11-11-2026 प्रात:मुरलीओम् शान्ति”बापदादा”‘ मधुबन
“मीठे बच्चे – दुनिया में भल और किसी का डर नहीं रखो लेकिन इस बाप का डर जरूर रखो, डर रखना माना पाप कर्मों से बचे रहना”
प्रश्नः- बाबा हर एक बच्चे को अपनी जांच करने (चार्ट रखने) की श्रीमत क्यों देते हैं?
उत्तर:- क्योंकि ईश्वरीय कायदे बड़े कड़े हैं। अगर ब्राह्मण बनकर छोटी-मोटी भूलें होती तो बहुत कड़ी सज़ा खानी पड़ेगी, इसलिए बाबा कहते अपनी जांच रखो। अगर कोई भी पुराना हिसाब-किताब रह गया तो मानी और मोचरा खाना पड़ेगा। अब कयामत का समय बहुत नजदीक है इसलिए अपने सब हिसाब-किताब योगबल से चुक्तू करो।
ओम् शान्ति। बाप की याद में तो बच्चे आपेही रहते हैं। घड़ी-घड़ी कहने की भी दरकार नहीं रहती। बाप का डायरेक्शन है कि चलते-फिरते, उठते-बैठते बाप को याद करो तो रावण जिसने तुमको पतित बना दिया है, उन पर जीत पा लेंगे। तुमको कोई हथियार आदि नहीं देते, सिर्फ योगबल से तुम रावण पर जीत पाते हो। जीत पानी है जरूर और संगम पर ही पाते हो, जबकि रावण राज्य खत्म हो रामराज्य की स्थापना होनी है। बाप हिंसा तो कभी सिखला न सकें। देवताओं का है ही अहिंसा परमोधर्म। दुनिया यह नहीं जानती कि वहाँ काम कटारी की हिंसा होती नहीं। जो कल्प पहले निर्विकारी बने होंगे वही तुम्हारी बातों को मानेंगे। अभी तुम युद्ध के मैदान में हो। गाया भी हुआ है शिव शक्ति सेना। तुम हो गुप्त वारियर्स, हर एक अपने लिए कर रहे हैं। माया जीत जगतजीत बनना है। तुम अपने लिए करते हो, गोया अपने भारत देश के लिए करते हो। इसमें जो अच्छी रीति पुरुषार्थ करते हैं वह पाते हैं। जो 5 विकारों पर जीत पायेंगे वही जगतजीत बनेंगे और कोई चीज़ पर जीत पानी नहीं है। तुम्हारा है ही रावण राज्य पर जीत पाना अर्थात् दैवीगुण धारण करना। सिवाए दैवीगुण धारण किये सतयुग में जा नहीं सकते। तो अपने से पूछना है कि कहाँ तक हमने दैवीगुण धारण किये हैं? दैवीगुण धारण करना माना रावण पर जीत पाना। कहते हैं रामराज्य था तो एक राम ने तो राज्य नहीं किया होगा? प्रजा भी तो होगी। यहाँ राजा, रानी तथा प्रजा सब रावण पर जीत पा रहे हैं। दैवीगुण धारण कर रहे हैं। दैवीगुणों में खान-पान, बोलना करना सब शुद्ध पवित्र होता है। हर बात में सच बताना है। बाप है ही सत्य। तो ऐसे बाप के साथ कितना सच्चा बनना चाहिए। अगर सच्चे नहीं बनेंगे तो कितनी बुरी गति होगी। गति तो ऊंच पानी चाहिए। नर से नारायण, नारी से लक्ष्मी बनना है। कहा भी जाता है – तुम्हरी गति मत तुम ही जानो। बाप जो मत देते, उससे कितनी ऊंच गति होती है। ऊंचे ते ऊंचा बाप ऊंचे से ऊंची गति प्राप्त कराते हैं। तो अब श्रीमत पर चलकर दैवीगुण धारण करने हैं। जन्म-जन्मान्तर के पाप योगबल बिना कट नहीं सकते इसके लिए याद की यात्रा बड़ी अच्छी चाहिए। याद अच्छी रहेगी – अमृतवेले। उस समय वायुमण्डल अच्छा होता है। दिन में भल कितना समय भी बैठो, परन्तु अमृतवेले जैसा समय नहीं है।
अपनी बातें गुप्त हैं। अंग्रेजी में कहते हैं “वी आर एट वार” हमारी युद्ध है रावण के साथ। यह है नम्बरवन दुश्मन। राम सम्प्रदाय ने रावण सम्प्रदाय पर जीत पाई है श्रीमत से। बाप सर्वशक्तिमान् है ना। दुनिया तो बिचारी इस समय घोर अन्धियारे में है। उनको मालूम ही नहीं कि हमने हार खाई है। माया से हारे हार है, माया किसको कहा जाता है – यह भी कोई नहीं जानता है। सारी लंका पर रावण का राज्य था। शास्त्रों में भक्ति मार्ग की कितनी दन्त कथायें लिख दी हैं, जो जन्म-जन्मान्तर पढ़ी हैं। अब भी कहते हैं शास्त्र तो जरूर पढ़ने चाहिए, जो नहीं पढ़ते उनको नास्तिक कहा जाता है और बाप कहते हैं, तुम यह सब पढ़ते-पढ़ते नास्तिक बन पड़े हो। यह बातें बच्चों को अच्छी तरह समझानी चाहिए कि भारत जब सतोप्रधान था तो उसको स्वर्ग कहा जाता था। वही भारतवासी 84 जन्म लेते-लेते अब पतित तमोप्रधान बने हैं। अब फिर पावन कैसे बनें। बाप