक विकसित है और किस गुण को बढ़ाने की आवश्यकता है?
अध्याय 17. व्यक्तिगत वरदान और विशेष गिफ्ट
बापदादा बताते हैं कि आत्माओं को अलग-अलग विशेष वरदान प्राप्त होते हैं।
उदाहरणस्वरूप:
- सर्व के सहयोगी बनने का वरदान।
- सर्व के स्नेही बनने का वरदान।
- सर्व के सम्बन्ध में आने का वरदान।
- समस्याओं का सामना करने की शक्ति।
मुरली में निराकार और साकार बापदादा द्वारा मिलने वाली विशेष व्यक्तिगत गिफ्ट पर अमृतवेले मंथन करने का निर्देश भी है। उस गिफ्ट का निश्चित नाम इस उपलब्ध पाठ में नहीं बताया गया है, इसलिए उसे अनुमान से निर्धारित नहीं करना चाहिए।
अध्याय 18. समर्पण से विल पावर
मुरली के अन्त में याद की यात्रा और विल पावर का सम्बन्ध बताया गया है।
जितनी विल पावर होगी, उतना ही बुद्धि को जहाँ चाहें, जितना समय चाहें, लगा सकेंगे।
बापदादा समझाते हैं कि अपनी सर्व शक्तियों को बाप पर समर्पित करने से बाप की सर्वशक्तियों का अनुभव होता है।
मंथन: क्या मेरी बुद्धि मेरे संकल्प के अनुसार चलती है या व्यर्थ संकल्पों के प्रभाव में चली जाती है?
भाग 3 — 20 संक्षिप्त प्रश्नोत्तर
20 लघु प्रश्न एवं उत्तर
उत्तर छिपाएँ
- 8 जून 1971 की मुरली का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर: जीवन के लिए तीन चीजों की आवश्यकता — खुराक, खुशी और खज़ाना।
- अलौकिक जीवन की तीन आवश्यकताएँ क्या हैं?
उत्तर: खुराक, खुशी और खज़ाना।
- ज्ञान का खज़ाना क्या है?
उत्तर: बाप द्वारा दिया गया ज्ञान।
- आत्मा की खुराक क्या बताई गई है?
उत्तर: याद से मिलने वाली शक्ति।
- खुशी किसकी होती है?
उत्तर: ईश्वरीय प्राप्तियों की।
- ज्ञान को कितनी गिनतियों में वर्णन करने का अभ्यास बताया गया है?
उत्तर: एक से पाँच तक।
- ज्ञान-खज़ाने के मनन से कौन-सी अवस्था बनती है?
उत्तर: मगन अवस्था।
- शक्तियों का प्रयोग करामात समझकर करना है या कर्तव्य समझकर?
उत्तर: श्रीमत के अनुसार कर्तव्य समझकर।
- शक्तियों की प्राप्ति के लिए बुद्धि में क्या नहीं मिलना चाहिए?
उत्तर: श्रीमत के साथ मनमत और व्यर्थ संकल्प।
- कलकत्ता के म्यूज़ियम द्वारा कौन-सी सेवा बढ़ाने का निर्देश है?
उत्तर: आत्माओं को शान्ति का अनुभव कराने की सेवा।
- सफलता-मूर्त बनने का मुख्य गुण क्या है?
उत्तर: सहनशीलता।
- कौन-से दो गुण कठिन कार्यों को सहज बनाते हैं?
उत्तर: सहनशीलता और सरलता।
- सहनशील आत्मा में कौन-सा गुण भी होता है?
उत्तर: गम्भीरता।
- सहनशील आत्मा के चेहरे से क्या दिखाई देता है?
उत्तर: सन्तुष्टता।
- सन्तुष्ट होना किसके समान बताया गया है?
उत्तर: सफलता पाना।
- ड्रामा की ढाल पर कौन ठहर सकता है?
उत्तर: सहनशील और साक्षी स्थिति वाला।
- तीन मुख्य कर्तव्य कौन-से हैं?
उत्तर: स्थापना, पालना और विनाश।
- स्थापना के समय कौन-सा स्वरूप आवश्यक है?
उत्तर: ज्ञानमूर्त।
- पालना और पुराने संस्कारों के विनाश में कौन-से गुण आवश्यक हैं?
उत्तर: पालना में रहम-स्नेह और विनाश में शक्ति स्वरूप तथा रूहाब।
- याद की यात्रा से आत्मा में कौन-सी शक्ति आती है?
उत्तर: विल पावर।
भाग 4 — दैनिक पुरुषार्थ का स्व-चेकिंग चार्ट
आज की आत्म-जाँच
0/7
[ ] क्या मैंने आज ज्ञान के खज़ाने का मनन किया?
[ ] क्या मैंने याद की यात्रा द्वारा शक्ति की खुराक ली?
[ ] क्या मैंने ईश्वरीय प्राप्तियों की खुशी अनुभव की?
[ ] क्या मैंने कठिन परिस्थिति में सहनशीलता और सरलता रखी?
[ ] क्या मेरे चेहरे और व्यवहार से सन्तुष्टता दिखाई दी?
[ ] क्या मैंने सेवा में ज्ञान, स्नेह और शक्ति का सन्तुलन रखा?
[ ] क्या मैंने बुद्धि को श्रीमत के अनुसार चलाने का अभ्यास किया?
चेकिंग चार्ट कॉपी करें
भाग 5 — मुरली का सार एवं निष्कर्ष
इस मुरली का मुख्य संदेश है कि श्रेष्ठ अलौकिक जीवन के लिए ज्ञान का खज़ाना, याद की खुराक और प्राप्तियों की खुशी — तीनों आवश्यक हैं।
इन प्राप्तियों को व्यवहार में लाने के लिए ज्ञान का मनन, श्रीमत की धारणा, सहनशीलता, सन्तुष्टता और सर्व गुणों का सन्तुलन आवश्यक बताया गया है।
सफलता-मूर्त बनने का विशेष आधार सहनशीलता है। इसी से गम्भीरता, मनन शक्ति, मगन अवस्था और साक्षीपन को विकसित करने का पुरुषार्थ किया जाता है।
आज का विशेष स्लोगन (मुरली के आधार पर):
ज्ञान का खज़ाना जमा करो, याद की खुराक लेते रहो, प्राप्तियों की खुशी में रहो और सहनशीलता द्वारा सन्तुष्टमूर्त तथा सफलता-मूर्त बनो।
विशेष मंथन प्रश्न: क्या मेरे पास केवल ज्ञान का खज़ाना है, या याद की शक्ति, सहनशीलता, सन्तुष्टता और श्रीमत के अनुसार कर्म करने की समर्थी भी है?
📝 108. अव्यक्त मुरली | 8 June 1971
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