कहते हैं – मुझे याद करो तो सतोप्रधान पावन बन जायेंगे, और कोई भी देहधारी को याद नहीं करो। किसको गुरू नहीं बनाओ। कहा जाता है गुरू बिना घोर अन्धियारा। ढेर के ढेर गुरू हैं। परन्तु सब अन्धियारे में ले जाने वाले हैं। बाप कहते हैं – ज्ञान सूर्य जब आये तब घोर अन्धियारा दूर हो। संन्यासी भल पावन बनते हैं परन्तु जन्म तो विकार से लेते हैं ना। देवी-देवता तो विकार से पैदा नहीं होते। यहाँ सबके शरीर मूत पलीती हैं। बाप ऐसे मूत पलीती कपड़े साफ करते हैं। आत्मा पवित्र बने फिर शरीर भी अच्छा मिले। उसके लिए पुरुषार्थ करना है। अपनी जांच रखनी है – मेरे से कोई बुरा काम तो नहीं होता है। ईश्वरीय कायदे भी कड़े हैं। कोई बुरा काम करे तो उनकी सजा बहुत कड़ी है। कयामत का समय है। सब हिसाब-किताब चुक्तू करना है – योगबल से। अगर चुक्तू नहीं किया तो मोचरा खाना पड़ेगा। फिर कहा भी जाता है – मोचरा और मानी। मानी तो (रोटी तो) सबको मिलनी है। मुक्ति और जीवनमुक्ति की मानी सबको देंगे। कोई पास विद् ऑनर, कोई को मोचरा मिलेगा फिर थोड़ी मानी मिलेगी, बेइज्जती से। तख्त पर तो वह बैठ न सकें। कोई भी बुरा काम किया तो बेइज्जती होगी, सो भी बाप के आगे। शिवबाबा बैठे हैं ना। तुमको साक्षात्कार करायेंगे कि हम इसमें था, तुमको कितना समझाते थे। अभी मैं सम्पूर्ण (ब्रह्मा) में हूँ। तुम बच्चियाँ सम्पूर्ण बाबा के पास जाती हो। उस द्वारा शिवबाबा डायरेक्शन आदि देते हैं ना। तुमको बाबा साक्षात्कार करायेगा कि इसमें बैठकर तुमको कितना पढ़ाते थे, समझाते थे कि दैवीगुण धारण करो, सर्विस करो। किसी की निंदा नहीं करो। तुमने फिर भी यह काम किये, अब खाओ सजा। जितने-जितने पाप किये होंगे तो सजा खानी पड़ेगी। कोई बहुत सजायें खाते हैं, कोई कम। उनमें भी नम्बरवार हैं, जितना हो सके योगबल से विकर्मों को काटते रहना है। यह बड़े ते बड़ा फुरना बच्चों को रखना है कि हम सम्पूर्ण पक्का सोना कैसे बनें? उठते बैठते यही बुद्धि में रहे, जितना याद करेंगे उतना ऊंच पद पायेगे। माया के तूफानों की परवाह नहीं करनी है, जितना समय मिले बाप को याद करना है। मुझे तमोप्रधान से सतोप्रधान बनना है। बाप को याद करेंगे तो पाप कट जायेंगे। कोई पाप भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो सौगुणा बन जायेगा। माफी नहीं ली तो फिर वृद्धि को पाते-पाते सत्यानाश हो जाती है। पाप पिछाड़ी पाप माया कराती रहेगी। बेहद के बाप से बे-अदबी हो जाती है। यह भी बहुतों को पता नहीं पड़ता है। बाबा हमेशा समझाते हैं ऐसे समझो कि शिवबाबा मुरली चलाते हैं। शिवबाबा डायरेक्शन देते हैं तो याद भी रहे, डर भी रहे। बहुत पाप करते रहते हैं। साफ बोलना चाहिए कि बाबा हमसे यह भूल हुई। बाप समझाते हैं पापों का बोझा सिर पर बहुत है। जो कुछ किया है वह बताओ। सच बताने से आधा कम हो जायेगा।
बाबा ने समझाया है जो नम्बरवन पुण्य आत्मा बनते हैं, वही फिर पाप आत्मा भी नम्बरवन बनते हैं। बाबा खुद कहते हैं – तुम्हारा बहुत जन्मों के भी अन्त का जन्म है। तुम पुण्य आत्मा थे, सो अब पाप आत्मा बने हो फिर पुण्य आत्मा बनना है। अपना कल्याण तो करना है। यहाँ तुम्हें माथा आदि टेकने की भी दरकार नहीं है, सिर्फ बाप को याद करना है। भल यह भी बुजुर्ग है, नमस्ते करते हैं। बच्चे घर में घड़ी-घड़ी थोड़ेही नमस्ते करते हैं। एक बार नमस्ते किया फिर रेसपान्ड में भी किया जाता है। बाप कहते हैं – तुम मुझे बड़ा समझकर नमस्ते करते हो, मैं फिर तुमको विश्व का मालिक समझ नमस्ते करता हूँ। अर्थ है ना। मनुष्य तो राम-राम कह देते हैं परन्तु अर्थ कुछ नहीं समझते। वास्तव में राम अर्थात् शिवबाबा। राम वह रघुपति नहीं, यह राम निराकार है। उनका नाम है शिवबाबा। शिव के आगे कोई ऐसा नहीं कहेगा कि मैं राम की पूजा करता हूँ। अब बाप कहते हैं तुम मन्दिरों में जाकर समझाओ कि यह भी मनुष्य थे। तुम इन्हों के आगे जाकर महिमा गाते हो – आप निर्विकारी, सर्वगुण सम्पन्न, हम पापी नीच हैं। यह तन भी मनुष्य का है और वह तन भी मनुष्य का है लेकिन उसमें दैवीगुण हैं इसलिए देवता है। तुम खुद कहते हो – हमारे में आसुरी गुण हैं इसलिए बन्दर हैं। सूरत दोनों की एक है। सीरत में फ़र्क है। भारतवासी ही सिरताज थे। अभी नो ताज, गरीब भी भारतवासी ही हैं। बाप भी भारत में ही आते हैं, जहाँ स्वर्ग बनाना है वहाँ बाप आयेगा ना। कहा जाता है कलंगी अवतार, कितने कलंक लगाये हैं। अगर और धर्म वाले भी कुछ कहते हैं, वह भी भारतवासियों को फालो करते हैं। पत्थरबुद्धि होने के कारण मुझे भी पत्थर-भित्तर में कह देते हैं। बाप को जानते ही नहीं कि बाप इसमें प्रवेश कर भारत को कितना सिरताज बनाते हैं। भारत की कितनी सेवा करते हैं। बाप कहते हैं मेरी तुम ग्लानि करते हो। मैं तुमको स्वर्ग का मालिक बनाता हूँ। तुम कितना अपकार करते हो। रावण ने तुम्हारी मत कितनी मार डाली है। बुरी गति हो गई है, तब बुलाते हैं पतित-पावन आओ। समझानी कितनी सहज मिलती है। फिर भी कई बच्चे भूल जाते हैं। योग नहीं तो धारणा भी नहीं होती है इसलिए बाबा कहते हैं बांधेलियाँ सबसे जास्ती याद करती हैं। शिवबाबा की याद में सहन भी करती हैं। भारतवासियों में जो देवी-देवता बनने वाले हैं वही यहाँ आयेंगे। आर्य समाजी तो देवताओं की मूर्तियों को मानते ही नहीं। झाड़ के पिछाड़ी में टाली है, 2-3 जन्म भी मुश्किल होंगे।
बहुत लोग समझते हैं – विकार बिना दुनिया कैसे चलेगी। अरे देवताओं को सम्पूर्ण निर्विकारी कहा जाता है ना। यह भी किसको पता नहीं कि वहाँ विकार होता ही नहीं है। कल्प पहले वाले झट समझ जाते हैं। गायन भी है; भगवानुवाच – काम महाशत्रु है। परन्तु भगवान ने कब कहा था – यह किसको पता नहीं है। अभी तुम बच्चे जगतजीत बन रहे हो। परन्तु ऊंच पद पाने के लिए मेहनत करनी है। बाप कहते हैं – गृहस्थ व्यवहार में रहते सिर्फ बुद्धियोग मेरे से लगाओ। जबकि बाप के बन गये हो तो बाप से लव होना चाहिए। बाकी औरों के साथ काम निकालने के लिए प्यार रखना है। बुद्धि में यह ख्याल रखना है कि बिचारों को स्वर्गवासी कैसे बनायें। सच्ची यात्रा पर चलने की युक्ति बतायें। वह है जिस्मानी यात्रा, जो जन्म-जन्मान्तर करते आये हैं। यह एक ही याद की यात्रा है। अभी हमारे 84 जन्म पूरे हुए फिर सतयुग की हिस्ट्री रिपीट होनी है। पतित तो घर जा नहीं सकते। पावन बनाने के लिए पतित-पावन बाप चाहिए। भल संन्यासी पावन बनते हैं परन्तु वापिस जा नहीं सकते। सबको ले जाने वाला बाप ही है। बाप आकर सबको रावण से छुड़ाए मुक्त कर देते हैं। सतयुग में दु:ख देने वाली कोई चीज़ होती नहीं। नाम ही है सुखधाम। यह है दु:खधाम। वह क्षीरसागर, यह है विषय सागर।
अभी तुम जानते हो स्वर्ग में कितने सुख आराम से रहते हैं। क्षीर सागर से निकल विषय सागर में कैसे आते हैं, यह कोई नहीं जानते। बाप समझाते हैं श्रीमत पर चलना है फिर जवाबदार वह है। श्रीमत कहती है – हाँ भल जाओ, बच्चों को सम्भालो। उनको भूँ-भूँ करते रहो, तो कुछ न कुछ कल्याण हो जायेगा। स्वर्ग में तो आ जायेंगे। बाप आकर नर्कवासी से स्वर्गवासी बनाते हैं 21 जन्म के लिए। यह भी तुम्हारी बुद्धि में है। मनुष्य तो कुछ भी नहीं जानते। यह भी पहले कुछ नहीं जानते थे। जैसे इनके 84 जन्मों की कहानी है – “तत्त्वम्” यह भी राजयोग सीख रहे हैं। तुम हो राजऋषि। वह हैं हठयोग ऋषि। तुम गृहस्थ व्यवहार में रहकर राजाई प्राप्त कर रहे हो। तुम सब शरणागति होने आये हो ना। अब समझते हैं हम तो स्वर्ग में बैठे हैं। दुनिया में है माया का पाम्प। जब तक नर्क का विनाश न हो तब तक स्वर्ग कैसे हो सकता है। मायावी पुरुष इसको ही स्वर्ग समझ बैठे हैं। बाबा को नई दुनिया स्थापन करने में कितनी मेहनत लगती है। पूरे नर्कवासी हैं। स्वर्गवासी बनते ही नहीं हैं। बाप कितना प्यार से समझाते हैं। अच्छा!
मीठे-मीठे बच्चों रावण पर जीत पाने से ही तुम जगतजीत बनेंगे। उसके लिए पूरा पुरुषार्थ करना है। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
धारणा के लिए मुख्य सार:-
- ऐसा कोई काम नहीं करना है जो बेइज्जती हो। सजायें खानी पड़ें। माया के तूफानों की परवाह न कर जितना समय मिले बाप को याद करना है। एक बाप से सच्चा-सच्चा लव रखना है।
- अपनी ऊंच गति बनाने के लिए सच्चे बाप से सच्चा रहना है। कोई भी बात छिपानी नहीं है।
वरदान:- सर्व जिम्मेवारियों के बोझ बाप को देकर सदा अपनी उन्नति करने वाले सहजयोगी भव
जो बच्चे बाप के कार्य को सम्पन्न करने की जिम्मेवारी का संकल्प लेते हैं उन्हें बाप भी इतना ही सहयोग देते हैं। सिर्फ जो भी व्यर्थ का बोझ है वह बाप के ऊपर छोड़ दो। बाप का बनकर बाप के ऊपर जिम्मेवारियों का बोझ छोड़ने से सफलता भी ज्यादा और उन्नति भी सहज होगी। क्यों और क्या के क्वेश्चन से मुक्त रहो, विशेष फुलस्टॉप की स्थिति रहे तो सहजयोगी बन अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करते रहेंगे।
स्लोगन:- दिल और दिमाग में ऑनेस्टी हो तो बाप वा परिवार के विश्वास पात्र बन जायेंगे।
ये अव्यक्त इशारे – ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
जितना सम्पूर्ण स्टेज समीप आती जायेगी उतना दूसरों के संकल्पों को रीड कर सकेंगे, इसके लिए अपने संकल्पों के ऊपर फुल ब्रेक चाहिए। जो अपने संकल्पों को समेट सकते हैं वही दूसरों के संकल्पों को समझ सकते हैं। तो संकल्पों का बिस्तर बन्द करते चलो।
मुरली मंथन–98
11 नवम्बर 2026 | प्रातः मुरली | मधुबन
मुख्य YouTube टाइटल
“परमात्मा का डर क्यों रखें? — पाप कर्मों से बचें, योगबल से हिसाब-किताब चुक्त करें!”
विशेष उपशीर्षक: “मायाजीत सो जगतजीत — सच्चाई, आत्म-परीक्षण और दैवीगुणों से ऊँची गति कैसे प्राप्त करें?”
आज की मुरली का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है:
“यदि परमात्मा हमारा परमपिता है, तो हमें उससे डरना क्यों चाहिए? क्या यह डर सजा का है या गलत कर्मों से बचने की सावधानी का?”
- आज की मुरली का मूल महावाक्य
“मीठे बच्चे – दुनिया में भल और किसी का डर नहीं रखो लेकिन इस बाप का डर जरूर रखो, डर रखना माना पाप कर्मों से बचे रहना।”
मूल प्रश्न: बाबा हर बच्चे को अपनी जाँच करने अर्थात् चार्ट रखने की श्रीमत क्यों देते हैं?
मूल उत्तर का सार: ईश्वरीय कायदे कड़े हैं। इसलिए बच्चों को अपने कर्मों की जाँच करनी है और पुराने हिसाब-किताब योगबल से चुक्त करने का पुरुषार्थ करना है।
आज के मंथन का केंद्रीय निष्कर्ष
बाबा का डर रखने का अर्थ भयभीत होकर जीवन जीना नहीं, बल्कि अपने संकल्पों, बोल और कर्मों के प्रति जागरूक रहना है।
यहाँ चार मुख्य सूत्र निकलते हैं:
- सच्चाई: परमात्मा और स्वयं से कुछ नहीं छिपाना।
- याद: चलते-फिरते, उठते-बैठते बाप को याद करना।
- दैवीगुण: पाँच विकारों पर विजय पाने का पुरुषार्थ।
- आत्म-परीक्षण: प्रतिदिन अपने कर्मों और संस्कारों की जाँच।
- आज के मुरली मंथन के 20 मुख्य बिंदु
- परमात्मा का डर — प्रेम के विरुद्ध या प्रेम की रक्षा?
मुरली में कहा गया है कि बाप का डर रखना अर्थात् पाप कर्मों से बचना।
मंथन: यदि हम परमात्मा से प्रेम करते हैं, तो क्या गलत कर्म करते समय हमें यह स्मृति रहती है कि हम किसके बच्चे हैं?
यहाँ डर को नैतिक सावधानी और जिम्मेदारी के रूप में समझना उपयोगी है।
2. ईश्वरीय कायदे कड़े क्यों हैं?
बाबा बताते हैं कि ब्राह्मण जीवन में ज्ञान मिलने के बाद भी गलत कर्म करना गंभीर बात है।
विशेष प्रश्न: क्या ज्ञान बढ़ने के साथ हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बढ़ती है?
ज्ञान प्राप्त करने के बाद जानबूझकर गलती दोहराना और अनजाने में भूल होना एक समान नहीं समझा जा सकता।
3. प्रतिदिन अपना चार्ट रखना क्यों आवश्यक है?
बाबा कहते हैं कि हर बच्चे को अपनी जाँच करनी चाहिए।
मंथन: क्या हम केवल यह देखते हैं कि आज कितनी मुरली पढ़ी, या यह भी देखते हैं कि आज किसी को दुःख तो नहीं दिया?
4. कर्मों का हिसाब-किताब क्या है?
मुरली में पुराने हिसाब-किताब को योगबल से चुक्त करने की शिक्षा है।
शोध प्रश्न: यदि आत्मा को अपने पूर्वजन्मों के कर्म याद नहीं, तो वह किस हिसाब को पहचानकर सुधार करे?
व्यावहारिक उत्तर: वर्तमान जीवन में अपने ज्ञात गलत कर्मों, आदतों और सम्बन्धों को सुधारना हमारे हाथ में है। अदृश्य पूर्वजन्मों के विशिष्ट कर्मों का निश्चित हिसाब बताना सम्भव नहीं है।
5. योगबल से विकर्म विनाश कैसे होते हैं?
मुरली के अनुसार बाप की याद द्वारा आत्मा पावन बनती है।
मंथन: क्या योगबल केवल बैठकर याद करने का नाम है, या उस याद से व्यवहार में पवित्रता, संयम और सच्चाई आना भी आवश्यक है?
6. रावण पर विजय — बाहरी युद्ध या आन्तरिक युद्ध?
मुरली में कहा गया है कि यह युद्ध हथियारों का नहीं, योगबल का है।
विशेष शिक्षा: काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों पर विजय प्राप्त करना ही आध्यात्मिक युद्ध का लक्ष्य है।
7. शिवशक्ति सेना — गुप्त योद्धा कौन?
बाबा बच्चों को गुप्त योद्धा कहते हैं।
मंथन: जो अपने क्रोध, लोभ और अहंकार को जीत रहा है, क्या वही वास्तविक रूहानी योद्धा है?
8. मायाजीत सो जगतजीत
मुरली का विशेष सूत्र है कि जो पाँच विकारों पर विजय पाएँगे, वही जगतजीत बनेंगे।
प्रश्न: क्या संसार पर विजय पाने से पहले स्वयं के मन और संस्कारों पर विजय आवश्यक है?
9. दैवीगुण धारण करना ही रावण पर जीत है
बाबा स्पष्ट करते हैं कि दैवीगुण धारण करना अर्थात् रावण पर विजय पाना।
व्यावहारिक अभ्यास: बोलचाल में मधुरता, व्यवहार में ईमानदारी, सम्बन्धों में सम्मान और कर्मों में पवित्रता।
10. सूरत समान, सीरत में अन्तर
मुरली में मनुष्य और देवता के शरीर की तुलना करते हुए उनके गुणों का अन्तर समझाया गया है।
मंथन: मनुष्य की श्रेष्ठता केवल बाहरी रूप में है या उसके चरित्र और संस्कारों में?
11. सत्य परमात्मा के साथ सच्चा सम्बन्ध
बाबा कहते हैं कि बाप सत्य है, इसलिए बच्चों को भी सच्चा बनना है।
विशेष प्रश्न: क्या हम अपनी गलती स्वीकार कर पाते हैं, या उसे छिपाने के लिए नई गलतियाँ करते हैं?
12. गलती छिपाने से क्या होता है?
मुरली में अपनी भूल स्पष्ट रूप से बताने की शिक्षा है।
मंथन: क्या गलती स्वीकार करना कमजोरी है या परिवर्तन की शुरुआत?
ध्यान रहे, आध्यात्मिक स्वीकारोक्ति किसी अन्य व्यक्ति को हुए नुकसान की भरपाई, कानूनी उत्तरदायित्व या आवश्यक सुधारात्मक कदमों का विकल्प नहीं है।
13. अमृतवेला — याद की यात्रा का विशेष समय
मुरली में अमृतवेले के वातावरण को याद के लिए श्रेष्ठ बताया गया है।
मंथन: क्या केवल निर्धारित समय पर बैठना पर्याप्त है, या उस समय एकाग्रता और आत्मिक अनुभव भी आवश्यक हैं?
नियमित आध्यात्मिक अभ्यास के साथ पर्याप्त नींद और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है।
14. माया के तूफानों से घबराना नहीं
बाबा कहते हैं कि माया के तूफानों की परवाह किए बिना जितना समय मिले, बाप को याद करो।
मंथन: क्या किसी व्यर्थ संकल्प का आना ही हार है, या उसमें बहकर गलत कर्म करना हार है?
15. सम्पूर्ण पक्का सोना कैसे बनें?
मुरली में बच्चों को यह चिंता रखने के लिए कहा गया है कि हम सम्पूर्ण पक्का सोना कैसे बनें।
विशेष प्रश्न: क्या हमारा पुरुषार्थ परिस्थितियों के अनुसार बदलता है या निरन्तर चलता है?
16. नर से नारायण, नारी से लक्ष्मी बनने का लक्ष्य
आज की मुरली में ऊँची गति और श्रेष्ठ पद के लिए श्रीमत पर चलने तथा दैवीगुण धारण करने की शिक्षा है।
मंथन: क्या केवल ऊँचा पद पाने की इच्छा पर्याप्त है, या उस पद के योग्य संस्कार भी चाहिए?
17. गृहस्थ व्यवहार में रहकर राजयोग
बाबा कहते हैं कि गृहस्थ व्यवहार में रहते हुए बुद्धियोग बाप से लगाओ।
मंथन: क्या परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते हुए भी आत्मिक स्मृति और श्रेष्ठ व्यवहार सम्भव है?
18. सच्ची यात्रा कौन-सी है?
मुरली में स्थूल यात्राओं और याद की यात्रा का अन्तर समझाया गया है।
विशेष प्रश्न: क्या हमारी आध्यात्मिक यात्रा केवल स्थान परिवर्तन है, या आत्मिक स्थिति का परिवर्तन भी है?
19. सहजयोगी बनने का रहस्य — व्यर्थ बोझ छोड़ना
आज के वरदान में जिम्मेदारियों का व्यर्थ बोझ बाप को सौंपकर सहजयोगी बनने की शिक्षा है।
मंथन: क्या हम जिम्मेदारी निभाते हुए भी चिंता और व्यर्थ संकल्पों से मुक्त रह सकते हैं?
यहाँ बोझ छोड़ने का अर्थ अपनी वास्तविक जिम्मेदारियों से भागना नहीं है।
20. सम्पूर्ण स्थिति के लिए संकल्पों को समेटना
अव्यक्त इशारे में अपने संकल्पों पर फुल ब्रेक लगाने की शिक्षा है।
मंथन: क्या हम अपने विचारों को इतना शान्त और व्यवस्थित कर सकते हैं कि दूसरे व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक समझ सकें?
मूल पाठ में दूसरों के संकल्पों को पढ़ने का वर्णन है। इसे आध्यात्मिक अनुभूति के दावे के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए, वैज्ञानिक रूप से सिद्ध मन-पठन क्षमता के रूप में नहीं।
- अन्य मुरलियों में इसी विषय पर क्या कहा गया है?
विशेष शोध विषय: “मायाजीत सो जगतजीत — क्या माया को जीतना ही सम्पूर्णता का आधार है?”
आज की मुरली में कहा गया है कि पाँच विकारों पर विजय पाने से आत्मा दैवीगुण सम्पन्न बनती है। इसी विषय पर अन्य अव्यक्त मुरलियों में भी मार्गदर्शन मिलता है।
मूल अव्यक्त मुरली की तारीख प्रमुख शिक्षा आज की मुरली से संबंध
24 जनवरी 1970 एक बाप से सर्व सम्बन्ध जोड़ने और एक की स्मृति द्वारा मायाजीत बनने की शिक्षा।
हिंदी Avyakt Murli एक बाप की याद और बुद्धियोग की एकाग्रता।
31 मई 1977 श्रेष्ठ मत, बाप के संग और समर्थ वृत्ति से मायावी संगदोष पर विजय।
हिंदी Avyakt Murli दैवीगुणों की धारणा और आत्मिक शक्ति।
27 नवम्बर 1987 छोटी कमजोरी को भी साधारण समझकर अनदेखा न करना।
हिंदी Avyakt Murli अपने चार्ट द्वारा कमजोरियों को पहचानना।
25 जनवरी 1994 माया के नए रूपों को पहचानने के लिए निर्णय शक्ति आवश्यक है।
हिंदी Avyakt Murli माया के तूफानों में सही निर्णय लेना।
17 नवम्बर 1994 आत्मिक कमजोरी को माया के प्रभाव से जोड़कर समझाया गया है।
हिंदी Avyakt Murli कमजोरी से समर्थ स्थिति की ओर बढ़ना।
31 अक्टूबर 2006 परिवर्तन को अविनाशी बनाओ; माया आए तो भी विजय पाने का पुरुषार्थ मत छोड़ो।
हिंदी Avyakt Murli निरन्तर आत्म-परीक्षण और स्थायी परिवर्तन।
तुलनात्मक मंथन का निष्कर्ष
इन मुरलियों को साथ रखकर पाँच बातें सामने आती हैं:
- 1970 — एक की याद: बुद्धि को भटकने से बचाना।
- 1977 — श्रेष्ठ संग: समर्थ वृत्ति और संगदोष से सावधानी।
- 1987 — कमजोरी की पहचान: छोटी गलती को हल्का न समझना।
- 1994 — निर्णय शक्ति: माया के नए रूपों को पहचानना।
- 2006 — स्थायी विजय: परिवर्तन करके उसे निरन्तर बनाए रखना।
11 नवम्बर 2026 की मुरली इन शिक्षाओं को आत्म-परीक्षण, योगबल, सच्चाई और दैवीगुणों की धारणा से जोड़ती है।
इन संदर्भों की तिथियाँ और विषय ब्रह्माकुमारी मुरली पोर्टल से लिए गए हैं। प्रस्तुत तुलना विषयगत है, शब्दशः उद्धरणों का संकलन नहीं।
- छोटे प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. आज की मुरली का मुख्य महावाक्य क्या है?
उत्तर: बाप का डर रखो अर्थात् पाप कर्मों से बचकर रहो।
प्रश्न 2. बाबा बच्चों को चार्ट रखने की श्रीमत क्यों देते हैं?
उत्तर: ताकि बच्चे अपनी भूलों और कर्मों की जाँच कर सकें।
प्रश्न 3. पुराने हिसाब-किताब किससे चुक्त करने हैं?
उत्तर: योगबल से।
प्रश्न 4. बच्चों को चलते-फिरते किसकी याद रखनी है?
उत्तर: एक शिवबाबा की।
प्रश्न 5. रावण पर विजय किस बल से प्राप्त करनी है?
उत्तर: योगबल से, न कि हथियारों से।
प्रश्न 6. शिवशक्ति सेना को क्या कहा गया है?
उत्तर: गुप्त योद्धा।
प्रश्न 7. जगतजीत बनने के लिए किन पर विजय पानी है?
उत्तर: पाँच विकारों पर।
प्रश्न 8. रावण पर जीत पाने का व्यावहारिक अर्थ क्या बताया गया है?
उत्तर: दैवीगुण धारण करना।
प्रश्न 9. बाबा के साथ कैसा व्यवहार रखना है?
उत्तर: पूरी सच्चाई और ईमानदारी का।
प्रश्न 10. मुरली में गलती होने पर क्या करने की शिक्षा है?
उत्तर: गलती छिपाने के बजाय सच बताने और सुधार करने की।
प्रश्न 11. माया के तूफान आने पर क्या करना है?
उत्तर: घबराए बिना बाप की याद और पुरुषार्थ जारी रखना है।
प्रश्न 12. याद की यात्रा के लिए किस समय को विशेष बताया गया है?
उत्तर: अमृतवेला।
प्रश्न 13. सम्पूर्ण पक्का सोना बनने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: बाप की याद, योगबल और पवित्रता का पुरुषार्थ।
प्रश्न 14. ऊँची गति प्राप्त करने के लिए किस पर चलना है?
उत्तर: श्रीमत पर।
प्रश्न 15. आज की मुरली में कौन-सा ऊँचा लक्ष्य बताया गया है?
उत्तर: नर से नारायण और नारी से लक्ष्मी बनने का।
प्रश्न 16. क्या गृहस्थ व्यवहार में रहकर राजयोग सम्भव है?
उत्तर: हाँ, मुरली के अनुसार गृहस्थ में रहकर भी बाप से बुद्धियोग लगाना है।
प्रश्न 17. आज के वरदान का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: जिम्मेदारियों का व्यर्थ बोझ बाप को सौंपकर सहजयोगी बनना।
प्रश्न 18. आज के स्लोगन में विश्वासपात्र बनने का आधार क्या है?
उत्तर: दिल और दिमाग में ईमानदारी।
प्रश्न 19. सम्पूर्ण स्थिति के लिए संकल्पों पर क्या आवश्यक है?
उत्तर: फुल ब्रेक लगाना अर्थात् व्यर्थ संकल्पों को समेटना।
प्रश्न 20. आज की मुरली का अंतिम पुरुषार्थ क्या है?
उत्तर: सच्चाई, योगबल और दैवीगुणों द्वारा मायाजीत सो जगतजीत बनना।
- आज की धारणा
मूल मुरली के अनुसार: - ऐसा कोई काम नहीं करना है जिससे बेइज्जती हो या सजा भोगनी पड़े। माया के तूफानों की परवाह न करते हुए जितना समय मिले बाप को याद करना है। एक बाप से सच्चा-सच्चा प्रेम रखना है।
- अपनी ऊँची गति बनाने के लिए सच्चे बाप से सच्चा रहना है। कोई भी बात छिपानी नहीं है।
- आज का वरदान
“सर्व जिम्मेवारियों के बोझ बाप को देकर सदा अपनी उन्नति करने वाले सहजयोगी भव।”
मंथन: जिम्मेदारियाँ निभाते हुए व्यर्थ चिंता और बोझ से मुक्त रहना सहजयोगी जीवन की विशेषता है।
7. आज का स्लोगन
“दिल और दिमाग में ऑनेस्टी हो तो बाप वा परिवार के विश्वास पात्र बन जायेंगे।”
8. आज का अव्यक्त इशारा
“ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो।”
अपने संकल्पों को समेटने का अभ्यास करो। संकल्पों पर नियंत्रण और एकाग्रता द्वारा अपनी स्थिति को श्रेष्ठ बनाओ।
9. आज का आत्म-परीक्षण
आज के पाँच आत्म-चिंतन प्रश्न
0/5 पर विचार
[ ] क्या आज मैंने किसी से असत्य बोला या कोई महत्वपूर्ण बात छिपाई?
[ ] क्या मेरे किसी बोल या कर्म से किसी को दुःख पहुँचा?
[ ] क्या मैंने माया के किसी तूफान में स्वयं को सम्भाला?
[ ] क्या मैंने बाप की याद का अभ्यास किया?
[ ] क्या आज मेरे व्यवहार में कोई दैवीगुण प्रत्यक्ष हुआ?
आत्म-परीक्षण कॉपी करेंचेकबॉक्स का अर्थ है कि आपने प्रश्न पर विचार किया है, न कि आप उसमें सफल या असफल हुए हैं।
10. YouTube वीडियो के लिए डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर — मुरली मंथन–98
यह प्रस्तुति 11 नवम्बर 2026 की प्रातः मुरली, मधुबन के उपलब्ध मूल पाठ पर आधारित है।
इसमें मूल मुरली के महावाक्यों, मुख्य शिक्षाओं, धारणा, वरदान, स्लोगन और अव्यक्त इशारे को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।
प्रस्तुति में शामिल व्यावहारिक उदाहरण, शोध-प्रश्न, विश्लेषण और निष्कर्ष मंथनकर्ता की व्याख्याएँ हैं। इन्हें मूल मुरली के शब्दशः महावाक्य न समझा जाए।
अन्य तिथियों की मुरलियों से की गई तुलना विषयगत समानता पर आधारित है। प्रत्येक मुरली का अपना मूल प्रसंग है।
आत्मा, परमात्मा, कर्मों का हिसाब-किताब, पुनर्जन्म, योगबल द्वारा विकर्म विनाश, सतयुग और सृष्टिचक्र से संबंधित विचार ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक शिक्षाओं के संदर्भ में प्रस्तुत हैं। इन्हें स्वतंत्र वैज्ञानिक या ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना जाए।
मुरली में प्रयुक्त “डर”, “सजा” और “मोचरा” जैसे शब्दों की चर्चा आध्यात्मिक उत्तरदायित्व तथा कर्मों के परिणामों के संदर्भ में की गई है। इसका उद्देश्य भय पैदा करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ कर्मों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
किसी व्यक्ति की बीमारी, दुर्घटना, हिंसा या अन्य पीड़ा को उसके पूर्वजन्मों के कर्मों का प्रमाण मानना उचित नहीं है। आध्यात्मिक मान्यताएँ पीड़ित व्यक्ति के प्रति करुणा, सहायता और न्याय की जिम्मेदारी को समाप्त नहीं करतीं।
विभिन्न धार्मिक परंपराओं में परमात्मा, गुरु, राम, रावण और मुक्ति की अलग-अलग व्याख्याएँ हैं। इस प्रस्तुति का उद्देश्य किसी धर्म या व्यक्ति का अनादर करना नहीं है।
मुरली को सुनें, समझें, मंथन करें और सच्चाई, प्रेम तथा दैवीगुणों को अपने जीवन में धारण करें।
ओम् शान्ति।
- आज का विशेष संकल्प
मैं स्वयं को आत्मा समझकर एक परमपिता की याद में रहूँगा। अपने प्रत्येक संकल्प, बोल और कर्म की जाँच करूँगा। गलती को छिपाने के बजाय स्वीकार कर सुधार करूँगा। माया के तूफानों से घबराऊँगा नहीं। सच्चाई, प्रेम और दैवीगुणों को धारण करके मायाजीत बनने का पुरुषार्थ करूँगा। - समापन संदेश
आज की मुरली हमें केवल परमात्मा का डर रखने के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्मों के प्रति जागरूक रहने की शिक्षा देती है।
आज का अंतिम मंथन प्रश्न:
“क्या मैं परमात्मा की सजा से डरता हूँ, या परमात्मा से प्रेम के कारण गलत कर्म करने से बचता हूँ?”
यही प्रश्न आज की मुरली के मूल संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है।
📝 98. साकार मुरली | 11-11-2026
20 Questions × 5 Marks = 100 Marks
